Breaking News :
>>पहाड़ में बागवानी से संवर रही जिंदगी, दीपक नौटियाल की पहल से 120 महिलाओं को मिला रोजगार>>एसजीआरआर की ऑन्कोलॉजी टीम ने राष्ट्रीय सम्मेलन में हासिल की बड़ी उपलब्धि, जीते शीर्ष पुरस्कार>>टिहरी में पर्यटन के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत सुविधाओं के विकास को दी जा रही प्राथमिकता : मुख्यमंत्री>>बाथरूम में करंट लगने से अवर अभियंता अनिल कुमार की मौत, गीजर से करंट लीक होने की आशंका>>समृद्ध किसान, सशक्त उत्तराखण्ड अभियान के तहत हल्द्वानी पहुँचा कृषक रथ>>अतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर मुख्यमंत्री ने 149 मेधावी बालिकाओं को स्मार्टफोन प्रदान कर किया सम्मानित>>देहरादून में पुलिस का व्यापक सत्यापन अभियान, 147 भवन स्वामियों पर 14.70 लाख रुपये का जुर्माना>>बेटियों की प्रतिभा को सम्मान देना और उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में सरकार कर रही लगातार कार्य-रेखा आर्या>>देहरादून में जिला योजना समिति चुनाव की नामांकन प्रक्रिया 12 अक्टूबर से, मतदान व मतगणना 16 अक्टूबर को>>मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘Maverick Jaspal: The Man Who Changed Indian Shooting’ पुस्तक का किया विमोचन>>पोषण माह के समापन पर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को किया सम्मानित>>पाबौ में पशुपालन विभाग ने लगाया जन-जागरूकता एवं पशु चिकित्सा शिविर, 40 पशुपालक लाभान्वित>>सिरासू में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार और स्थानीय स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा, जिलाधिकारी ने किया भ्रमण>>सेवा संकल्प अभियान के तहत रायपुर विधानसभा में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग>>राहुल गांधी की बयानबाजी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, फूंका पुतला>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से पूर्व सैनिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं पूर्व सैनिकों ने की भेंट>>जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>पिज्जा-बर्गर नहीं, इस बार शिमला मिर्च से बनाएं चटपटी बेसन वाली सब्जी; जानें आसान रेसिपी>>हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी पर कसा तंज, दिल्ली आंदोलन को बताया तमाशा>>सीजेपी के प्रदर्शन को संबित पात्रा ने बताया ‘फ्लॉप शो’, विपक्ष पर लगाए अराजकता फैलाने के आरोप
उत्तराखण्ड

ट्रेनें-बसें पैक, पैर रखने को जगह नहीं; ट्रेनों में चल रही 250 तक वेटिंग

देहरादून। शीतकालीन अवकाश और नव वर्ष के चलते इन दिनों ट्रेनों और बसों में यात्रियों का बुरा हाल है। पिछले कई दिनों से रेलवे स्टेशन और आइएसबीटी में यात्रियों की लगातार भीड़ उमड़ रही है। दून स्टेशन से जाने वाली ट्रेनों में 250 तक वेटिंग चल रही है। यात्रियों को जनरल बोगी में खड़े होकर सफर करना पड़ रहा। वहीं, परिवहन निगम की वॉल्वो समेत अन्य बसों में भी यही नजारा देखने को मिल रहा। यह स्थिति अगले हफ्ते तक बने रहने का अनुमान है।

लिंक एक्सप्रेस (दून-इलाहाबाद), दून-अमृतसर, दून-हावड़ा, दून-बांद्रा हो या फिर मसूरी व नंदा देवी एक्सप्रेस (दून-दिल्ली), दून-सहारनपुर पैसेंजर, काठगोदाम व दून-नैनी एक्सप्रेस, शनिवार को सभी ट्रेनों में 100 से 250 तक वेटिंग रही। लिंक एक्सप्रेस, मसूरी, नंदा देवी, काठगोदाम, दून-नैनी एक्सप्रेस में सबसे ज्यादा भीड़ उमड़ रही है। इन ट्रेनों की जनरल बोगी में यात्रियों को किसी तरह खड़े होकर सफर करने को मजबूर हो रहे हैं।

वहीं, देहरादून आइएसबीटी में भी दून से दिल्ली, उप्र समेत अन्य रूटों की बसों में भी दो-तीन दिन पहले ही ऑनलाइन टिकटों की बुकिंग फुल हो चुकी है और यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा। जबकि, दून-ऋषिकेश, दून-हरिद्वार समेत अन्य छोटे रूटों पर स्थिति और बुरी है। इस रूट पर अपने घर जा रहे दून के छात्र या नौकरी पेशे वाले युवाओं की संख्या अधिक देखी जा रही है।

एक हफ्ते से ट्रेनों में यात्रियों की अधिक है भीड़

सीताराम सोनकर (अधीक्षक, दून रेलवे स्टेशन) का कहना है कि करीब एक हफ्ते से ट्रेनों में यात्रियों की अधिक भीड़ है। हर वर्ष इस समय ट्रेनों में यही स्थिति देखने को मिलती है। अगले एक हफ्ते तक ऐसी ही स्थिति रहने का अनुमान है।

दो ट्रेनें चल रहीं रद

  • दून-वाराणसी (जनता एक्सप्रेस): 14 दिसंबर से 16 फरवरी
  • दून-उज्जैन (उज्जैनी): 18 दिसंबर से 13 फरवरी

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!