Breaking News :
>>मोहनलाल की नई फिल्म के टाइटल का हुआ एलान, पोस्टर भी किया जारी>>एमडीडीए का अवैध निर्माण पर शिकंजा, तीन निर्माण स्थल सील>>डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, निर्धारित प्रोटोकॉल के पालन के निर्देश>>श्रीकृष्ण जन्म की दिव्य लीला ने मोहा मन, मध्यरात्रि में अभिषेक के साथ गूँजा “नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की”>>‘अनघ (निष्पाप)–मेरी अपनी यात्रा’ : स्मृतियों की पगडंडी से जीवन के उजास तक>>10 सितंबर को आईटीआई श्रीनगर में आयोजित होगा लघु रोजगार मेला>>महानिदेशक ने स्वास्थ्य महानिदेशालय की समीक्षा बैठक में समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए कड़े निर्देश>>नैनीडांडा विकासखंड के शिक्षक गबर सिंह बिष्ट राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 से सम्मानित>>आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा>>देश में बढ़ रहा स्वाइन फ्लू का खतरा, बुखार नहीं तो भी इन संकेतों पर रहें अलर्ट>>‘मिर्जापुर द मूवी’ ने सिनेमाघरों में मचाई धूम, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>शिक्षक : राष्ट्र के भविष्य के शिल्पकार>>शिक्षक नई पीढ़ी के मार्गदर्शक, राष्ट्र एवं समाज निर्माण में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण है- सीएम धामी>>केदारनाथ धाम के लिए 15 सितंबर से फिर शुरू होगी हेली सेवा, 7 सितंबर से बुक होंगे टिकट>>भगवान श्रीकृष्ण का जीवन सत्य, धर्म, कर्तव्य और कर्म के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता है- मुख्यमंत्री>>महाराज ने की नेपाल के राजदूत से भेंट, हर संभव मदद कर दिया भरोसा>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत>>बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने सीएम धामी से की मुलाकात, द्वितीय चरण की तैयारियों की दी जानकारी>>कोटद्वार में आधार सेवा केंद्र शुरू, अब आधार सेवाओं के लिए नहीं जाना पड़ेगा अन्य शहर>>बच्चे की हाइट नहीं बढ़ रही? सिर्फ खान-पान को न मानें वजह, इन संकेतों पर दें खास ध्यान
देश

कोर्ट में परासरन ने समझाया ‘जन्‍मभूमि’ का अर्थ

Ayodhya Land Case: मामले में सुनवाई शुरू, कोर्ट में परासरन ने समझाया 'जन्‍मभूमि' का अर्थ

नई दिल्‍ली सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में गुरुवार को अयोध्या जमीन विवाद की सुनवाई शुरू हो गई है। रामलला की ओर से वकील के. परासरन अपना पक्ष रख रहे हैं। परासरन ने एक श्‍लोक- ‘जननी जन्मभूमिश्च स्वर्गादिप गरीयसि’ श्लोक का हवाला देते हुए कहा, ‘जन्मभूमि बहुत महत्वपूर्ण होती है। राम जन्मस्थान का मतलब है एक ऐसा क्षेत्र जहां सभी की आस्था और विश्वास है।’

मामले की सुनवाई मंगलवार से ही प्रतिदिन हो रही है। आज इस हफ्ते की आखिरी सुनवाई है। बुधवार को इस मामले में निर्मोही अखाड़े की ओर से दलीलें पेश की गई थी। कोर्ट ने अखाड़े से कई दस्तावेज मांगे जिसके लिए उसके वकील ने कहा कि डकैती में सारे कागजात खो गए।

मध्यस्थता के माध्यम से कोई आसान हल नहीं निकलने पर सुप्रीम कोर्ट में मामले की रोजाना सुनवाई करने का फैसला किया। चीफ जस्टिस रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली पांच सदस्यीय संविधान पीठ मामले की सुनवाई कर रही है।

मामले में सुप्रीम कोर्ट ने निर्मोही अखाड़ा से दस्तावेज से जुड़े सबूतों पर अपना अधिकार साबित करने के लिए कहा है। सुप्रीम कोर्ट ने पूछा है कि क्या आपके पास कुर्की से पहले राम जन्मभूमि के कब्जे का मौखिक या लिखित सबूत रिकॉर्ड में है ? जिसके जवाब में निर्मोही अखाड़ा ने कहा है, ‘1982 में एक डकैती हुई थी, इसमें उन्होंने रिकॉर्ड खो दिए।’ जस्टिस अशोक भूषण ने कहा- खतौनी का रिकॉर्ड कहां है? अखाड़ा ने कहा कि हम हैंडीकैप हैं।

इसके बाद जस्टिस चंद्रचूड़ ने कहा कि खतौनी भी डाकू ले गए? इस पर निर्मोही अखाड़ा ने कहा कि हमें नहीं पता, उपलब्ध कागजात देंगे। इस बीच वकील के.परासरन ने वाल्मीकि रामायण का हवाला देते हुए कहा कि भगवान राम का अयोध्या में जन्म हुआ था। यह रामजन्मभूमि है। इतने लंबे समय बाद यह साबित करना मुश्किल है कि जन्म ठीक किस जगह हुआ था लेकिन लाखों लोगों की आस्था और विश्वास है कि यह राम जन्म स्थान है। राम जन्मभूमि स्थान देवता की पहचान बन गया है। श्रीराम का जन्म होने के कारण ही हिंदुओं के लिए यह जगह ज्यादा पूज्य है।

परासरन ने कहा कि ऐसे उद्धरण पौराणिक ग्रंथों में कई जगह मिलते हैं जिनमें यह साक्ष्य पुष्ट होता है कि यही वह स्थान है जहां भगवान श्रीराम ने जन्म लिया। ब्रिटिश राज में भी इस्ट इंडिया कंपनी ने जब इस स्थान का बंटवारा किया तो मस्जिद की जगह को राम जन्म स्थान का मंदिर माना।

उन्‍होंने आगे कहा कि इतने साल बाद आप कैसे साबित करेंगे कि राम का जन्म यहीं हुआ, यह आस्था की बात है। ऐतिहासिक साक्ष्य देते हुए उन्होंने कहा कि अंग्रेजों के जमाने में भी तब की अदालत ने एक फैसले में वहां बाबर की बनाई मस्जिद और जन्मस्थान मंदिर का जिक्र किया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!