Breaking News :
>>रंगवाली पिछौड़ा>>उत्तराखंड में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 461.87 करोड़ की जरूरत: सतपाल महाराज>>पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश>>जिलाधिकारी द्वारा पांच करोड़ से अधिक लागत वाली योजनाओं, नवाचारी प्रोजेक्ट, जिला योजना एवं 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा>>रोज की दाल-सब्जी से हो गए हैं बोर? महाराष्ट्र के इस तीखे टमाटर ठेचे से बढ़ाएं खाने का स्वाद>>उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री>>इस्तांबुल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, हीथ्रो को पछाड़ बना दुनिया का सबसे कनेक्टेड एयरपोर्ट>>टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव>>बांग्लादेश में डेंगू का कहर, 90 हजार से ज्यादा मरीज अस्पताल पहुंचे; 281 लोगों की मौत>>दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर>>नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका>>जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>वर्ल्ड स्किल्स में रजत पदक जीत पार्थ वोहरा ने बढ़ाया उत्तराखंड का गौरव>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक
देश

सुरक्षाबलों और आतंकी के बीच मुठभेड़ में एक-एक कर तीनों आतंकी ढेर

आकाश ज्ञान वाटिका, 21 अगस्त 2021, शनिवार, पुलवामा। दक्षिण कश्मीर के जिला पुलवामा के अवंतीपोरा में शनिवार को नागबेरिन त्राल के ऊपरी इलाकों में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ के दौरान बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस, सेना और सीआरपीएफ केे संयुक्त दल ने मुठभेड़ के दौरान जंगल में छिपे जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकवादियों को ढेर कर दिया है।

आतंकियों के मारे जाने केे बाद सुरक्षाबलों का जंगल में सर्च ऑपरेशन जारी है। मारे गए आतंकवादियों के शवों को अपने कब्जे में लेते हुए सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ स्थल से हथियार व गोलाबारूद भी बरामद किया है।

फिलहाल आतंकवादियों की पहचान जाहिर नहीं की गई है। पिछले 24 घंटों के भीतर अवंतीपोरा में यह दूसरी मुठभेड़ थी। इन दोनों मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 5 आतंकियों को ढेर किया है।

आपको बता दें कि गत शुक्रवार को सुरक्षाबलों ने अवंतीपोरा के ही खिरयु पांपोर इलाके में एक मुठभेड़ के दौरान हिजबुल मुजाहिदीन के दो आतंकवादियों को मार गिराया था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नागबेरिन इलाके से कुछ लोगों से सूचना मिली कि उन्होंने ऊपर वाले जंगल में आतंकवादियों की संदिग्ध गतिविधियां देखी हैं।

सूचना मिलते ही एसओजी, सेना की 42 आरआर व सीआरपीएफ का संयुक्त दल इलाके में पहुंच गया और आतंकियों की तलाश के लिए जंगल में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। जैसे ही सुरक्षाकर्मी आतंकियों की तलाश के लिए जंगल के भीतरी इलाके में घुसे वहां छिपे आतंकवादियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी।

सैन्य अधिकारी ने बताया कि जवाबी कार्रवाई से पहले आतंकवादियों से आत्मसमर्पण करने की अपील की गई थी परंतु उन्होंने हथियार डालने से मना कर दिया। इससे पहले कि आतंकवादी वहां से फरार होते सुरक्षाबलों ने भी उन पर गोलियां बरसाना शुरू कर दी।

करीब तीन घंटे तक चली मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक-एक कर तीनों आतंकियों को मार गिराया। मारे गए तीनों आतंकी जैश-ए-मोहम्मद आतंकी संगठन से संबंधित बताए जाते हैं। फिलहाल उनकी पहचान जाहिर नहीं की गई है परंतु वे स्थानीय बताए जा रहे हैं। मुठभेड़ स्थल से हथियार व गोलाबारूद भी बरामद हुआ है।

जंगल में और आतंकवादियों की मौजूदगी की आशंका के चलते फिलहाल वहां सर्च ऑपरेशन जारी है। जब इस बात की पुष्टि हो जाएगी कि जंगल में और कोई आतंकी मौजूद नहीं हैं, अभियान को समाप्त कर दिया जाएगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!