Breaking News :
>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण>>‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, किए रामलला के दर्शन>>देवप्रयाग में बड़ा सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत>>लिंगानुपात में संतुलन के लिए जरूरी है सामाजिक जागरूकता और बेटियों का सम्मान- डीएम>>त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसपी दून सख्त, लापरवाही पर होगी विभागीय कार्रवाई>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने की शिष्टाचार भेंट>>प्रमुख सचिव ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन के आयोजन के सम्बन्ध में ली बैठक
खेल-जगत

इस गेंदबाज ने एक पारी में चटकाए इतने विकेट

इस गेंदबाज ने तोड़ डाले टी20 क्रिकेट के सारे रिकॉर्ड, एक पारी में चटकाए इतने विकेट

नई दिल्ली, T20 Blast Colin Ackermann: इंग्लैंड में इस समय टी20 ब्लास्ट लीग खेली जा रही है, जिसमें कई देशों के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इसी लीग के एक मैच में बुधवार को लीसेस्टरशायर के कप्तान और गेंदबाज कोलिन एकरमैन ने टी20 क्रिकेट का एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है।

लीसेस्टरशायर के कप्तान कोलिन एकरमैन ने बर्मिंघम बीयर्स के खिलाफ एक पारी में सबसे ज्यादा विकेट लेने का कमाल किया है। ऑफ स्पिनर कोलिन एकरमैन ने टी20 क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया है। कोलिन एकरमैन ने बर्मिंघम बीयर्स के खिलाफ मात्र 18 रन देकर 4 ओवर में 7 विकेट अपने नाम किए हैं।

कोलिन एकरमैन की इस घातक गेंदबाजी की मदद से लीसेस्टरशायर ने इस मैच को 55 रनों के अंतर से जीत। 190 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी बर्मिंघम की टीम 134 रनों पर सिमट गई। बर्मिंघम बीयर्स के अंतिम आठ विकेट 20 रनों के अंदर गिर गए, जिसमें से ज्यादातर विकेट कप्तान कोलिन एकरमैन ने लिए।

इस मुकाबले में एक पल वो भी था जब बर्मिंघम बीयर्स को 36 गेंदों में जीत के लिए 72 रन चाहिए थे और उनके पास 7 विकेट बचे थे, लेकिन विपक्षी टीम के कप्तान एकरमैन ने दो ओवरों में ही मैच का पासा पलट दिया और 50 से ज्यादा रनों से मैच अपनी टीम को जिता दिया।

Embedded video

कोलिन एकरमैन से पहले टी20 क्रिकेट में कोई भी गेंदबाज एक मैच में 7 विकेट नहीं ले सका है। हालांकि, दुनिया के कई ऐसे गेंदबाज हैं, जो क्रिकेट के इस फॉर्मेट की एक पारी में 6 विकेट झटक चुके हैं। फिलहाल, कोलिन एकरमैन ने समरसैट के अरूल सुपैया का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जिन्होंने साल 2011 में ग्लेमोर्गन के खिलाफ 5 रन देकर 6 विकेट अपने नाम किए थे।

टी20 क्रिकेट में पांच सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन

18 रनों पर 7 विकेट कोलिन एकरमैन (लीसेस्टरशायर वि. बर्मिंघम बीयर्स – 7 अगस्त 2019)

5 रनों पर 6 विकेट अरुल सुपैया (समरसेट वि. ग्लेमोर्गन – 5 जुलाई 2011)

6 रनों पर 6 विकेट शाकिब अल हसन (ट्राइडेंट्स वि. रेड स्टील – 3 अगस्त 2013)

7 रनों पर 6 विकेट लसिथ मलिंगा (मेलबर्न स्टार्स वि. पर्थ स्कॉर्चर्स – 12 दिसंबर 2012)

7 रनों पर 6 विकेट के. जैमिसन (कैंटरबरी वि. ऑकलैंड – 1 जनवरी 2019)

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!