Breaking News :
>>सीएम धामी के पांच साल के कार्यकाल की उपलब्धियों पर विशेष एल्बम गीत का विमोचन>>गर्दन का दर्द समझकर न करें नजरअंदाज, लंबे स्क्रीन टाइम से बढ़ सकती है सर्वाइकल की समस्या>>टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा में शामिल हुए सीएम धामी, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना>>पढ़ाई की आड़ में हुड़दंग करने वालों पर दून पुलिस सख्त, 98 छात्रों पर कार्रवाई की संस्तुति>>रुद्रपुर और पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेजों में नए सत्र की तैयारियों को लेकर सख्ती>>विशेष गहन पुनरीक्षण की आयोग की टीम ने की समीक्षा>>सैनिक परिवारों को उच्च शिक्षा की सौगात>>न्यूज़ पोर्टल के विज्ञापन रेट पर पुनर्विचार की माँग, संचालकों ने महानिदेशक सूचना से लगाई गुहार>>उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने उठाया डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों का मुद्दा>>बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो प्लेटफार्म सील>>राखी लेकर एसएसपी दून से मिलने पहुंचीं नन्हीं बालिकाएं, बांधी राखी और लिया सुरक्षा का भरोसा>>राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान>>आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>मानसून समाप्त होते ही प्रदेशभर में सड़क मरम्मत और सुधार कार्य युद्धस्तर पर शुरू किए जाएं- मुख्यमंत्री>>पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी>>सशक्त बहना उत्सव में दिखा सरकार और मातृशक्ति के बीच विश्वास और आत्मीयता का रिश्ता>>सहसपुर में फिर शुरू होगी बंद पड़ी सिलाई यूनिट, ग्रामीण महिलाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर>>इमरान हाशमी की ‘गन मास्टर जी 9’ का टीजर जारी>>एनीमिया में किशमिश कितनी फायदेमंद? जानिए कब डाइट से मिलेगा लाभ और कब जरूरी है इलाज
ताज़ा खबरेंदेश

कृषि सुधारों को पहले जो लोग आवश्यक मानते थे, आज वही खड़े हैं इसके विरोध में

आकाश ज्ञान वाटिका, १६ फ़रवरी २०२१, मंगलवार। आवश्यक वस्तु संशोधन अधिनियम-2020 का उद्देश्य विशेष परिस्थितियों को छोड़कर कृषि उत्पादों के उत्पादन तथा वितरण पर से अत्यधिक कानूनी शिकंजे को ढीला करना, कृषि क्षेत्र में निवेश बढ़ाना तथा गोदाम, कोल्ड स्टोरेज जैसे इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ाकर कृषि उत्पादों को नष्ट होने से बचाना है। कृषि उत्पाद-व्यापार एवं वाणिज्य सरलीकरण एवं प्रोत्साहन अधिनियम-2020 मंडी समितियों पर निर्भरता कम करके निजी कंपनियों के साथ कृषि उत्पादों के बाजार में प्रतिस्पर्धा लाने, मंडी शुल्कों जैसे करों से कृषि उत्पादों को मुक्त करने और खुले बाजार में इनके बिक्री की छूट का पोषक है। कीमत आश्वासन एवं कृषि सेवा करार अधिनियम-2020 से कृषि उन्नयन के मार्ग खुलेंगे तथा किसानों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य मिलेगा। किसान नेता चौधरी चरण सिंह भी कृषि सुधारों के हिमायती थे।

दरअसल ये तीनों कृषि कानून कांग्रेस की अगुआई वाली पूर्व संप्रग सरकार की सोच के विस्तार ही हैं। ये कानून संप्रग सरकार के कार्यकाल में कृषि सुधारों के लिए गठित हुड्डा समिति की सिफारिशों की झलक हैं। तत्कालीन कृषि मंत्री शरद पवार ने भी कृषि सुधारों के लिए निजी क्षेत्र की सहभागिता तथा एपीएमसी एक्ट में बदलाव की वकालत की थी। कांग्रेस के घोषणा पत्र में भी इन सुधारों का वादा किया गया था। इसी दल के एक बड़े नेता ने तो एपीएमसी तथा एमएसपी को सरकार में आने पर समाप्त करने की बात भी कही थी। कृषि वैज्ञानिकों ने भी इन सुधारों को किसानों के लिए लाभकारी बताया है। सवाल है कि खुद सरकार में रहते हुए जिन्होंने इसे आवश्यक माना और अपने चुनावी घोषणा पत्र में शामिल किया वही आज इसके विरोध में क्यों खड़े हैं ?

अपने घोषणा पत्र के वायदों को पूरा करते हुए किसानों की आय दोगुनी करने की कवायद में लगी मोदी सरकार को इसके परिणामों को परखने का अवसर दिया जाना चाहिए। अफवाहों का बाजार गरम कर भ्रम फैलाकर सरकारी प्रयासों में रोड़े अटकाना विपक्ष के लिए प्रतिघाती हो सकता है। सरकार भी बहाना बना सकती है कि यदि कानून लागू हो गए होते तो किसानों की आय दोगुनी हो गई होती। विपक्ष का कर्तव्य है सरकार की खामियों को उजागर करना। अब वर्तमान परिस्थितिओं में विपक्ष को यह कहते हुए चुप हो जाना चाहिए कि उसकी सरकार आने पर इन कृषि कानूनों को निरस्त कर देगी। ऐसा नहीं कि चित भी मेरा और पट भी मेरा। हो सकता है कि ये सुधारात्मक कृषि कानून कृषि क्षेत्र के उन्नयन में क्रांतिकारी कदम साबित हों और किसानों की आय दोगुनी करने की कवायद में सरकार सफल हो जाए। अत: आज जरूरत है देश में सद्भाव, समन्वय और शांति की, ताकि विकास का रथ तीव्रगति से आग बढ़ सके।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!