Breaking News :
>>‘ऑपरेशन सफेद सागर का टीजर हुआ जारी, जानिए कब रिलीज़ होगी वेब सीरीज>>गुरुवाणी और देववाणी संस्कृत का दिव्य संगम- राज्यपाल>>सरकार स्वयं जनता के द्वार पहुंचकर कर रही समस्याओं का समाधान- मुख्यमंत्री धामी>>नई खेल नीति में स्पेशल कैटेगरी के खिलाड़ियों के लिए होंगे विशेष प्रावधान- रेखा आर्या>>डीएम प्रशांत आर्य ने स्यानाचट्टी के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण>>भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>24 जुलाई को रिलीज होगा ‘रामायण’ का ट्रेलर, मेकर्स ने की घोषणा>>अग्निवीर रैलियों के सुचारू आयोजन हेतु सेना और उत्तराखंड सरकार के बीच समन्वय बैठक>>दावे-आपत्तियों के निस्तारण में मानसून के चलते मतदाता को न हो परेशानी- सीईओ>>मसूरी रोड पर 50 मीटर गहरी खाई में गिरे स्कूटी सवार का एसडीआरएफ ने किया सफल रेस्क्यू>>ई-ऑफिस व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम ने दिए निर्देश>>देहरादून महायोजना-2041: जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>उत्तराखंड में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान>>‘टीएमसी को खत्म करना है तो पहले मुझे मारना होगा’- ममता बनर्जी>>दांत दर्द से हैं परेशान? जानिए घर पर राहत पाने के आसान और असरदार उपाय>>शिक्षा विभाग की डिजिटल शिक्षक प्रशिक्षण पहल ने वैश्विक मंच पर फहराया परचम>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड को शीतलहर के प्रकोप से नहीं मिल रही निजात

देहरादून। उत्तराखंड को शीतलहर के प्रकोप से निजात नहीं मिल पा रही है। दून के न्यूनतम तापमान में बीते दिन के मुकाबले शनिवार को मामूली बढ़ोत्तरी हुई, लेकिन ठिठुरन में कोई कमी नहीं आई। यहां तापमान सामान्य से दो डिग्री नीचे 3.5 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि, अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक 21.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। उधर, बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री में अधिकतम तापमान भी शून्य से नीचे रिकॉर्ड किया जा रहा है।

कड़ाके की ठंड से पर्वतीय क्षेत्रों में कई जगह पाइप लाइनों में पानी जम गया है। शनिवार को प्रदेश में अल्मोड़ा सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान शून्य से 4.9 डिग्री सेल्सियस नीचे रिकॉर्ड किया गया। पहाड़ से लेकर मैदान तक हालात एक जैसे ही हैं। हालांकि, शनिवार को तापमान में मामूली सुधार अवश्य हुआ, लेकिन ठंड बरकरार है।

प्रदेश में अल्मोड़ा के अलावा कुमाऊं के पंतनगर और पिथौरागढ़ में तापमान अभी भी शून्य से नीचे है। इसके अलावा आठ शहरों में तापमान दो डिग्री सेल्सियस से भी कम रहा। उत्तरकाशी, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, पौड़ी, चमोली और रुद्रप्रयाग जिलों के ऊंचाई वाले इलाकों में कई जगह प्राकृतिक स्रोत भी जम गए हैं। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि मैदानी क्षेत्रों, विशेषकर हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में देर रात से सुबह तक घने कोहरे की आशंका है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!