Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
देश

दुष्कर्म पीड़िता के खून में खतरनाक बैक्टीरिया

Unnao Case उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता के खून में खतरनाक बैक्टीरिया, सात में से छह एंटीबायोटिक बेअसर

लखनऊ, रायबरेली सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल उन्नाव की दुष्कर्म पीड़िता के खून में इलाज के दौरान बैक्टीरिया हावी था। इसी कारण ट्रामा सेंटर में उसके ऊपर दवाइयां बेअसर थीं।

उन्नाव के माखी गांव की दुष्कर्म पीड़िता के रक्त में संक्रमण मिला है। रक्त में खतरनाक बैक्टीरिया पाया गया है जिससे उसकी रोगों से लडऩे की क्षमता खत्म हो गई है। इसी कारण उसे केजीएमयू के ट्रॉमा सेंटर में दी जाने वाली मुख्य एंटीबायोटिक दवाएं भी बेअसर साबित हो रही हैैं। पीड़िता को लखनऊ के केजीएमयू में 28 जुलाई को भर्ती कराया गया था। मल्टीपल फ्रैक्चर की वजह से उसके शरीर में अंदरूनी रक्तस्राव हुआ। तकरीबन ढाई लीटर खून की कमी की वजह से वह अवचेतन में चली गई।

ट्रॉमा सेंटर में भर्ती होने के दौरान एक अगस्त को कल्चर जांच के लिए सैंपल माइक्रोबायोलॉजी विभाग भेजे जा गए थे। इस बीच पांच अगस्त को उसे एम्स, दिल्ली भेज दिया गया। मंगलवार को कल्चर जांच की रिपोर्ट ट्रॉमा सेंटर के वेंटिलेटर विभाग पहुंची। रिपोर्ट में घातक ब्लड इंफेक्शन की बात कही गई है। उसके खून में एंटिरोकोकस बैक्टीरिया मिला। साथ ही अधिकतर एंटीबायोटिक बेअसर पाई गईं।

रेयर है बैक्टीरिया, निपटना कठिन चुनौती

पीड़िता में एंटिरोकोकस बैक्टीरिया की पुष्टि हुई है। विशेषज्ञों ने इसे मल्टी ड्रग रेजिस्टेंस करार दिया। विशेषज्ञों के मुताबिक यह बैक्टीरिया काफी रेयर है और मल में पाया जाता है। यह ब्लड में कैसे पहुंचा इसका पता लगाया जाना चाहिए। इस बैक्टीरिया की वजह से दवाएं बेअसर हो जाती हैं।

लखनऊ के केजीएमयू में उन्नाव पीड़िता के कल्चर टेस्ट रिपोर्ट में खून में खतरनाक बैक्टीरिया होने की बात सामने आई है। इसकी वजह से उसे दी जाने वाली प्रमुख सात एंटीबायोटिक दवाओं में से छह बेअसर साबित हो रही हैं। केजीएमयू अब पीड़िता के कल्चर रिपोर्ट को एम्स भेजेगा। ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान पीड़िता का कल्चर टेस्ट किया गया था जिसकी रिपोर्ट सामने आई है। इसकी रिपोर्ट एम्स भेज दी जाएगी।

अब सेप्टीसीमिया से निबटना चुनौती

विशेषज्ञों के मुताबिक, एंटिरोकोकस बैक्टीरिया खतरनाक है। यह मरीजों के खून में प्राय: नहीं पाया जाता है। दावा है कि यह बैक्टीरिया अधिकतर मल (फीकल) में पाया जाता है। ब्लड में बैक्टीरिया होने से अब सेप्टीसीमिया से निबटना चुनौती होगी।

सात में से छह दवाएं फेल

आइसीयू में भर्ती मरीजों को दी जाने वाली प्रमुख एंटीबायोटिक के प्रभाव की टेस्टिंग की गई। लैब में ड्रग सेंसिटीविटी टेस्टिंग में इस दौरान सात एंटीबायोटिक दवाओं की जांच की गई। उसमें से पीड़िता पर छह एंटीबायोटिक बेअसर पाई गईं। इसमें वैंकोमाइसिन, लिवोफ्लॉक्सासिन, एरिथ्रोमाइसिन, जेंटामाइसिन-हाई, सिप्रोफ्लॉक्सासिन, एमिसिलिन जैसी एंटीबायोटिक दवाओं का ड्रग रजिस्टेंस मिला। विशेषज्ञों ने इसे मल्टी ड्रग रेजिस्टेंस करार दिया।

वेंटीलेटर यूनिट में इंफेक्शन कंट्रोल पर उठे सवाल

ब्लड में बैक्टीरिया पहुंचने पर विशेषज्ञों ने चिंता जताई। उन्होंने कहा कि यह बैक्टीरिया मरीज के चेस्ट ट्यूब डालने, इंडोटै्रकियल वेंटिलेटर ट्यूब से, दवा देने के लिए डाली गई सेंट्रल लाइन से, यूरिन कैथेटर से व साफ-सफाई का ध्यान न रखने से फैलता है। जाहिर है कि केजीएमयू की वेंटिलेटर यूनिट में इंफेक्शन कंट्रोल का ठोस प्रबंध नहीं है। अभी गत माह भर्ती मरीज में कैंडिडा ऑरिस बैक्टीरिया पाया गया था, जिसकी मौत भी हो गई थी।

एंटिरोकोकस बैक्टीरिया की पुष्टि

पीड़िता में एंटिरोकोकस बैक्टीरिया की पुष्टि हुई है। इसकी रिपोर्ट एम्स भेज दी जाएगी। मल्टी डे्रग रजिस्टेंस की जानकारी नहीं है।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *