Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने लोहियाहेड हेलीपैड पर जनता एवं जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर सुनीं उनकी समस्याएं>>वरुण धवन की फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ का नया गाना ‘चुनरी चुनरी’ हुआ रिलीज>>मातृशक्ति और वंचित बच्चों की सेवा ही सबसे बड़ा पुण्य का कार्य- कुसुम कंडवाल>>अब खिलाड़ी कर सकेंगे विश्व स्तरीय खेल सुविधाओं के साथ अभ्यास- रेखा आर्या>>अजबपुर कला में आठ बीघा में की जा रही अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालयों, रिकॉर्ड रूम एवं आपदा परिचालन केन्द्र का किया निरीक्षण>> “अपनापन – नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव” पुस्तक का विमोचन, कृषि मंत्री गणेश जोशी हुए शामिल>>आयुक्त गढ़वाल मंडल ने अधिकारियों के साथ की समन्वय एवं परिचयात्मक बैठक>>आईपीएल 2026 : क्वालिफायर-1 में आज आरसीबी और गुजरात टाइटंस होंगी आमने-सामने>>‘अपनापन–नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव’ पुस्तक का लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी>>उत्तराखंड में बकरीद अवकाश की तारीख बदली, अब 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश>>गंगोत्री-यमुनोत्री मार्ग पर बिना फिटनेस और ओवरलोड वाहनों पर कसेगा शिकंजा, जिलाधिकारी के सख्त निर्देश>>उत्तराखंड में गर्मी का कहर जारी, देहरादून में तापमान 40 डिग्री के पार>>सामंथा की ‘मां इंटी बंगारम’ का ट्रेलर रिलीज, 19 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>NSG के मेजर अखिलेश भट्ट के नेतृत्व में उत्तराखंड के वीरों ने एवरेस्ट पर लहराया तिरंग>>हल्द्वानी में बनेगा अत्याधुनिक कुमाऊँ मीडिया सेंटर, मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, ऋषिकेश से विकासनगर तक ध्वस्तीकरण और सीलिंग की कार्रवाई>>देहरादून को मिला नया नेतृत्व, डॉ. आशीष चौहान ने संभाली जिलाधिकारी की कमान>>मुख्यमंत्री के नेतृत्व में क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं- महाराज>>स्वामी विवेकानंद की विचारधारा युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देती है-  गणेश जोशी
उत्तराखण्ड

इनकम टैक्स से रिटायर्ड डिप्टी डायरेक्टर के घर का ताला तोड़कर चोरों ने उड़ाए जेवरात

शादी समारोह में रायबरेली गए इनकम टैक्स से रिटायर्ड डिप्टी डायरेक्टर के घर का ताला तोड़कर चोरों ने जेवरात चोरी कर लिए। राजपुर थाना पुलिस ने रिटायर्ड डिप्टी डायरेक्टर की पत्नी अंजू सोनकर की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

एसआइ योगेश चंद्र पांडेय ने बताया कि इंद्रलोक कॉलोनी कैनाल रोड जाखन निवासी अजय सोनकर इनकम टैक्स विभाग से डिप्टी डॉयरेक्टर के पद से रिटायर्ड हुए हैं। बीते 22 फरवरी को वह अपने परिवार के साथ शादी में रायबरेली गए हुए थे। इस दौरान चोरों ने घर में घुसकर जेवरात चोरी कर लिए। रायबरेली से लौटने पर उन्हें चोरी का पता चला।

एसआइ ने बताया कि चोरी के संबंध में अंजू सोनकर ने तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। बताया कि चोरी के मामले में कुछ सुराग मिले हैं, जल्द मामले का खुलासा हो जाएगा।

आभूषण व नगदी चोरी, मुकदमा दर्ज

कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत अठूरवाला विस्थापित के सुनार गांव में चोरों ने एक घर में सेंध लगाकर सोने चांदी के आभूषण व नगदी पर हाथ साफ कर दिये। पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।

जानकारी के मुताबिक इस संबंध में सरिता बिष्ट ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करायी है। उन्होंने बताया कि उनके बंद पड़े मकान में चोरों ने कमरे का ताला व अंदर रखी अलमारी के लॉकर इत्यादि तोड़कर पंद्रह हजार के लगभग नगदी एवं सोने व चांदी के आभूषण चोरी कर लिये हैं।

पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। हालांकि क्षेत्र में चोरी व लूट की वारदातों में अभी तक पुलिस के हाथ खाली ही हैं। कोतवाली के खता, चांदमारी, मिस्सरवाला आदि क्षेत्रों में हुई चोरी की वारदातों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। लच्छीवाला स्थित पेट्रोल पंप के स्वामी सुदेश शर्मा के घर हुई लूट के बड़े मामले में भी अभी तक पुलिस के हाथ खाली ही हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!