Breaking News :
>>गैरसैंण विधानसभा सत्र कुछ ही घंटों में स्थगित करना जनता के पैसे की बर्बादी: गणेश गोदियाल>>पशु हेल्पलाइन 1962 पर रिस्पॉन्स नहीं मिलने से डीएम नाराज, संबंधित कर्मचारियों का वेतन रोकने के निर्देश>>आपदा प्रभावित क्षेत्र मसंदावाला के लिए जारी हुए 43 लाख, ग्रामीणों ने जताया मंत्री गणेश जोशी का आभार>>देहरादून में जाम से मिलेगी निजात? डीएम ने तैयार करने के दिए मास्टर प्लान के निर्देश>>गैरसैंण में दो विधानसभा सत्र आयोजित करना सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक: सीएम धामी>>नैनीताल में पर्यटन स्वरोजगार और होमस्टे योजनाओं को बढ़ावा, 31 आवेदन स्वीकृत>>हल्द्वानी में फार्मर रजिस्ट्री को लेकर डीएम ने किसानों से की अपील>>श्रीनगर से सड़क मार्ग से देहरादून लौटते हुए मुख्यमंत्री धामी ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग का स्थलीय निरीक्षण>>सरकार ने अनुपूरक बजट में हर वर्ग के कल्याण पर फ़ोकस किया है: महाराज>>जिलाधिकारी ने छतरीधार स्थित ईवीएम गोदाम में चल रही एफएलसी प्रक्रिया का किया निरीक्षण>>ईरान से समझौते पर ट्रंप का बड़ा बयान, बोले- युद्ध खत्म करने का फैसला मैं करूंगा>>बदलते मौसम में बच्चों को बीमारियों से बचाने के लिए रखें खास ध्यान, खानपान से लेकर साफ-सफाई तक जरूरी>>एमएलसी चुनाव: अखिलेश यादव का भाजपा पर हमला, बोले- वोट से नहीं, खोट से जीतती है पार्टी>>एशियन पैरा गेम्स में तीन बार स्वर्ण पदक जीतने वाले नीरज यादव का निधन, खेल जगत में शोक की लहर>>मराठी फिल्म ‘गोंधल’ का ट्रेलर रिलीज, सात भाषाओं में दुनियाभर के सिनेमाघरों में देगी दस्तक>>मुख्यमंत्री ने गैरसैंण में 231.91 करोड़ रुपये की 12 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास>>अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, तीन जगह ध्वस्तीकरण और दो निर्माण सील>>त्योहारी सीजन में मिठाइयों की गुणवत्ता पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त, छह नमूने जांच को भेजे>>भाजपा प्रदेश सह-प्रभारी बांसुरी स्वराज का कोटद्वार एवं सतपुली में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत>>बर्मिंघम में रह रहे प्रवासी उत्तराखण्डवासी खूब झूमे उत्तराखण्ड के लोक गीतों पर
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

नैनीताल जिले में खाई में गिरी पिकअप – दो सगे भाइयों समेत एक ही गाँव के तीन युवकों की मौत

आकाश ज्ञान वाटिका, १६ फ़रवरी २०२१, मंगलवार, गरमपानी। नैनीताल जिले में देर हुए दर्दनाक हादसे में दो सगे भाइयों समेत एक ही गांव के तीन युवकों की मौत हो गई। बेतालघाट-सेठी-रामनगर मार्ग पर ओखलढुंगा गांव के पास पिकअप दुर्घटनाग्रस्त होकर सौ मीटर नीचे खाई में जा गिरी। हादसे के बाद से गांव में कोहराम मचा है। दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि तीसरे को हायर सेंटर रेफर किया गया था, जहां तीसरे युवक ने भी अस्पताल में दम तोड़ दिया है। घटना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

मामला बेतालघाट ब्लॉक मुख्यालय से करीब 30 किमी0 दूर सोमवार बीती रात का है। पिकअप वाहन चालक कृपाल सिंह, 35 वर्ष पुत्र बालादत्त गांव के ही रमेश कांडपाल 35 वर्ष और मोहित कांडपाल 18 वर्ष पुत्र नंदा बल्लभ कांडपाल निवासी गोरियादेव, ओखलढुंगा, ओखलढुंगा से गोरियादेव गांव की ओर रवाना हुए। कुछ दूर पहुंचे ही थे कि कृपाल सिंह वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। नतीजतन वाहन मार्ग से पलटते हुए सौ मीटर नीचे बरसाती गधेरे की ओर जा गिरी।

हादसे के दौरान आवाज सुनकर गांव के लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। अंधेरे के चलते रेस्क्यू अभियान में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन के अंदर फंसे रमेश कांडपाल, कृपाल सिंह व मोहित कांडपाल को बमुश्किल बाहर निकाला। रमेश कांडपाल व कृपाल सिंह की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। बेतालघाट आपातकालीन 108 सेवा से मोहित कांडपाल को प्राथमिक उपचार के बाद रामनगर हायर सेंटर रेफर किया गया जहां से उसे गंभीर हालत में काशीपुर के लिए भेजा गया पर उन्होंने भी दम तोड़ दिया। गांव के तीन लोगों की मौत से गांव में कोहराम मचा हुआ है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!