Breaking News :
>>‘हाउस ऑफ़ स्वाशा’ की सह-संस्थापिका स्वाति खंडूरी डिमरी ने कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा से की शिष्टाचार भेंट>>आपदा पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश>>पीएम मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने दी बधाई>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या हुए बाहर>>काशीपुर में STF की बड़ी कार्रवाई, कार से भारी मात्रा में अवैध हथियार और 237 कारतूस बरामद>>‘अल्फा’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, एक्शन अवतार में छाई आलिया भट्ट>>मसूरी रोड पर दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत>>प्रदेश में कूड़ा प्रबंधन के लिए 500 नए वाहन दिए जाएंगे>>SDRF के साहसिक अभियान ने बचाई दो युवकों की जान, 150 मीटर गहरी खाई से किया सकुशल रेस्क्यू>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कराटे चैंपियनशिप के विजेताओं को किया सम्मानित>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा वार, कुल्हान और चन्द्रवनी में चार भवन सील>>विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 1882 मतदेय स्थलों पर घर-घर पहुँच रहे बीएलओ>>देहरादून में पहली बार ब्लूबेरी खेती की शुरुआत, 10 किसानों के साथ पायलट प्रोजेक्ट शुरू>>मोदी सरकार के 12 साल : मोदी युग में सड़क, रेल, हवाई सेवाओं का हुआ अभूतपूर्व विस्तार>>मुख्यमंत्री धामी ने ‘मेरी योजना’ पुस्तक के ऑडियो क्लिप का किया अनावरण>>मुख्यमंत्री धामी ने चयनित 221 अभ्यर्थियों को बाँटे नियुक्ति पत्र>>कैबिनेट मंत्री महाराज की छवि को नुकसान पहुँचाने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाही>>देहरादून के दून विहार में नई स्कॉर्पियो में लगी भीषण आग, टला बड़ा हादसा>>फीफा विश्व कप 2026 का काउंटडाउन शुरू, 11 जून से होगा आगाज>>फायरिंग केस में खान सर को बड़ी राहत, पटना सिविल कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंदेशधार्मिक

अव्यवस्थाओं से बचने के लिए चारधाम यात्रा पर आने से पहले करें ऑनलाइन पंजीकरण, जानिए ऑनलाइन पंजीकरण करने का तरीका

आकाश ज्ञान वाटिका, 18 मई 2022, बुधवार, देहरादून। चारधाम यात्रा के दौरान किसी भी अव्यवस्था से बचने के लिए पंजीकरण करना बहुत जरूरी है। पंजीकरण होने के बाद ही होटल, टैक्सी की बुकिंग कराए। उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद (यूटीडीबी) की ओर से तीर्थयात्रियों का ऑनलाइन व ऑफलाइन पंजीकरण किया जा रहा है। बीते सोमवार तक चारधाम यात्रा के लिए करीब 15 लाख से अधिक तीर्थयात्री पंजीकरण करा चुके हैं।

3 मई 2022 से शुरू हुई विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा के लिए पर्यटन विभाग ने इस बार चारधाम यात्रा पर आने वाले तीर्थ यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ऑफलाईन व ऑनलाईन पंजीकरण को अनिवार्य किया है। एक से अधिक धाम की यात्रा के लिए स्लॉट बुक करते वक्त इस बात का ध्यान अवश्य रखें कि एक धाम से दूसरे धाम तक पहुंचने के लिए आपके पास पर्याप्त समय रहे। स्वास्थ्य की दृष्टि से भी यात्रा के दौरान विश्राम के समय का प्रावधान अवश्य करें। बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम की यात्रा करने के लिए तीर्थयात्री और श्रद्धालु पर्यटन विभाग की वेबसाइट http://registrationandtouristcare.uk.gov.in पर आनलाइन पंजीकरण कर रहे हैं।

ऑनलाइन पंजीकरण करने का तरीका

सबसे पहले आप को http://registrationandtouristcare.uk.gov.in की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद आप आधिकारिक पोर्टल पर पहुँच जायेंगे। यहाँ आप को कुछ विकल्प दिखेंगे। जहाँ आपको लॉग इन या रजिस्टर पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपको अपनी जानकारी जैसे नाम, मोबाइल नंबर, टूर ऑपरेटर, परिवार की जानकारी और पासवर्ड दर्ज करना होगा। साइन इन करने के बाद आपको स्क्रीन की बाँयी ओर अपका नाम दिखाई देगा। अब आपको क्रियेट मैनेजर टूर पर क्लिक करना होगा। इसके बाद प्लान यूर ट्रीप टूर का पेज खुलेगा। जहाँ आपको न्यू टूर पर क्लिक करना होगा। जिसके बाद आपको अगले कॉलम में टूर का प्रकार, टूर का नाम, टूर का समय जैसी जानकारी दर्ज करने के बाद सेव बटन पर क्लिक करना होगा। अब आपको ‌रजिस्टेशन टूरिस्ट फॉर्म पर जानकारी दर्ज करनी होगी। इसके बाद आपके फोन में आने वाला मैसेज और रजिस्टेशन पत्र आपको अपनी यात्री के दौरान अपने पास रखना होगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!