Breaking News :
>>रंगवाली पिछौड़ा>>उत्तराखंड में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 461.87 करोड़ की जरूरत: सतपाल महाराज>>पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश>>जिलाधिकारी द्वारा पांच करोड़ से अधिक लागत वाली योजनाओं, नवाचारी प्रोजेक्ट, जिला योजना एवं 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा>>रोज की दाल-सब्जी से हो गए हैं बोर? महाराष्ट्र के इस तीखे टमाटर ठेचे से बढ़ाएं खाने का स्वाद>>उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री>>इस्तांबुल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, हीथ्रो को पछाड़ बना दुनिया का सबसे कनेक्टेड एयरपोर्ट>>टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव>>बांग्लादेश में डेंगू का कहर, 90 हजार से ज्यादा मरीज अस्पताल पहुंचे; 281 लोगों की मौत>>दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर>>नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका>>जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>वर्ल्ड स्किल्स में रजत पदक जीत पार्थ वोहरा ने बढ़ाया उत्तराखंड का गौरव>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

‘मिशन शक्ति’ के तीसरे चरण का शुभारंभ आज

  • खातों में ट्रांसफर होंगे 30.12 करोड़ रुपये

आकाश ज्ञान वाटिका, 21 अगस्त 2021, शनिवार, लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योग आदित्यनाथ सरकार शनिवार से महिला व बेटियों के लिए मिशन शक्ति के तीसरे चरण की शुरुआत कर रही है।

मिशन शक्ति का तीसरा चरण महिलाओं को रोजगार की मुख्यधारा से जोड़ते हुए उनकी सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।

लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में रक्षाबंधन से एक दिन पहले राज्यपाल आनंदी बेन, नरेंद्र मोदी सरकार में वित्त तथा कारपोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी अदित्यनाथ इस अभियान को हरी झंडी दिखाएंगी।

आज इस खास मौके पर कोरोना काल में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला चिकित्सकों के साथ ही स्वास्थ्यकर्मियों, महिला स्वयं सहायता समूहों, महिला स्वयंसेवी संगठनों के अलावा शिक्षा, महिला सशक्तिकरण आदि क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य करने वाली 75 महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा।

इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी निराश्रित महिला पेंशन योजना के तहत 29.68 लाख महिलाओं के खातों में 451 करोड़ रुपये भेजेंगे। इसके साथ ही 1.73 लाख से अधिक नए लाभार्थियों को भी इस योजना से जोड़ा गया है।

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के तहत 1.55 लाख बेटियों के खातों में 30.12 करोड़ रुपये भेजे जाएंगे। प्रदेश सरकार आज ही 59 हजार ग्राम पंचायत भवनों में मिशन शक्ति कक्ष की शुरुआत करेगी।

मिशन शक्ति के तीसरे चरण के आगाज के दौरान सरकार महिला बीट पुलिस अधिकारियों की तैनात करेगी। मिशन शक्ति के तहत 84.79 करोड़ की लागत से 1286 थानों में पिंक टायलेट का निर्माण किया जाएगा। महिला बटालियनों के लिए 2982 पदों के लिए विशेष भर्ती की जाएगी।

jagran

बलिनी दुग्ध उत्पादक की तर्ज पर बनेंगी नई कंपनियां

मिशन शक्ति का तीसरा चरण कई मायनों में खास होगा। बलिनी दुग्ध उत्पादक कंपनी की तर्ज पर नई कंपनियां स्थापित होंगी।

सोनभद्र, चंदौली, मीरजापुर, बलिया, गाजीपुर, गोरखपुर, देवरिया, महराजगंज, कुशीनगर, रायबरेली, सुल्तानपुर, अमेठी, बरेली, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी और रामपुर जिलों में भी दुग्ध कंपनियां स्थापित की जाएंगी।

दिसंबर तक एक लाख नए स्वयं सहायता समूह बनाने का भी लक्ष्य रखा गया है।

उभरते सितारे फंड की भी होगी शुरुआत

केंद्र सरकार में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लखनऊ में शनिवार को निर्यात उन्मुख छोटी और मध्यम आकार की कंपनियों के लिए ‘उभरते सितारे फंड’ की शुरुआत करेंगी।

इस कार्यक्रम के अंतर्गत चिन्हित उद्यमों की बाधाओं का पता लगाकर उन्हें उनकी वृद्धि और निर्यात रणनीतियां बनाने में सहयोग प्रदान किया जाता है।

यह सहायता इक्विटी, कर्ज तथा तकनीकी सहयोग के रूप में वित्तीय और सलाहकारी सेवाएं दोनों प्रकार से प्रदान की जाती है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत एक वैकल्पिक निवेश फंड बनाया गया है इसी का नाम उभरते सितारे फंड दिया गया है।

यह फंड इंडिया एक्जिम बैंक और सिडबी के 40-40 करोड़ रुपये के अंशदान से संयुक्त रूप से प्रायोजित है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!