Breaking News :
>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक>>गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव>>पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा>>बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज>>राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र>>पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार, चार की मौत>>फ्रांस में भड़का छात्रों का आंदोलन, 2 लाख से ज्यादा लोग उतरे सड़कों पर>>यशपाल शर्मा की ‘धूड़’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>दिनभर मोबाइल-लैपटॉप देखने वालों सावधान! आंखों में थकान, जलन और धुंधलेपन से बचने के लिए अपनाएं ये 7 तरीके>>स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान>>दो महीने में दो ऊंची चोटियां फतह, अंकुर रावत ने माउंट भागीरथी-II पर फहराया तिरंगा>>चारधाम यात्रा ने रचा इतिहास, 56.18 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या>>सीएम धामी ने उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना>>मसूरी में शरदोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति के रंग में रंगा गांधी चौक
ताज़ा खबरेंदेश

देश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 29,616 नए मामले आए सामने, 290 लोगों की मौत

आकाश ज्ञान वाटिका, 25 सितम्बर 2021, शनिवार, नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के मामलों में उतार-चढ़ाव जारी है। पिछले 24 घंटों में भारत में 29,616 नए मामलों के साथ 290 लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही 28,046 मरीजों ने कोरोना को मात दी है। इन मामलों के बाद रिकवरी दर वर्तमान में 97.78 प्रतिशत है।

कोरोना के नए मामलों के आने के बाद सक्रिय मामलों की संख्या 3,01,442 पहुंच गई है। देश में इस वक्त कोरोना के कुल आंकड़ा 3,28,76,319 है। वहीं अबतक इस वायरस ने 4,46,658 लोगों की जिंदगी छीन ली है। इसके साथ ही जिस तेजी से नए मामले आ रहे हैं उसी तेजी से मरीज ठीक भी हो रहे हैं। अबतक भारत में 3,28,76,319 कोरोना मरीज ठीक हो चुके हैं।

इस वक्त देश में केरल राज्य से सबसे ज्यादा कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं। केरल में शुक्रवार को कोरोना के 17,983 नए मामले दर्ज किए थे, जिसमें 127 लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या 45,97,293 हो गई और मृतकों की संख्या 24,318 तक पहुंची गई है।

कोरोना से लड़ने के लिए देश में टीकाकरण भी तेजी से चल रहा है। पिछले 24 घंटे में देश में 71,04,051 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया है, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन आंकड़ा 84,89,29,160 पहुंच गया है।

बता दें कि भारत पिछले एक हफ्ते से कोरोना के नए मामलों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। बीते दिन भी देश में 29,616 कोरोना के नए मामले दर्ज हुए थे। वहीं बीते दिनों कभी 30 हजार से ज्यादा तो कभी 26 हजार तक मामले दर्ज हुए हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!