Breaking News :
>>पहाड़ में बागवानी से संवर रही जिंदगी, दीपक नौटियाल की पहल से 120 महिलाओं को मिला रोजगार>>एसजीआरआर की ऑन्कोलॉजी टीम ने राष्ट्रीय सम्मेलन में हासिल की बड़ी उपलब्धि, जीते शीर्ष पुरस्कार>>टिहरी में पर्यटन के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत सुविधाओं के विकास को दी जा रही प्राथमिकता : मुख्यमंत्री>>बाथरूम में करंट लगने से अवर अभियंता अनिल कुमार की मौत, गीजर से करंट लीक होने की आशंका>>समृद्ध किसान, सशक्त उत्तराखण्ड अभियान के तहत हल्द्वानी पहुँचा कृषक रथ>>अतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर मुख्यमंत्री ने 149 मेधावी बालिकाओं को स्मार्टफोन प्रदान कर किया सम्मानित>>देहरादून में पुलिस का व्यापक सत्यापन अभियान, 147 भवन स्वामियों पर 14.70 लाख रुपये का जुर्माना>>बेटियों की प्रतिभा को सम्मान देना और उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में सरकार कर रही लगातार कार्य-रेखा आर्या>>देहरादून में जिला योजना समिति चुनाव की नामांकन प्रक्रिया 12 अक्टूबर से, मतदान व मतगणना 16 अक्टूबर को>>मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘Maverick Jaspal: The Man Who Changed Indian Shooting’ पुस्तक का किया विमोचन>>पोषण माह के समापन पर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को किया सम्मानित>>पाबौ में पशुपालन विभाग ने लगाया जन-जागरूकता एवं पशु चिकित्सा शिविर, 40 पशुपालक लाभान्वित>>सिरासू में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार और स्थानीय स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा, जिलाधिकारी ने किया भ्रमण>>सेवा संकल्प अभियान के तहत रायपुर विधानसभा में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग>>राहुल गांधी की बयानबाजी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, फूंका पुतला>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से पूर्व सैनिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं पूर्व सैनिकों ने की भेंट>>जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>पिज्जा-बर्गर नहीं, इस बार शिमला मिर्च से बनाएं चटपटी बेसन वाली सब्जी; जानें आसान रेसिपी>>हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी पर कसा तंज, दिल्ली आंदोलन को बताया तमाशा>>सीजेपी के प्रदर्शन को संबित पात्रा ने बताया ‘फ्लॉप शो’, विपक्ष पर लगाए अराजकता फैलाने के आरोप
मनोरंजन

Box Office: रणवीर सिंह को शादी का तोहफ़ा, सिंबा को पहले दिन मिले इतने करोड़

मुंबई। रणवीर सिंह और सारा अली खान की फिल्म सिंबा ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है। फिल्म ने पहले दिन करीब 21 करोड़ रूपये का कलेक्शन कर लिया है।

रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी सिंबा ने अनुमान के मुताबिक पहले दिन करीब 21 करोड़ रूपये जोड़ लिए हैं l हालांकि अभी आधिकारिक आंकड़े आने बाकी हैं l

अगर रोहित और रणवीर के बॉक्स ऑफ़िस बिज़नेस पर नज़र डाले तो…

रोहित शेट्टी –

चेन्नई एक्सप्रेस को 33 करोड़ 12 लाख रूपये की ओपनिंग मिली

सिंघम रिटर्न्स को 32 करोड़ 9 लाख रूपये की ओपनिंग लगी

दिलवाले को पहले दिन 21 करोड़ रूपये मिले

गोलमाल अगेन को पहले दिन 30 करोड़ 14 लाख रूपये का कलेक्शन हासिल हुआ

रणवीर सिंह-

पद्मावत ने पहले दिन 24 करोड़ (पेड प्रीव्यू के साथ ) रूपये बनाये

बेफिक्रे को 10 करोड़ 36 लाख रूपये की ओपनिंग लगी

बाजीराव मस्तानी को 12 करोड़ 80 लाख रूपये का ओपनिंग डे कलेक्शन मिला

सारा अली खान की पहली फिल्म केदारनाथ ने पहले दिन 6 करोड़ 85 लाख रूपये की कमाई की l  

सिंबा ने ऑस्ट्रेलिया में 180,253 ऑस्ट्रेलियन डॉलर यानि 88 लाख 58 हजार रूपये से ओपनिंग ली है। ये रोहित शेट्टी के लिए रिकॉर्ड है। इससे पहले गोलमाल अगेन ने 66,990 ऑस्ट्रेलियन डॉलर, दिलवाले ने 143,352, सिंघम रिटर्न्स ने 39,611 और चेन्नई एक्सप्रेस ने 38,315 डॉलर की कमाई की थी। शेट्टी को कॉमेडी और एक्शन का मास्टर कहा जाता है। राजकुमार हिरानी की तरह इस ब्लॉकबस्टर डायरेक्टर ने बॉक्स ऑफ़िस को हर बार हिला कर रखा है। ये बात दीगर है कि पहले उनके साथ अजय देवगन के रूप में एक पुलिसवाला हुआ करता था, सिंघम के रूप में। और अब ख़ाकी की ख़ुशबू लेकर रणवीर सिंह आये हैं।

करण जौहर के प्रोडक्शन में बनी रोहित शेट्टी की इस फिल्म में रणवीर के साथ सारा अली खान और सोनू सूद का अहम् रोल है। सिंबा, संग्राम भालेराव नाम के एक घूसखोर पुलिसवाले की कहानी है जो शहर के डॉन के साथ मिलकर काम करता है। वो डॉन (सोनू सूद) एक बार रणवीर सिंह की बहन का ही अपहरण करवा लेता है। और फिर घमासान शुरू होता है।फिल्म के ट्रेलर में अजय देवगन ने अपना सिंघम अवतार दिखाया था लेकिन रोहित के इस नए पुलिसवाले में फ़र्क इतना ही है कि वो मिज़ाज से ‘खडूस’ नहीं मस्त मौला है। जमकर एक्शन करता है और अपनी गर्लफ्रेंड के साथ मिल कर ‘आंख मारे…’ भी करता है। सिंबा, तेलुगु फिल्म टेम्पर का हिंदी रिमेक है। टेम्पर में जूनियर एनटीआर ने लीड रोल निभाया था।

सेंसर बोर्ड से यू/ए सर्टिफिकेट के साथ पास सिंबा का रनिंग टाइम दो घंटे 38 मिनिट है। फिल्म को बनाने में करीब 85 करोड़ रूपये की लागत आई है, जिसमें प्रचार का खर्च भी शामिल है। सिंबा को देश भर में 4020 स्क्रीन्स में और ओवरसीज़ में 963 रिलीज़ किया गया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!