Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला सैनिक कल्याण परिषद की बैठक हुई सम्पन्न

आकाश ज्ञान वाटिका। देहरादून, 12 मार्च 2020 (सू. ब्यूरो)। जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में जिलाधिकारी कार्यालय में जिला सैनिक कल्याण परिषद की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में भूतपूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों से सम्बन्धित शिकायतों पर चर्चा हुई तथा जिला सैनिक कल्याण अधिकारी द्वारा जिलाधिकारी को जिला सैनिक कल्याण परिषद की पूर्व हुई बैठकों में लिए गये निर्णयों एवं कृत कार्यवाही से भी अवगत कराया गया।
[box type=”shadow” ]

बैठक में जिलाधिकारी ने जिला सैनिक कल्याण अधिकारी को निर्देश दिये कि भूतपूर्व सैनिकों एवं वीर नारियों से सम्बन्धित प्राप्त होने वाली विभिन्न शिकायतें जिनका निराकरण जिला स्तर पर सम्भव है, निराकरण किया जाय तथा जिन प्रकरणों का निराकरण शासन स्तर पर होना है उसके लिए शासन से पत्राचार करते हुए सम्बन्धित को भी अवगत कराया जाय। उन्होंने जिला सैनिक कल्याण अधिकारी को निर्देश दिये कि माह जून तक प्रत्येक माह में प्राप्त होने वाली शिकायतों का माहवार निराकरण करते हुए, प्रत्येक माह कृत कार्यवाही से अवगत करायें।  बैठक में जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल (से.नि.) डी.के. कौशिक ने अधिकतर प्राप्त होने वाली शिकायतें में उपनल से अपाईंटमेंट से सम्बन्धित होने की बात कही तथा जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय में स्टाफ बढ़ाने का भी अनुरोध किया। इसी प्रकार पीबीओआर संगठन के अध्यक्ष शमशेर सिंह बिष्ट ने कहा कि उपनल के माध्यम से विभिन्न विभागों में कार्यरत भूतपूर्व सैनिकों को अकुशल श्रेणी में दर्शाया जा रहा है, जबकि सेना से सेवानिवृत्त होने वाले कार्मिकों को अकुशल श्रेणी में न रखने का अनुरोध किया गया। बैठक में उपस्थित विभिन्न भूतपूर्व सैनिकों द्वारा उपनल को भी सी.एम. हेल्पलाईन पोर्टल में दर्शाने का अनुरोध किया गया। जिलाधिकारी ने जिला सैनिक कल्याण अधिकारी को भूतपूर्व सैनिकों एवं वीर नारियों के जो शिकायती प्रकरण का निस्तारण शासनस्तर पर होना है तथा कार्यालय में जो स्टाफ बढ़ाया जाना है, साथ ही उपनल को मुख्यमंत्री हेल्पलाईन पोर्टल पर दर्शाने सम्बन्धी अनुरोध पर शासन से पत्राचार करने के निर्देश दिये। [/box]
बैठक में जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल (से.नि.) डी.के. कौशिक, सहायक सैनिक कल्याण अधिकारी एस.के. साही, प्रशासनिक अधिकारी मकानी देवी, अमर सिंह गुंसाई, पीबीओआर के अध्यक्ष शमशेर सिंह बिष्ट, सुरेन्द्र सिह बिष्ट आदि उपस्थित थे।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *