Breaking News :
>>सरकार स्वयं जनता के द्वार पहुंचकर कर रही समस्याओं का समाधान- मुख्यमंत्री धामी>>नई खेल नीति में स्पेशल कैटेगरी के खिलाड़ियों के लिए होंगे विशेष प्रावधान- रेखा आर्या>>डीएम प्रशांत आर्य ने स्यानाचट्टी के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण>>भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>24 जुलाई को रिलीज होगा ‘रामायण’ का ट्रेलर, मेकर्स ने की घोषणा>>अग्निवीर रैलियों के सुचारू आयोजन हेतु सेना और उत्तराखंड सरकार के बीच समन्वय बैठक>>दावे-आपत्तियों के निस्तारण में मानसून के चलते मतदाता को न हो परेशानी- सीईओ>>मसूरी रोड पर 50 मीटर गहरी खाई में गिरे स्कूटी सवार का एसडीआरएफ ने किया सफल रेस्क्यू>>ई-ऑफिस व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम ने दिए निर्देश>>देहरादून महायोजना-2041: जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>उत्तराखंड में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान>>‘टीएमसी को खत्म करना है तो पहले मुझे मारना होगा’- ममता बनर्जी>>दांत दर्द से हैं परेशान? जानिए घर पर राहत पाने के आसान और असरदार उपाय>>शिक्षा विभाग की डिजिटल शिक्षक प्रशिक्षण पहल ने वैश्विक मंच पर फहराया परचम>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक>>लगातार बारिश पर जिलाधिकारी का त्वरित एक्शन, आपदा परिचालन केंद्र से संभाली कमान>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने घट्टी गोला क्षेत्र के संपर्क मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

गोरखपुर से अब सीधा लखनऊ पहुँचेंगे सीएम योगी, गोंडा में होने वाला कार्यक्रम हुआ रद्द

आकाश ज्ञान वाटिका, 25 सितम्बर 2021, शनिवार, लखनऊ। पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर गोंडा में होने वाला सीएम योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम अब रद हो गया है। गोंडा में मौसम बेहद खराब होने के कारण अब सीएम योगी आदित्यनाथ वहां पर गरीब कल्याण योजना के मेले का निरीक्षण नहीं कर पाएंगे। वह गोरखपुर से अब सीधा लखनऊ पहुंचेंगे।

गोंडा के जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही ने बताया कि खराब मौसम के कारण आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गोंडा का प्रस्तावित दौरा रद हो गया है। गोंडा तथा पास के जिलों में भारी बारिश के कारण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गोंडा का दौरा रद कर दिया गया है।

सीएम योगी आदित्यनाथ अब अपनी कर्मस्थली गोरखपुर से सीधा लखनऊ पहुंचेंगे। लखनऊ में शाम चार बजे मुख्यमंत्री से सिंगापुर के हाई कमिश्नर मुलाकात करेंगे। माना जा रहा है कि सिंगापुर के कुछ बड़े व्यवसायी उत्तर प्रदेश में निवेश करने के इच्छुक हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ सिंगापुर के हाई कमिश्नर की बैठक में इस पर सहमति बन सकती है।

इससे पहले सीएम योगी आदित्यनाथ का गोंडा में गरीब कल्याण मेला का निरीक्षण करने का कार्यक्रम था। मुख्यमंत्री को दिन में करीब दो बजे गोंडा के विकास खंड कटरा बाजार में बनाए गए हेलीपैड पर पहुंचना था। मुख्यमंत्री को यहां पर सबसे पहले पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा का अनावरण करना था। इसके बाद उनको कृषि विभाग के गरीब कल्याण मेले का अवलोकन करने के साथ ही दिव्यांगों को ट्राईसाइकिल भेंट करनी थी। ब्लाक में आयोजित कार्यक्रम के बाद उनको भारतीय इंटर कालेज कटरा बाजार में सभा को संबोधित करना था। विधायक बावन सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री को कार्यकर्ताओं के साथ संवाद भी करना था, लेकिन अब सभी कार्यक्रम को रद कर दिया गया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!