Breaking News :
>>सहकारिता चुनाव में नया रिकॉर्ड, सभी 10 जिला सहकारी बैंकों में निर्विरोध चुने गए पदाधिकारी>>घर में जमा पानी बन सकता है मलेरिया की वजह, बरसात में ऐसे करें मच्छरों की रोकथाम>>मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना>>1098 पर कॉल करें, मुसीबत में बच्चों को मिलेगी मदद>>विकासखंड कोट में सेवा संकल्प अभियान के बहुउद्देशीय शिविर में उमड़ा उत्साह>>रोजाना ब्रोकली खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 बड़े फायदे, हड्डियां भी होंगी मजबूत>>बांग्लादेश में ड्रम के अंदर मिला हिंदू ज्वैलर का शव, सिर-छाती पर धारदार हथियार के निशान>>आंगनबाड़ी केंद्र है बच्चों के भविष्य की बुनियाद रखने का प्रथम आयाम- रेखा आर्या>>SIR और चुनाव आयोग के मुद्दे पर 30 सितंबर को बैठक कर सकता है INDIA गुट>>विद्यार्थी और किसान देश की प्रगति के आधार- गणेश जोशी>>लेखपाल-पटवारियों के लिए नया फरमान, जाति-आय और निवास प्रमाण-पत्र से पहले करना होगा स्थलीय सत्यापन>>फ्लाइट रिशेड्यूल के बाद यात्री को बोर्डिंग से रोकना इंडिगो को पड़ा भारी, आयोग ने 67,713 रुपये देने के दिए आदेश>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा की 19वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि>>रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का दूसरा गाना ‘वन सन, वन मून’ हुआ रिलीज>>आर्थिक संसाधनों के अभाव में किसी भी बच्चे का उपचार नहीं होने दिया जाएगा प्रभावित- डीएम>>नागालैंड में संदिग्ध जहरीली शराब से 19 लोगों की मौत, जांच के लिए SIT गठित>>बैंक हड़ताल से नहीं होगा सहकारी बैंकों के ग्राहकों पर असर, पैसे जमा-निकासी समेत मिलेंगी कई सेवाएं>>एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम का जलवा, ईरान को हराकर जीता स्वर्ण पदक>>उत्तराखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और सीसीआरएच के बीच हुआ महत्वपूर्ण एमओयू
उत्तराखण्ड

नैनीताल में टोल टैक्‍स कर्मियों ने नेवी अफसर और दोस्‍तों का सिर फोड़ा

नैनीताल। पर्यटकों के साथ बार बार बेहतर व्‍यवहार करने की अपील के बावजूद ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं जो पर्यटन नगरी की छवि को खराब कर रही हैं। मंगलवार की देर रात की एक ऐसी ही घटना ने जिले में पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर फिर सवाल खड़ा कर दिया है।

पर्यटन नगरी घूमने पहुंचे नेवी के अफसर और उनके तीन अन्‍य दोस्‍तों के साथ लेक ब्रिज चुंगी कर्मियों ने जमकर मारपीट की। मामला महज इतना ही था कि पयर्टकों को टोल टैक्‍स देने को लेकर कुछ आपत्ति थी। उनकी बात चुंगी कर्मियों को इतनी नागवार गुजरी कि पहले तो वे गाली गलौच करने लगे और जब पर्यटकों ने इसको विरोध किया तो मारपीट पर उतरू हो गए।

चुंगी कर्मियों ने कूकर, डंडे, प्लास जैसी चीजों से पर्यटकों पर ताबड़तोड़ हमला किया। इस दौरान नेवी अधिकारी समेत तीन के सिर फट गए। घटना के बाद चुंगी कर्मी मौके से भाग निकले। तल्लीताल पुलिस ने घायलों का बीडी पांडे जिला अस्पताल में मेडिकल कराया।
नेहरू कॉलोनी देहरादून निवासी नेवी में अधिकारी अंकित शर्मा अपने दोस्त राजेंद्रनगर मेरठ निवासी सारांश कौशिक, अर्पित कौशिक और अभिषेक शर्मा,के साथ नैनीताल घूमने आए थे। सोमवार रात वह तल्लीताल स्थित लेक ब्रिज चुंगी पहुंचे। यहां टोल के पैसे को लेकर दोनों पक्षों में गाली गलौज हो गई। विवाद बढ़ा तो आरोप है कि चुंगी कर्मियों ने जमकर मारपीट कर दी।

इससे चीख-पुकार मच गई। मौके पर भीड़ जमा हो गई। तल्लीताल थाने के एसआई मनोज सिंह नयाल, एसआई यूसी सती, कांस्टेबल सुमित समेत तमाम पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गए। दो युवकों को सिर में टांके आए हैं। पुलिस का कहना है कि अभी तहरीर नहीं मिली है। फिलहाल दो युवकों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। घायलों का कहना है कि चुंगी पर सात लोग थे। जो हमलावर हो गए।

पुलिस ने चार आरोपितों को थाने में बैठाया

पुलिस ने पर्यटकों के साथ मारपीट करने वाले आरोपित चार चुंगी कर्मियों तल्लीताल थाना थाने में बैठाया है। फिलहाल अभी तक पर्यटकों की ओर से पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है। पर्यटकों ने किसी तरह की कार्रवाई से इनकार किया है। साथ ही पुलिस से अपने स्तर से मामला देखने को कहा है। पुलिस आरोपियों का पुलिस एक्ट में चालान की तैयारी कर रही है।

पहले भी सामने आए हैं पर्यटकों संग मारपीट के मामले

चुंगी पर पर्यटकों के साथ विवाद होते रहे हैं। पिछले माह भी भी विवाद हुआ था। पुलिस रिकॉर्ड में कोई ऐसा केस नहीं है जिसमें पर्यटकों ने लिखित तहरीर थाने में दी हो। हर बार या तो समझौता हो जाता है या पर्यटक कानूनी पचड़ों की वजह से कार्रवाई से कन्नी काट जाते हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!