Breaking News :
>>भारी बारिश से केदारनाथ हाईवे कई जगह बाधित, बोल्डर और मलबा गिरने से रुकी आवाजाही>>भारी बारिश के बीच डीएम मैदान में, क्षतिग्रस्त सड़कों को जल्द बहाल करने के निर्देश>>करोड़ों की लागत से बना नंदा की चौकी का नया पुल धंसा, प्रशासन ने रोकी आवाजाही>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए का एक्शन तेज, देहरादून और ऋषिकेश में दो निर्माण सील>>जनसमस्याओं के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जिलाधिकारी ने सुनीं 164 शिकायतें>>गोलू देव और हरज्यू देव की लोक परंपराएं हमारी सांस्कृतिक पहचान- रेखा आर्या>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अमर शहीद राइफलमैन मनोज राणा की 13वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि>>विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार विकसित उत्तराखंड की आधारशिला- मुख्यमंत्री>>देहरादून में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, 1.521 किलो कैटामाइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार>>प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, मुख्यमंत्री ने बढ़ाया उत्साह>>ज्योतिर्मयी नायक बनीं इंडियन आइडल 16 की विनर, जीती ट्रॉफी और 20 लाख रुपये>>शांतिपूर्ण प्रदर्शन नागरिकों का संवैधानिक अधिकार- सुप्रीम कोर्ट>>मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, राष्ट्रमंडल खेलों में लगातार तीसरी बार जीता स्वर्ण>>अगले तीन घंटे उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट>>कांवड़ यात्रा के लिए देहरादून में विशेष ट्रैफिक प्लान, धर्मावाला से डायवर्ट होंगे कांवड़ वाहन>>‘भ्रमण से भ्रम मिटते हैं, सीमांत गांव देश के प्रहरी भी हैं और पहला पड़ाव भी’-प्रधानमंत्री मोदी>>क्या आपकी भी सीढ़ियां चढ़ते ही फूलने लगती है सांस? तो जान लीजिये इसके पीछे के कारण>>मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 62 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति>>उत्तरांचल प्रेस क्लब में वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक मनोज इष्टवाल को किया गया सम्मानित>>स्वर्गीय श्याम दत्त जोशी की स्मृति में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गढ़ी डाकरा की जनता को समर्पित किया पानी का टैंक
मनोरंजन

सुष्मिता सेन की वेब सीरीज ताली का ट्रेलर जारी, अभिनेत्री के दमदार अवतार ने जीता दिल

आकाश ज्ञान वाटिका, 9 अगस्त 2023, बुधवार अभिनेत्री सुष्मिता सेन पिछले काफी समय से वेब सीरीज ताली को लेकर चर्चा में है। जब से इससे उनकी झलक सामने आई है, प्रशंसक इसकी रिलीज को लेकर उत्साहित हैं। उन्होंने पहले ही उनकी इस सीरीज को सुपरहिट बता दिया है। इसमें सुष्मिता एक ट्रांसजेंडर (किन्नर) की भूमिका में नजर आएंगी और इसी वजह से वह चारों ओर चर्चा में हैं। अब इस बहुचर्चित सीरीज का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसका इंतजार दर्शकों को बेसब्री से था।

सुष्मिता ताली में ट्रांसजेंडर गौरी सावंत की भूमिका में दिख रही हैं और उनका यह धाकड़ अवतार देखने लायक है। लगता है वह फिर दर्शकों को अपना मुरीद बनाने के लिए तैयार हैं। सुष्मिता का अभिनय देख यह कहना गलत नहीं होगा कि उन्होंने गौरी की जिंदगी के हर पल को पूरे दिल से जिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर ट्रेलर साझा कर लिखा, गौरी आ गई है अपने स्वाभिमान, सम्मान और स्वतंत्रता की कहानी लेकर। ताली बजाएंगे नहीं, बजवाएंगे। रवि जाधव के निर्देशन में बनी ताली में सुष्मिता सेन, गौरी सावंत के रोल में हैं। ट्रेलर की शुरुआत सुष्मिता सेन के यंगर वर्जन से होती है। इसमें दिखाया गया है कि स्कूल लाइफ तक तो सब ठीक होता है। लेकिन समस्या तब आती है, जब वह कॉलेज जाती है। अब उसके लिए अपनी पहचान को छुपा पाना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन हो जाता है। उसे बहुत ताने सुनने पड़ते हैं। लेकिन अंत में वो अपने दिल की सुनती है और अपने वजूद के लिए लड़ती है।

गौरी सावंत पेशे से सोशल वर्कर हैं, जो कई वर्षों से किन्नरों के हितों के लिए काम कर रही हैं। उनका जन्म गणेश नंदन नाम के साथ हुआ था। उन्होंने अपनी जिंदगी में काफी उतार चढ़ाव देखे। गौरी अपने बारे में जानती तो थीं, लेकिन वह चाहकर भी पिता को बताने की हिम्मत नहीं कर पाईं। हालांकि, पिता की शर्मिंदगी का कारण न बनने के लिए गौरी ने घर छोड़ दिया था। हम सफर ट्रस्ट की मदद से खुद को बदला और वह बन गईं गणेश नंदर से गौरी सावंत। गौरी ने नेशनल लीगल सर्विसेज अथॉरिटी में काफी अहम भूमिका निभाई थी। यह 2013 में फाइल किया गया केस था, जिसमें 2014 में सुप्रीम कोर्ट ने फाइनल वर्डिक्ट सुनाते हुए ट्रांसजेंडर्स को थर्ड जेंडर करार देने का आदेश दिया था। ताली शो 15 अगस्त से जियो सिनेमा पर शुरू हो रहा है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!