Breaking News :
>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण>>‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, किए रामलला के दर्शन>>देवप्रयाग में बड़ा सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत>>लिंगानुपात में संतुलन के लिए जरूरी है सामाजिक जागरूकता और बेटियों का सम्मान- डीएम>>त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसपी दून सख्त, लापरवाही पर होगी विभागीय कार्रवाई>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने की शिष्टाचार भेंट
देश

पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को सजा या राहत, अब शुक्रवार को होगा फैसला

उन्नाव सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता के पिता की गैर इरादतन हत्या के मामले में पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर और अन्य दोषियों की सजा पर अब शुक्रवार को तीस हजारी कोर्ट अपना फैसला सुनाएगी।

बृहस्पतिवार को हुई सुनवाई के दौरान सजा पर बहस होनी थी, लेकिन किन्हीं कारणों से सुनवाई शुक्रवार के लिए टल गई। ऐसे में उन्नाव सामूहिक दुष्कर्म मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे उत्तर प्रदेश के पूर्व भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के लिए शुक्रवार का दिन अहम होगा।

इससे पहले 4 मार्च को हुई सुनवाई में तीस हजारी कोर्ट के सत्र न्यायाधीश धर्मेश शर्मा ने कुलदीप सिंह सेंगर समेत 7 लोगों को दुष्कर्म पीड़िता के पिता की हत्या के मामले में दोषी करार दिया गया था और सजा के लिए 12 मार्च की तारीख मुकर्रर की थी, लेकिन सुनवाई टल गई।

कोर्ट ने कुलदीप सिंह सेंगर को धारा-304 और 120बी में दोषी करार दिया है। कोर्ट ने जिन 7 आरोपियों को दोषी करार दिया है, इनमें पूर्व विधायक कुलदीप सेंगर के साथ यूपी पुलिस के दो अधिकारी भी हैंं। इनमें एक एसएचओ और दूसरा सब इंस्पेक्टर है।

पीड़िता के पिता की न्यायिक हिरासत में 9 अप्रैल, 2018 में मौत हो गई थी। इसको लेकर पीड़िता ने पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई, लेकिन उसे कोई संतोषजनक आश्वासन तक नहीं मिला।

इस मामले में 4 मार्च को अपने फैसले में तीस हजारी कोर्ट ने यूपी के पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर समेत 7 आरोपितों को दोषी करार दिया था।

कोर्ट ने दुष्कर्म पीड़िता के पिता की हत्या मामले में 4 आरोपियों को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया है।

इस मामले में पूर्व विधायक समेत कुल 11 लोगों को केंद्रीय जांच एजेंसी (Central Bureau of Investigation) ने आरोपित बनाया था।

इन्हें सुनाई जाएगी सजा 

1- कुलदीप सेंगर (पूर्व विधायक) – दोषी

2- कामता प्रसाद, सब इंस्पेक्टर – दोषी

3- अशोक सिंह भदौरिया, SHO – दोषी

4- शैलेंद्र सिंह उर्फ टिंकू सिंह – बरी

5- विनीत मिश्रा उर्फ विनय मिश्रा – दोषी

6- बीरेंद्र सिंह उर्फ बउवा सिंह – दोषी

7- राम शरण सिंह उर्फ सोनू सिंह – बरी

8- शशि प्रताप सिंह उर्फ सुमन सिंह – दोषी

9- अमीर खान, कॉन्स्टेबल – बरी

10- जयदीप सिंह उर्फ अतुल सिंह – दोषी

11- शरदवीर सिंह – बरी

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!