Breaking News :
>>मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी>>मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई को दी श्रद्धांजलि>>आगामी वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में लगातार चल रहा सघन चेकिंग अभियान>>रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, एडवांस बुकिंग 150 करोड़ के पार>>उत्तरकाशी में बड़ा सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, पांच की मौत>>रानीपोखरी में 8 से 10 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई>>कोहली की तूफानी पारी से भारत की शानदार जीत, न्यूजीलैंड को पहले वनडे में 5 विकेट से हराया>>उत्कृष्ट पुलिस विवेचना के लिए लोकेन्द्र बहुगुणा को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक>>मुख्यमंत्री ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित>>पेंशनरों की सुविधा और समस्याओं के समाधान के लिए नवंबर में होंगे विभिन्न कार्यक्रम>>केदारताल ट्रेक रेस्क्यू अभियान: तीन शव बरामद, बाकी लापता लोगों की तलाश जारी>>बूंखाल मेले की तैयारियों का संयुक्त मजिस्ट्रेट ने लिया जायजा, समयबद्ध व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश>>देहरादून में पुलिस का व्यापक सत्यापन अभियान, 1000 से अधिक लोगों की जांच; 78 मकान मालिकों पर 7.80 लाख का जुर्माना>>एक साल में दो भीषण रेल हादसे, स्पेन के परिवहन मंत्री ऑस्कर पुएंते ने अपने पद से दिया इस्तीफा>>‘पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन 6’ में फिर दिखेंगे जॉनी डेप? जैक स्पैरो की वापसी पर अभिनेता ने दिया बड़ा संकेत>>मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव से की भेंट>>त्यूणी उप जिला अस्पताल 15 नवम्बर तक किया जाए ऑपरेशनल- मुख्य सचिव>>ऋषिकेश में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार लोग गिरफ्तार; करीब पांच पेटी अवैध शराब बरामद>>अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर एमडीडीए का प्रहार, 13 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त>>कोटद्वार में नवंबर के अंतिम सप्ताह में वृहद रोजगार मेला प्रस्तावित
आर्थिक गतिविधियाँ

सोने-चांदी की कीमतों में आई गिरावट, जानिए भाव

भारत में सोने की कीमतें लगातार अस्थिर बनी हुई हैं। इसकी दरों में लगातार तीसरे दिन गिरावट दर्ज की गई। MCX पर 3 अप्रैल का गोल्‍ड कॉन्‍ट्रैक्‍ट दोपहर 12.14 बजे 26 रुपये की गिरावट के साथ 43329.00 पर कारोबार कर रहा था। वहीं चांदी का 5 मई का कॉन्‍ट्रैक्‍ट 320 रुपये की गिरावट के साथ 45444.00 रुपये प्रति किलो पर कारोबार करता देखा गया।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा कोरोना वायरस को महामारी घोषित करने के बाद आज विदेशी बाजारों में सोने की कीमतों में तेजी रही। सोना हाजिर 0.6% बढ़कर 1,645.00 डॉलर प्रति औंस हो गया। जबकि चांदी 0.6% बढ़कर 16.85 डॉलर प्रति औंस हो गई, प्लैटिनम की बात करें तो यह 0.2% फिसलकर 858.63 डॉलर हो गया।

WHO द्वारा कोरोना को महामारी घोषित करने के बाद अमेरिकी सूचकांक डाऊ जोंस को लगभग 1,500 अंकों की गिरावट झेलनी पड़ी। वायरस के फैलाव को नियंत्रित करने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूरोप से अमेरिका की सभी यात्रा पर 30 दिनों के लिए रोक लगा दी है।

बैंक ऑफ इंग्लैंड की ओर से बुधवार को ब्याज दरों में कटौती के बाद गोल्ड को समर्थन मिला। बता दें कि बैंक ऑफ इंग्लैंड ने यह कटौती अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा पिछले सप्ताह इमरजेंसी कटौती के बाद की है। ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि कोरोनोवायरस के आर्थिक प्रभाव को कम करने के लिए बैंक ऑफ जापान और यूरोपीय सेंट्रल बैंक जैसे अन्य केंद्रीय बैंक भी नए उपायों की घोषणा कर सकते हैं।

लंदन बुलियन मार्केट एसोसिएशन (एलबीएमए) ने बुधवार को कहा कि सोमवार को सोने के कारोबार की मात्रा 100 बिलियन डॉलर के उच्च स्तर पर पहुंच गई।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!