Breaking News :
>>‘ऑपरेशन सफेद सागर का टीजर हुआ जारी, जानिए कब रिलीज़ होगी वेब सीरीज>>गुरुवाणी और देववाणी संस्कृत का दिव्य संगम- राज्यपाल>>सरकार स्वयं जनता के द्वार पहुंचकर कर रही समस्याओं का समाधान- मुख्यमंत्री धामी>>नई खेल नीति में स्पेशल कैटेगरी के खिलाड़ियों के लिए होंगे विशेष प्रावधान- रेखा आर्या>>डीएम प्रशांत आर्य ने स्यानाचट्टी के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण>>भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>24 जुलाई को रिलीज होगा ‘रामायण’ का ट्रेलर, मेकर्स ने की घोषणा>>अग्निवीर रैलियों के सुचारू आयोजन हेतु सेना और उत्तराखंड सरकार के बीच समन्वय बैठक>>दावे-आपत्तियों के निस्तारण में मानसून के चलते मतदाता को न हो परेशानी- सीईओ>>मसूरी रोड पर 50 मीटर गहरी खाई में गिरे स्कूटी सवार का एसडीआरएफ ने किया सफल रेस्क्यू>>ई-ऑफिस व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम ने दिए निर्देश>>देहरादून महायोजना-2041: जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>उत्तराखंड में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान>>‘टीएमसी को खत्म करना है तो पहले मुझे मारना होगा’- ममता बनर्जी>>दांत दर्द से हैं परेशान? जानिए घर पर राहत पाने के आसान और असरदार उपाय>>शिक्षा विभाग की डिजिटल शिक्षक प्रशिक्षण पहल ने वैश्विक मंच पर फहराया परचम>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक
देश

मां सुषमा स्‍वराज की अस्‍थियां नम आंखों से बांसुरी ने गंगा में प्रवाहित की

नम आंखों से बांसुरी ने गंगा में प्रवाहित की मां सुषमा स्‍वराज की अस्‍थियां, देखें Video

नई दिल्‍ली, । पूर्व विदेश मंत्री और भाजपा की कद्दावर नेता सुषमा स्‍वराज का बुधवार शाम को लोधी रोड पर पूरे राजकीय सम्‍मान के साथ अंतिम संस्‍कार हुआ। गुरुवार को उनकी बेटी बांसुरी स्‍वराज ने ब्रजघाट में अस्‍थियां विसर्जित की। इसके लिए प्रशासन से लेकर भाजपा कार्यकर्ता ने पूरी तैयारी कर की थी। ब्रजघाट पर कार्यक्रम को लेकर टेंट लगाया गया।

ब्रजघाट स्थित गंगा में बृहस्पतिवार सुबह पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की अस्थियां विसर्जित की गई।  सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज अस्थि कलश लेकर पहुंचीं थीं। इस मौके पर सुषमा स्वराज के पति  स्वराज कौशल भी मौजूद थे। यहां भाजपा नेता और कार्यकर्ता अस्थि कलश पर पुष्प अर्पित करने के लिए आतुर थे।

मंगलवार रात पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का दिल्ली में निधन हो गया था। बुधवार दोपहर उनके पार्थिव शरीर का दिल्ली में अंतिम संस्कार किया गया। बुधवार देर रात सूचना मिली कि सुषमा स्वराज की अस्थियों को ब्रजघाट  लाया जाएगा। वहीं जिला प्रशासन के पास कार्यक्रम आते ही अफसरों ने तैयारियां शुरू कर दीं। बृहस्पतिवार सुबह अपर जिलाधिकारी जयनाथ यादव, अपर पुलिस अधीक्षक सर्वेश कुमार मिश्रा, एसडीएम गढ़मुक्तेश्वर राममूर्ति  त्रिपाठी, डिप्टी कलेक्टर विजय वर्धन तोमर और भारी पुलिस बल पहुंच गए।

Embedded video

अफसरों ने पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। तैयारियों के लिए पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पर विशेष टैंट लगाया गया था।  सुबह करीब 10 बजकर 10 मिनट पर सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज हाथों
में अस्थि कलश लेकर ब्रजघाट पहुंचीं। उनके साथ सुषमा स्वराज के पति स्वराज  कौशल भी मौजूद थे।

यहां पहले से ही भाजपा नेताओं की भीड़ लगी हुई थी। हर कोई उनके अस्थि कलश पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने में लिए आतुर दिखा। गेस्ट हाउस पर लगे टेंट में अस्थि कलश को श्रद्धांजलि देने के लिए रखा गया था।

इस मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु मित्तल, नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना, मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट से सांसद राजेंद्र  अग्रवाल,  जिलाध्यक्ष डॉ. विकास अग्रवाल, हापुड़ विधायक विजयपाल आढ़ती, गढ़ विधायक डॉ. कमल सिंह मलिक, गढ़ नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष सोना सिंह समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। यहां से अस्थि कलश को नाव में लेकर परिवार के लोग बीच गंगा में पहुंचे। जहां उनका विधि विधान के अनुसार  अस्थियां विसर्जित की गईं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!