Breaking News :
>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक>>गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव>>पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा>>बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज>>राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र>>पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार, चार की मौत>>फ्रांस में भड़का छात्रों का आंदोलन, 2 लाख से ज्यादा लोग उतरे सड़कों पर>>यशपाल शर्मा की ‘धूड़’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>दिनभर मोबाइल-लैपटॉप देखने वालों सावधान! आंखों में थकान, जलन और धुंधलेपन से बचने के लिए अपनाएं ये 7 तरीके>>स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान>>दो महीने में दो ऊंची चोटियां फतह, अंकुर रावत ने माउंट भागीरथी-II पर फहराया तिरंगा>>चारधाम यात्रा ने रचा इतिहास, 56.18 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या>>सीएम धामी ने उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना>>मसूरी में शरदोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति के रंग में रंगा गांधी चौक
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

उत्तर प्रदेश में अलग अंदाज में मनाई जा रही है पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती

आकाश ज्ञान वाटिका, 25 सितम्बर 2021, शनिवार, लखनऊ। एकात्म मानववाद एवं अंत्योदय दर्शन के प्रणेता तथा भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती को आज उत्तर प्रदेश विशिष्ट तरीके से मना रहा है। पं0 दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर शनिवार को प्रदेश के सभी विकासखंडों पर गरीब कल्याण मेला आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर 75 जिलों के हर विकास खंड में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ विधायक भी मौजूद रहेंगे।

मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथ सरकार आज गरीब कल्याण मेला में गरीबों के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी देगी। इसके साथ ही इस योजना से जो लाभार्थी अब तक नहीं जुड़ पाए हैं, उन्हेंं जोड़ा जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी कर्मभूमि गोरखपुर के साथ ही और गोंडा में होने वाले इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भरोहिया में गरीब कल्याण मेला का शुभारंभ करेंगे। इस मेले में मुख्यमंत्री 75 लाभार्थियों को योजना के लाभ का प्रमाण पत्र देंगे। इसमें 375 लाभार्थियों को आमंत्रित किया गया है। इस मेले में गरीब कल्याण की सभी योजनाओं से लोगों को जागरूक करने के लिए प्रदर्शनी भी लगाई गई है। सरकार का प्रयास इस मेले से ही जरूरतमंदों तक लाभ पहुंचाने का है।

गोरखपुर के बाद मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथ गोंडा में गरीब कल्याण मेला का निरीक्षण करेंगे। मुख्यमंत्री दिन में करीब दो बजे गोंडा के विकास खंड कटरा बाजार में बनाए गए हेलीपैड पर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री सबसे पहले पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। कृषि विभाग के गरीब कल्याण मेले का अवलोकन करने के साथ ही दिव्यांगों को ट्राईसाइकिल भेंट करेंगे। यहां ब्लाक में आयोजित कार्यक्रम के बाद वह भारतीय इंटर कालेज कटरा बाजार में सभा को संबोधित करेंगे। विधायक बावन सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री कार्यकर्ताओं के साथ संवाद भी कर सकते हैं। इसके बाद वह लखनऊ के लिए रवाना होंगे। आज इस मौके पर सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला भी लगाया जाएगा।

मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथ ने इस अवसर पर कहा कि अंत्योदय दिवस भारतीय राजनीति को समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के उत्कर्ष के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि देश भर में चल रही नरेन्द्र मोदी सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाएं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के सिद्धांत को परिलक्षित करती हैं। प्रदेश में आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 2.19 करोड़ से अधिक गरीब मरीजों को मुफ्त उपचार मिल चुका है। इसके साथ 16.51 करोड़ से अधिक ई-कार्ड जारी हो चुके हैं।

मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अंत्योदय, समाज में व्याप्त असंतुलन को संतुलित करने का मंत्र एवं आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना को साकार करने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि सभी को अंत्योदय दिवस की बधाई। एकात्म मानववाद एवं अंत्योदय दर्शन के प्रणेता, भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य और कुशल संगठनकर्ता श्रद्धेय पं0 दीनदयाल उपाध्याय जी को उनकी जयंती पर कोटिश नमन। श्रद्धेय दीनदयाल जी का दर्शन आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना को साकार करने के लिए हमारा मार्ग प्रशस्त करता है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!