Breaking News :
>>पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश>>पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम>>अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष>>आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश>>सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
देश

भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए पांच और प्रत्याशियों का एलान किया

भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा चुनाव के लिए पांच और प्रत्याशियों का एलान कर दिया है। इसमें मध्य प्रदेश से सुमेर सिंह सोलंकि को प्रत्याशी बनाया है। 17 राज्यों के लिए राज्यसभा की 55 सीटों पर 26 मार्च को चुनाव होना है।

इस लिस्ट में भाजपा ने हरियाणा से रामचंद्र झांगड़ा और दुष्यंत कुमार गौतम को प्रत्याशी बनाया है। हिमाचल प्रदेश से इंदु गोस्वमी, मध्य प्रदेश से सुमेर सिंह सोलंकी और महाराष्ट्र से भगवत कराण को उम्मीदवार बनाया है।

मध्य प्रदेश से ज्योतिरादित्य सिंधिया उम्मीदवार

इससे पहले बुधवार को कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत पार्टी ने 11 प्रत्याशियों ने नाम की घोषणा की थी। असम से भुवनेश्वर कलिता, बिहार से विवेक ठाकुर, महाराष्ट्र से उदयनराजे भोसले और राजस्थान से राजेंद्र गहलोत को प्रत्याशी बनाया गया है। गुजरात से पार्टी ने अभय भारद्वाज और रमीलाबेन बारा, झारखंड से दीपक प्रकाश और मणिपुर से लीशेंबा सनजाओबा को प्रत्याशी है।

सहयोगी दलों के दो प्रत्याशी                   

वहीं, भाजपा ने दो सीटें सहयोगी दलों को दी हैं। इनमें महाराष्ट्र से रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के प्रमुख व केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले और असम से बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट के बिश्वजीत दायमेरी शामिल हैं।

राज्यसभा पहुंचना तय

भाजपा ने अगले महीने कार्यकाल पूरा करने जा रहे विजय गोयल और प्रभात झा का नाम प्रत्याशियों में नहीं शामिल किया है। राज्य विधानसभाओं में भाजपा की स्थिति को देखते हुए सभी नौ प्रत्याशियों का राज्यसभा पहुंचना लगभग तय माना जा रहा है।

केंद्रीय मंत्री सीपी ठाकुर के बेटे हैं विवेक

विवेक ठाकुर पूर्व केंद्रीय मंत्री सीपी ठाकुर के पुत्र हैं। वहीं उदयनराजे भोसले 2019 के लोकसभा चुनाव से ठीक पहले राकांपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुए था। सतारा से उन्हें लोकसभा में हार का सामना करना पड़ा था।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!