Breaking News :
>>बांग्लादेश में ड्रम के अंदर मिला हिंदू ज्वैलर का शव, सिर-छाती पर धारदार हथियार के निशान>>आंगनबाड़ी केंद्र है बच्चों के भविष्य की बुनियाद रखने का प्रथम आयाम- रेखा आर्या>>SIR और चुनाव आयोग के मुद्दे पर 30 सितंबर को बैठक कर सकता है INDIA गुट>>विद्यार्थी और किसान देश की प्रगति के आधार- गणेश जोशी>>लेखपाल-पटवारियों के लिए नया फरमान, जाति-आय और निवास प्रमाण-पत्र से पहले करना होगा स्थलीय सत्यापन>>फ्लाइट रिशेड्यूल के बाद यात्री को बोर्डिंग से रोकना इंडिगो को पड़ा भारी, आयोग ने 67,713 रुपये देने के दिए आदेश>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा की 19वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि>>रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का दूसरा गाना ‘वन सन, वन मून’ हुआ रिलीज>>आर्थिक संसाधनों के अभाव में किसी भी बच्चे का उपचार नहीं होने दिया जाएगा प्रभावित- डीएम>>नागालैंड में संदिग्ध जहरीली शराब से 19 लोगों की मौत, जांच के लिए SIT गठित>>बैंक हड़ताल से नहीं होगा सहकारी बैंकों के ग्राहकों पर असर, पैसे जमा-निकासी समेत मिलेंगी कई सेवाएं>>एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम का जलवा, ईरान को हराकर जीता स्वर्ण पदक>>उत्तराखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और सीसीआरएच के बीच हुआ महत्वपूर्ण एमओयू>>विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियां शुरू, डीएम ने दिए समयबद्ध एवं प्रभावी व्यवस्थाओं के निर्देश>>जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की>>अमित शाह बोले- यूपी में कट्टा उद्योग की जगह बना डिफेंस कॉरिडोर, वाहन चोरी की जगह हो रहा वाहन निर्माण>>रांसी स्टेडियम में गूंजा युवा जोश, सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी का उत्साहपूर्ण शुभारंभ>>मछली पालन से स्वरोजगार की मिसाल पेश कर रहे पाबौ के राजेंद्र चमोली>>जिलाधिकारी की अध्यक्षता में भारत स्काउट गाइड की राज्य पुरस्कार जांच परीक्षा का शुभारंभ
खेल-जगत

बारिश की वजह से साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज का पहला मैच हो सकता है रद

भारतीय टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज दोपहर धर्मशाला में खेलेगी। इस मैच के होने के आसार काफी कम जताए जा रह हैं। मैच के दौरान बारिश की आशंका जताई जा रही है जिससे फैंस का मजा किरकिरा हो सकता है। इससे पहले पिछले साल भारत और साउथ अफ्रीका के बीच यहां खेला जाने वाला टी20 मुकाबला बारिश की वजह से रद करना पड़ा था।

गुरुवार की सुबह 3 बजे तक यहां बारिश हुई थी जिसके बाद मैदान को ढंककर रखा गया था। पिच लगातार कवर्स के नीचे हैं। सुबह धर्मशाला में धूप जरूर खिली थी लेकिन मैच से ठीक पहले बारिश की वजह से टॉस में देरी हुई। अंपायर को पिच का निरीक्षण करने जाना था लेकिन वो भी बारिश की वजह से टल गया।

कोरोना वायरस के डर के साथ ही भारत और साउथ अफ्रीका के पहले वनडे पर बारिश का साया भी है। हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के लिए यह मैच कराना बेहद जरूरी है। इससे पहले यहां खेला जाने वाला भारत और साउथ अफ्रीका टी20 मुकाबला भी बारिश की वजह से नहीं कराया जा सका था।

कैसा रहने वाला मौसम का मिजाज

भारतीय टीम गुरुवार को साउथ अफ्रीका के खिलाफ धर्मशाला में तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला खेलने वाली है। मैच से दो दिन पहले से हो रही बारिश ने मैच के आयोजन पर सवाल खड़ा कर रखा है। मंगलवार की रात को धर्मशाला में बारिश हुई थी जबकि बुधवार को भी तेज बारिश हुई।

भारतीय टीम के प्रैक्टिस के वक्त हुई तेज बारिश हुई थी जिसके बाद मैदान को पूरी तरह से कवर करना पड़ा। मैच के दौरान बारिश विलेन ना बने इसके लिए हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के कुछ अधिकारियों और स्थानीय लोगों ने पास के इंद्रुनाग मंदिर में प्रार्थना भी की है। आज दोपहर मैच खेला जाना है और 100 फीसदी बारिश और तूफान आने की आशंका जताई जा रही है।

पिच का मिजाज

आमतौर पर धर्मशाला की पिच बल्लेबाजों की मददगार मानी जाती है। यहां रनों की बरसात होती है लेकिन बारिश की वजह से पिच को लगातार ढक कर रखा गया है। ऐसे में मैच में तेज गेंदबाजों को काफी मदद मिलने की उम्मीद है। बारिश की आशंका और तेज हवा चलने पर तेज गेंदबाजों को काफी स्विंग मिलेगा। पिच में बाउंस भी काफी है लिहाजा बल्लेबाजों को संभलकर खेलना होगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!