Breaking News :
>>‘ऑपरेशन सफेद सागर का टीजर हुआ जारी, जानिए कब रिलीज़ होगी वेब सीरीज>>गुरुवाणी और देववाणी संस्कृत का दिव्य संगम- राज्यपाल>>सरकार स्वयं जनता के द्वार पहुंचकर कर रही समस्याओं का समाधान- मुख्यमंत्री धामी>>नई खेल नीति में स्पेशल कैटेगरी के खिलाड़ियों के लिए होंगे विशेष प्रावधान- रेखा आर्या>>डीएम प्रशांत आर्य ने स्यानाचट्टी के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण>>भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>24 जुलाई को रिलीज होगा ‘रामायण’ का ट्रेलर, मेकर्स ने की घोषणा>>अग्निवीर रैलियों के सुचारू आयोजन हेतु सेना और उत्तराखंड सरकार के बीच समन्वय बैठक>>दावे-आपत्तियों के निस्तारण में मानसून के चलते मतदाता को न हो परेशानी- सीईओ>>मसूरी रोड पर 50 मीटर गहरी खाई में गिरे स्कूटी सवार का एसडीआरएफ ने किया सफल रेस्क्यू>>ई-ऑफिस व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम ने दिए निर्देश>>देहरादून महायोजना-2041: जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>उत्तराखंड में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान>>‘टीएमसी को खत्म करना है तो पहले मुझे मारना होगा’- ममता बनर्जी>>दांत दर्द से हैं परेशान? जानिए घर पर राहत पाने के आसान और असरदार उपाय>>शिक्षा विभाग की डिजिटल शिक्षक प्रशिक्षण पहल ने वैश्विक मंच पर फहराया परचम>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक
मनोरंजन

टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर की बागी 3 का जबरदस्त प्रदर्शन, जानिए अब तक के कलेक्शंस

टाइगर श्रॉफ, श्रद्धा कपूर और रितेश देशमुख स्टारर फ़िल्म ‘बागी 3’ पर कोरोना वायरस का असर बिलकुल ही नज़र नहीं आ रहा है। वीकेंड के इतर यह एक्शन फ़िल्म वर्किंग डेज़ पर भी बॉक्स ऑफ़िस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। जिस हिसाब से फ़िल्म कमाई कर रही है, उससे उम्मीद लगाई जा रही है कि दूसरे हफ्ते में प्रवेश से पहले ही फ़िल्म 100 करोड़ का आंकड़ा छू लेगी।

फ़िल्म क्रिटिक और ट्रेड विशेषज्ञ तरण आदर्श के मुताबिक, फ़िल्म को होली की छुट्टी का फायदा मिला। वहीं, बुधवार को भी फ़िल्म ने शानदार प्रदर्शन किया। फ़िल्म फिलहाल सिंगल स्क्रींस और मल्टीप्लेक्स दोनों में अच्छा बिजनेस कर रही है। होली के दिन (मंगलवार) को फ़िल्म ने 14.05 करोड़ का कलेक्शन किया। इसके बाद बुधवार को फ़िल्म के कलेक्शन में कुछ गिरावट देखी गई। लेकिन वर्किंग डे के हिसाब यह काफी सही है। ‘बागी 3’ ने बुधवार को 8.03 करोड़ का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फ़िल्म का टोटल कलेक्शन 84.97 करोड़ पहुंच गया।

अंग्रेजी मीडियम से मिलेगी टक्कर 

आने वाला हफ्ता ‘बागी 3’ के लिए आसान नहीं होने वाला है। इस शुक्रवार इरफ़ान ख़ान और राधिका मदान स्टारर फ़िल्म ‘अंग्रेजी मीडियम’ रिलीज़ हो रही है। यह फ़िल्म ‘हिंदी मीडियम’ फ्रैंचाइजी की दूसरी फ़िल्म है। इसे होमी अदजानिया ने डायरेक्ट किया है। इससे पहले आई ‘हिंदी मीडियम’ को भी दर्शकों ने ख़ूब पसंद किया था। बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक इस लो बज़ट फ़िल्म को 2.81 करोड़ की ओपनिंग मिली थी। वहीं, पहले वीकेंड में ‘हिंदी मीडियम’ ने 12.56 का कलेक्शन किया था।

उम्मीद लगाई जा रही है कि ‘अंग्रेजी मीडियम’ के रिलीज़ के बाद मल्टीप्लेक्स में ‘बागी 3’ के कलेक्शंस पर असर दिख सकता है। इससे पहले तापसी पन्नू की फ़िल्म ‘थप्पड़’ को मल्टीप्लेक्स में अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। अब देखना होगा कि ‘अंग्रेजी मीडियम’ के रिलीज़ के बाद ‘बागी 3’ कैसा प्रदर्शन करती है?

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!