Breaking News :
>>सोना हुआ सस्ता, चांदी ने पकड़ी रफ्तार, खरीदारी से पहले जान लें ताजा भाव>>हरिद्वार में बेकाबू बस का कहर, पांच वाहनों को मारी टक्कर, ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल>>करी पत्ता सिर्फ खाने का स्वाद नहीं बढ़ाता, ब्लड शुगर से लेकर पाचन तक में मिल सकता है फायदा>>‘खतरों के खिलाड़ी 15’ के विनर बने अविनाश मिश्रा, ट्रॉफी के साथ जीती 20 लाख की रकम और नई कार>>अस्पतालों में दवाओं की कीमत का खेल, 74 रुपये के इंजेक्शन की एमआरपी 4980 रुपये, जांच में चौंकाने वाला खुलासा>>‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत नानकमत्ता पहुँचे मुख्यमंत्री धामी, स्वच्छता अभियान में किया श्रमदान>>देहरादून में एसआईआर के बाद 39,92 मतदाता बढ़े, अंतिम सूची जारी>>जिलाधिकारी ने निर्वाचन तैयारियों की समीक्षा कर नोडल अधिकारियों को दिए समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश>>सीडीओ अभिनव शाह ने विकासनगर के चार गांवों में पहुंचकर किया फसल का स्थलीय निरीक्षण, किसानों से संवाद कर जानीं समस्याएं>>भूमियाधार में 70 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, एक की मौत; चार घायल>>विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी>>लॉन्ग वीकेंड पर उमड़ी भारी भीड़, कैंची धाम और पहाड़ों की ओर जाने वाले वाहन चालकों के लिए विशेष निर्देश जारी>>हथनी पर्वत की 80 मीटर गहरी खाई में गिरने से व्यक्ति की मृत्यु, SDRF ने बरामद किया शव>>कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के प्रयासों से भीमताल विधानसभा में विकास को मिली रफ्तार, 7 पुलों के लिए ₹8.74 करोड़ स्वीकृत>>गो पालन योजना का दायरा बढ़ा, अब सामान्य वर्ग के पशुपालक भी होंगे लाभान्वित>>एसएसपी दून के निर्देशों पर प्रतिष्ठानों की सुरक्षा ऑडिट के लिए दून पुलिस ने चलाया अभियान>>सेवा, सुशासन और जनकल्याण को प्राथमिकता, जन-जन तक पहुंच रही सरकार- हेमंत द्विवेदी>>ल्वाली से घीड़ी तक क्षेत्र भ्रमण पर निकली जिलाधिकारी, विकास कार्यों और व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>सहस्त्रधारा में 50 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने त्वरित रेस्क्यू कर तीनों घायलों को निकाला सुरक्षित>>सीईसी के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन, पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जिलाधिकारी देहरादून डॉ. आर राजेश कुमार ने चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर किया औचक निरीक्षण

होटलों, गैस्ट हाउस में रेट लिस्ट चस्पा करने के निर्देश

आकाश ज्ञान वाटिका, 18 मई 2022, बुधवार, देहरादून। चारधाम यात्रा में व्यवस्थाओं को लेकर जिलाधिकारी डॉ आर राजेश कुमार ने औचक निरीक्षण किया। समुचित व्यवस्थाओं को लेकर सम्बन्धित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश। जिलाधिकारी द्वारा चारधाम यात्रा ऋषिकेश की व्यवस्थाओं का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण उपरान्त उन्होंनें सम्बन्धित विभागों यात्रा व्यवस्थााओं की समीक्षा की गई।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने यात्रा रूट एवं ट्रैफिक व्यवस्था, सफाई व्यवस्था,कूड़ा निस्तारण, डंपिंग जोन, चारधाम यात्रा हेतु चिन्हित एवं कार्यशील पार्किंग स्थल, भद्रकाली चेकपोस्ट, रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आदि का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने चारधाम यात्रा करने वाले यात्रियों की समस्याओं को को सुना गया तथा अधिकारियों को निस्तारण हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए। उन्होंने नटराज चौक से श्यामपुर बाईपास तक निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को सड़क किनारे लगे अनाधिकृत पोस्टर, बैनर, होर्डिंग हटाने के साथ ही नगर निगम ऋषिकेश को सफाई व्यवस्था में और अधिक सुधार लाने के निर्देश दिए।

समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने पुलिस ,खाद्य आपूर्ति, खाद्य सुरक्षा, पर्यटन, परिवहन, राजस्व आदि विभागों की यात्रा संबंधी व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई तथा चार धाम यात्रा में यात्रियों को आ रही कठिनाइयों के निस्तारण के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए। उन्होंने यात्रियों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को बस स्टेण्ड, रजिस्ट्रेशन काउंटर, पार्किंग स्थल पर अनिवार्यतः मूलभूत सुविधाएं यथा शीतल पेयजल, भोजन, छांव आदि व्यवस्थाएं बनाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने खाद्य सामग्री एवं होटलों, गैस्ट हाउस आदि पर रेट लिस्ट चस्पा करवाने के निर्देश दिए। साथ ही इसका नियमित अवलोकन/निरीक्षण करने तथा ओवर रेटिंग करते हुए पाए जाने पर निर्धारित प्राविधानों के अनुरूप कार्यवाही करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान यात्रा मजिस्ट्रेट/उप जिलाधिकारी ऋषिकेश शैलेन्द्र सिंह नेगी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!