Breaking News :
>>मुख्यमंत्री के निर्देशों पर श्रीनगर व कोटद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई>>सैनिक परिवारों को उच्च शिक्षा में बड़ी राहत, गढ़वाल राइफल्स और सीआईएमएस ग्रुप के बीच MOU>>प्रेमनगर क्षेत्र में आबकारी विभाग की छापेमारी, 19 पेटी शराब बरामद>>‘जीवन भीमा योजना’ का ट्रेलर रिलीज, डबल रोल में नजर आएंगे अरशद वारसी>>मनोज झा और विमल पुरवाल की माताओं के निधन पर सीएम धामी ने जताया शोक>>मानसून में बढ़ा ‘स्वाइन फ्लू’ का खतरा, IMA ने जारी की एडवाइजरी; बिना सलाह दवा न लेने की अपील>>सीएम धामी के पांच साल के कार्यकाल की उपलब्धियों पर विशेष एल्बम गीत का विमोचन>>गर्दन का दर्द समझकर न करें नजरअंदाज, लंबे स्क्रीन टाइम से बढ़ सकती है सर्वाइकल की समस्या>>टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा में शामिल हुए सीएम धामी, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना>>पढ़ाई की आड़ में हुड़दंग करने वालों पर दून पुलिस सख्त, 98 छात्रों पर कार्रवाई की संस्तुति>>रुद्रपुर और पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेजों में नए सत्र की तैयारियों को लेकर सख्ती>>विशेष गहन पुनरीक्षण की आयोग की टीम ने की समीक्षा>>सैनिक परिवारों को उच्च शिक्षा की सौगात>>न्यूज़ पोर्टल के विज्ञापन रेट पर पुनर्विचार की माँग, संचालकों ने महानिदेशक सूचना से लगाई गुहार>>उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने उठाया डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों का मुद्दा>>बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो प्लेटफार्म सील>>राखी लेकर एसएसपी दून से मिलने पहुंचीं नन्हीं बालिकाएं, बांधी राखी और लिया सुरक्षा का भरोसा>>राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान>>आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री
ताज़ा खबरेंदेश

लोहरदगा में नक्सलियों की नापाक हरकत : आईईडी ब्लास्ट में सैट का एक जवान घायल

आकाश ज्ञान वाटिका, १६ फ़रवरी २०२१, मंगलवार। लोहरदगा में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान आईईडी ब्लास्ट की खबर सामने आ रही है। लोहरदगा जिले के सुदूरवर्ती सेरेंगदाग थाना क्षेत्र के दुंदरु जंगल के समीप हुए इस आईईडी ब्लास्ट में सैट के एक जवान के घायल होने की सूचना भी मिली है। जानकारी के मुताबिक इस घटना में सेरेंगदाग थाना में प्रतिनियुक्त सैट का एक जवान बुरी तरह से घायल हो गया है। जवान का एक पैर बुरी तरह से जख्मी हुआ है।

वहीं, घटना के बाद सीआरपीएफ और जिला पुलिस बल के जवानों ने दुंदरु मैदान की घेराबंदी करते हुए जवान को वहां पर सुरक्षित रखा है। फिलहाल हेलीकॉप्टर की मदद से जवान को इलाज के लिए रांची ले जाए जाने की बात चल रही है। मामले को लेकर अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

इस घटना के बाद लोहरदगा जिले में फिर एक बार नक्सल विरोधी अभियान के दौरान नक्सलियों ने पुलिस को झटका देने की कोशिश की है। बताया जा रहा है कि जिला पुलिस बल और सीआरपीएफ 158 बटालियन के जवान नक्सल विरोधी अभियान में निकले हुए थे। इस अभियान में सेरेंगदाग थाना के सैट के जवान भी शामिल थे। जवान जैसे ही दुंदरु जंगल के समीप पहुंचे, जवान का पैर आईआईडी के ऊपर पड़ गया। जिससे ब्लास्ट हो गया। इस घटना में जवान का एक पैर बुरी तरह से जख्मी हो गया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!