Breaking News :
>>त्योहारी सीजन से पहले महंगाई का झटका, चीनी-चावल के बढ़े दाम>>ट्रंप ने ईरान को फिर दी धमकी , बोले- समझौते का ये आखिरी मौका>>भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे’, 5 दिनों में पार किया 280 करोड़ का आंकड़ा>>पिथौरागढ़ में पिंजरे में कैद हुई मादा तेंदुआ, लोगों ने ली राहत की सांस>>मतदाता सूची की शुद्धता सर्वाेच्च प्राथमिकता, फील्ड विजिट कर दूर करें समस्याएं- विजय कुमार>>एमडीडीए में समाधान दिवस आयोजित, जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित>>बारिश से चारधाम यात्रा प्रभावित, भूस्खलन से यमुनोत्री-गंगोत्री हाईवे कई जगह बंद>>अब जनता बनाएगी एमडीडीए की नई पहचान, मैस्कॉट डिज़ाइन पर मिलेगा ₹50 हजार का इनाम>>कांवड़ यात्रा के दौरान ईंधन एवं रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश>>करोड़ों की जमीन हड़पने की साजिश का आरोपी सहारनपुर से गिरफ्तार, दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई
ताज़ा खबरेंमनोरंजन

फिर से दर्शकों को हंसाते नजर आएंगे, कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर

आकाश ज्ञान वाटिका, १६ फ़रवरी २०२१, मंगलवार। छोटे पर्दे का सबसे बड़ा कॉमेडी शो ‘द कपिल शर्मा’ शो सालों से दर्शकों का मनोरंजन करता आ रहा है। न सिर्फ कॉमेडियन कपिल शर्मा बल्कि शो का हर किरदार लोगों का दिल जीतने में कामयाब हो चुका है। कपिल के साथ कीकू शरदा, कृष्णा अभिषेक, सुमोना चटर्जी और चंदन जब भी स्टेज पर आते हैं तब महफिल बना देते हैं। लेकिन इन सबके बावूजद एक स्टार को शो में हमेशा मिस किया जाता है। आप समझ ही गए होंगे कि हम किस की बात कर रहे हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं सुनील ग्रोवर की। कपिल से झगड़े के बाद सुनील ने भले ही ये शो छोड़ दिया हो, लेकिन लोग अब भी उनका निभाया हुआ किरदार ‘गुत्थी’ और ‘डॉक्टर मशहूर गुलाटी’ नहीं भूले हैं। अक्सर ही दर्शक सुनील को शो में वापस देखने की डिमांड करते रहते हैं। तो अब फैंस की ये डिमांड पूरी होने वाली है, क्योंकि सालों बाद सुनील फिर से कपिल के साथ एक मंच पर वापस आने वाले हैं।

कोमोई.कॉम की खबर के मुताबिक बॉलीवुड एक्टर सलमान ख़ान, सुनील और कपिल के बीच लड़ाई सुलझाने में लगे हुए हैं। सलमान की सुनील के साथ अच्छी बॉन्डिंग है, इसलिए शो के प्रोड्यूसर होने के नाते वो चाहते हैं कि कॉमेडिन फिर से शो में कमबैक करें। मेकर्स भी सुनील को फिर से वापस बुलाने के लिए मेहनत करने में लगे हुए हैं। अब देखना ये होगा कि सुनील क्या फैसला लेंगे ? कुछ साल पहले कपिल और सुनील के बीच फ्लाइट में एक झगड़ा हुआ था जिसके बाद सुनील ने कपिल का शो छोड़ दिया था। कपिल ने बाद में उनसे बहुत माफी भी मांगी थी और मनाने की कोशिश की थी, लेकिन सुनील नहीं माने थे। हालांकि संयोग से दोनों की ऑफ स्क्रीन कई बार मुलाकातें हुईं, दोनों ने बीच-बीच में एक दूसरे के शुभकामनाएं भी दीं, लेकिन साथ फिर काम नहीं किया। अब अगर ये खबर सही साबित होती है तो दर्शक जल्द सुनील और कपिल को फिर से साथ देखेंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!