Breaking News :
>>बार-बार थकना और ज्यादा प्यास लगना! बच्चों में दिखें ये बदलाव तो हो जाएं सावधान>>लैंडिंग के बाद बेकाबू हुआ अमेजन का कार्गो विमान, कई गाड़ियों को मारी टक्कर, 5 लोगों की मौत>>‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 120 करोड़ के पार पहुंची कमाई>>Vi के शेयर में अचानक आई तेजी, 3% से ज्यादा चढ़ा स्टॉक>>‘सेवा ही संगठन’ के संकल्प के साथ भाजपा ने तैयार किया जनसेवा का रोडमैप>>मोहनलाल की नई फिल्म के टाइटल का हुआ एलान, पोस्टर भी किया जारी>>एमडीडीए का अवैध निर्माण पर शिकंजा, तीन निर्माण स्थल सील>>डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, निर्धारित प्रोटोकॉल के पालन के निर्देश>>श्रीकृष्ण जन्म की दिव्य लीला ने मोहा मन, मध्यरात्रि में अभिषेक के साथ गूँजा “नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की”>>‘अनघ (निष्पाप)–मेरी अपनी यात्रा’ : स्मृतियों की पगडंडी से जीवन के उजास तक>>10 सितंबर को आईटीआई श्रीनगर में आयोजित होगा लघु रोजगार मेला>>महानिदेशक ने स्वास्थ्य महानिदेशालय की समीक्षा बैठक में समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए कड़े निर्देश>>नैनीडांडा विकासखंड के शिक्षक गबर सिंह बिष्ट राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 से सम्मानित>>आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा>>देश में बढ़ रहा स्वाइन फ्लू का खतरा, बुखार नहीं तो भी इन संकेतों पर रहें अलर्ट>>‘मिर्जापुर द मूवी’ ने सिनेमाघरों में मचाई धूम, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>शिक्षक : राष्ट्र के भविष्य के शिल्पकार>>शिक्षक नई पीढ़ी के मार्गदर्शक, राष्ट्र एवं समाज निर्माण में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण है- सीएम धामी>>केदारनाथ धाम के लिए 15 सितंबर से फिर शुरू होगी हेली सेवा, 7 सितंबर से बुक होंगे टिकट>>भगवान श्रीकृष्ण का जीवन सत्य, धर्म, कर्तव्य और कर्म के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता है- मुख्यमंत्री
ताज़ा खबरेंदेशविदेश

अमेरिका की 5 दिवसीय दौरे पर वाशिंगटन डीसी पहुँचे भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

पाकिस्‍तान के नए प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को दी शुभकामनाएं

आकाश ज्ञान वाटिका, 12 अप्रैल 2061-9022, मंगलवार, नई दिल्ली। अमेरिका की यात्रा पर गए भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि पाकिस्‍तान के नए प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को शुभकामनाएं दी है। एक इंटरव्‍यू में उन्‍होंने पीएम शहबाज शरीफ को कहा है कि भारत चाहता है कि वो अपने यहां पर आतंकवाद पर अंकुश लगाएं। गौरतलब है कि राजनाथ सिंह फिलहाल अमेरिका के पांच दिवसीय दौरे पर वाशिंगटन डीसी में हैं। उनके इस दौरे का मकसद दोनों देशों के बीच संबंधों को और अधिक मजबूत करना है। इस बीच पाकिस्‍तान के पीएम शहबाज शरीफ ने सत्‍ता पर काबिज होने के बाद दिए अपने पहले संबोधन में कश्‍मीर का राग अलापाा था। इसके ही जवाब में राजनाथ सिंह ने भी जवाब दिया है।

एक सवाल के जवाब में उन्‍होंने कहा कि द्विपक्षीय वार्ता में आतंकवाद का मुद्दा उठना जरूरी है। अमेरिका संग हुई टू प्‍लस टू वार्ता में भी आतंकवाद के मुद्दे पर बातचीत हुई। उनके मुताबिक स मुद्दे पर अमेरिका से केवल विचार-विमर्श किया गया। इस पर अमेरिका के आश्‍वासन का कोई सवाल ही नहीं है। 

इस इंटरव्‍यू में उन्‍होंने बेबाकी से कई सवालों के जवाब दिए। अमेरिका द्वारा भारत को सस्‍ती कीमत में डिफेंस सिस्‍टम मुहैया कराने से बाबत एक सवाल के जवाब में उन्‍होंने कहा कि कम कीमत का फायदा हमें केवल तभी हो सकता है जब हमें उस सिस्‍टम की जरूरत हो और हम उसको बनाने में असमर्थ हों। ऐसी स्थिति में ही हम उस सिस्‍टम को खरीदने की तरफ कदम बढ़ाएंगे। उन्‍होंने ये भी कहा कि भारत आत्‍मनिर्भर बनने की दिशा में काम कर रहा है। जहां तक अमेरिका से हुई बातचीत का सवाल है तो इसमें कहीं भी नकारात्‍मकता दिखाई नहीं देती है। राजनाथ सिंह ने कहा कि वो अमेरिकी कंपनियों का भारत में स्‍वागत करते हैं। 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!