Breaking News :
>>बार-बार थकना और ज्यादा प्यास लगना! बच्चों में दिखें ये बदलाव तो हो जाएं सावधान>>लैंडिंग के बाद बेकाबू हुआ अमेजन का कार्गो विमान, कई गाड़ियों को मारी टक्कर, 5 लोगों की मौत>>‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 120 करोड़ के पार पहुंची कमाई>>Vi के शेयर में अचानक आई तेजी, 3% से ज्यादा चढ़ा स्टॉक>>‘सेवा ही संगठन’ के संकल्प के साथ भाजपा ने तैयार किया जनसेवा का रोडमैप>>मोहनलाल की नई फिल्म के टाइटल का हुआ एलान, पोस्टर भी किया जारी>>एमडीडीए का अवैध निर्माण पर शिकंजा, तीन निर्माण स्थल सील>>डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, निर्धारित प्रोटोकॉल के पालन के निर्देश>>श्रीकृष्ण जन्म की दिव्य लीला ने मोहा मन, मध्यरात्रि में अभिषेक के साथ गूँजा “नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की”>>‘अनघ (निष्पाप)–मेरी अपनी यात्रा’ : स्मृतियों की पगडंडी से जीवन के उजास तक>>10 सितंबर को आईटीआई श्रीनगर में आयोजित होगा लघु रोजगार मेला>>महानिदेशक ने स्वास्थ्य महानिदेशालय की समीक्षा बैठक में समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए कड़े निर्देश>>नैनीडांडा विकासखंड के शिक्षक गबर सिंह बिष्ट राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 से सम्मानित>>आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा>>देश में बढ़ रहा स्वाइन फ्लू का खतरा, बुखार नहीं तो भी इन संकेतों पर रहें अलर्ट>>‘मिर्जापुर द मूवी’ ने सिनेमाघरों में मचाई धूम, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>शिक्षक : राष्ट्र के भविष्य के शिल्पकार>>शिक्षक नई पीढ़ी के मार्गदर्शक, राष्ट्र एवं समाज निर्माण में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण है- सीएम धामी>>केदारनाथ धाम के लिए 15 सितंबर से फिर शुरू होगी हेली सेवा, 7 सितंबर से बुक होंगे टिकट>>भगवान श्रीकृष्ण का जीवन सत्य, धर्म, कर्तव्य और कर्म के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता है- मुख्यमंत्री
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

उत्तराखण्ड : हवाई सफर अब हुआ थोड़ा महंगा, देना होगा इतना किराया

आकाश ज्ञान वाटिका, 12 अप्रैल 2022, मंगलवार, देहरादून। हवाई सफर करने के लिए अब जेब थोड़ा और ढीली करनी पड़ेगी। हल्द्वानी से पिथौरागढ़ के किराये में 265 तो हल्द्वानी से देहरादून के लिए 326 रुपये अतिरिक्त देने होंगे। पिथौरागढ़ से देहरादून जाने वाले यात्रियों के लिए राहत है। उन्हें पुराना किराया ही चुकाना पड़ेगा।

9 अक्टूबर 2021 को उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) की ओर से हेलीकाप्टर सेवा शुरू की गई है। पवनहंस कंपनी का छह सीटर हेलीकाप्टर सेवा प्रदान कर रहा है। देहरादून से सुबह नौ बजे उड़ान भरकर एक घंटा 10 मिनट में हेलीकाप्टर हल्द्वानी पहुंचता है। यहां से पंतनगर के बाद पिथौरागढ़ की उड़ान भरता है।

पवनहंस कंपनी के कुमाऊं अनुभाग अधिकारी नीरज कुमार ने बताया कि हेली सेवा का किराया राज्य सरकार तय करती है। हल्द्वानी, पंतनगर, पिथौरागढ़ व हल्द्वानी, पंतनगर व देहरादून का किराया बढ़ाया गया है। हेली सेवा शुरू होने के बाद किराये में दूसरी बार वृद्धि हुई है।

हेलीकाप्टर का किराया

रूट                                           पहले      अब

देहरादून से हल्द्वानी व पंतनगर    5967    6293

हल्द्वानी से पंतनगर व पिथौरागढ़ 4856   5121

देहरादून से पिथौरागढ़                  7999  7999

01 मार्च से 31 मार्च 2022 तक 254 यात्रियों ने सफर किया, जिनमें तीन बच्चे शामिल रहे। रिकार्ड के मुताबिक देहरादून से हल्द्वानी जाने वाले यात्री 28 थे। वहीं हल्द्वानी से पंतनगर तक 52, पंतनगर से पिथौरागढ़ 67, पिथौरागढ़ से पंतनगर 49, पंतनगर से हल्द्वानी 35 व हल्द्वानी से देहरादून 23 यात्री शामिल रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!