Breaking News :
>>जलकुर नदी और झील में महिला की तलाश, SDRF का सघन सर्च अभियान जारी>>टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान तेज, लापता दो लोगों की तलाश जारी>>रुद्रप्रयाग में आपदा प्रबंधन की समीक्षा, बंद सड़कों को जल्द खोलने के निर्देश>>मानदेय बढ़ाने की तैयारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को जल्द मिलेगा तोहफा: रेखा आर्या>>हवलदार पंकज की तलाश के लिए मुख्यमंत्री ने दिए प्रभावी निर्देश>>श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने अर्पित की श्रद्धांजलि>>उपनल के नवनिर्मित कार्यालय भवन का सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने किया उद्घाटन, पूर्व सैनिकों और युवाओं को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि>>चोरगलिया में मुख्यमंत्री ने सुनी जनसमस्याएं, 9.93 करोड़ की लागत से नवनिर्मित सेतु का किया लोकार्पण>>एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने चंद्र मोहन सिंह नेगी राजकीय बेस हॉस्पिटल कोटद्वार का किया औचक निरीक्षण>>टिहरी में प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने किया ध्वजारोहण, स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को किया नमन>>देश का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस जनपद नैनीताल में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया>>टिहरी पुलिस ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, 25 पुलिस कार्मिक रजत जयंती पदक से अलंकृत>>एसजीआरआर विश्वविद्यालय तिरंगे के रंग में रंगा>>स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने किया ध्वजारोहण>>पिथौरागढ़ के मिनी स्टेडियम में प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने किया ध्वजारोहण>>स्वतंत्रता हमें बहुत बड़ी कुर्बानियों के बाद मिली है, इसकी रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी- डीएम>>स्वतंत्रता दिवस पर सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास में फहराया तिरंगा, दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ>>स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया संकल्प
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

पूर्व सैनिकों के संवाद कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा

  • “जवानों की वजह से हम अपने परिवार के साथ मना पा रहे त्योहार” : जेपी नड्डा

आकाश ज्ञान वाटिका, 21 अगस्त 2021, शनिवार, रायवाला। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा पूर्व सैनिकों के संवाद कार्यक्रम में पहुंचे।

इस दौरान उन्होंने कहा कि हमें गर्व करना चाहिए कि हम देश के जवानों की वजह से होली, दीवाली अपने परिवार के साथ मना पा रहे हैं।

उन्होंने सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा, मोदी सरकार सुरक्षा और सैनिक कल्याण पर विशेष ध्यान दे रही है।

देश का सैन्य बजट बढाया गया है। मनाली से लेह तक अटल टनल बनी है। आल वेदर रोड बन रही है।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर हैं।

दौरे के दूसरे दिन उन्होंने रायवाला के वुड्स रिसोर्ट में पूर्व सैनिकों से संवाद और पूर्व सैनिकों के सम्मान कार्यक्रम में शिरकत की।

करीब साढ़े दस बजे जेपी नड्डा कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे, जहां प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने उनका स्वागत किया। पूर्व सैनिक संगठन की ओर से जेपी नड्डा और अन्य अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट किया गया

इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने इस दौरान कांग्रेस को भी आड़े हाथ लिया। कहा, दस साल यूएपीए की सरकार में कोई कार्य नहीं हुए। आज मोदी सरकार ने रक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किए हैं।

चीन बॉर्डर तक 74 सड़के बनकर तैयार हैं। 61 सड़कें और तैयार की जा रही हैं। इसके लिए बीआरओ का धन्यवाद।

मोदी सरकार ने सेना का आधुनिकीकरण किया है। 36 राफेल और 15 चिनूक हैलीकॉप्टर लाए गए हैं।

आज हम गर्व के साथ कह सकते हैं कि मेक इन इंडिया के तहत असलहे और बुलेट प्रूफ जैकेट भारत में तैयार की जा रही हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश सुरक्षित है।

प्रदेश सरकार सैनिकों, पूर्व सैनिकों की बेहतरी को संकल्पबद्ध

वहीं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड को सैन्य धाम बनाने का स्वागत करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार सैनिकों, पूर्व सैनिकों और उनके परिवार वालों के बेहतरी के लिए संकल्पबद्ध है।

उन्होंने कहा एनडीए, सीडीएस या उसके समकक्ष लिखित परीक्षा पास करने वाले पूर्व सैनिकों के बच्चों को सेना में एसएसबी इंटरव्यू की तैयारी के लिए 50 हजार रुपए की आर्थिक मदद दी जाएगी।

राज्य सभा सांसद अनिल बलूनी ने कहा कि पूर्व सैनिक संवाद कार्यक्रम में शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

उत्तराखंड आकर सैनिक भाइयों से न मिला जाए, ऐसा नहीं हो सकता

सीएम ने कहा, उत्तराखंड में आकर सैनिक भाइयों से न मिला जाए, ऐसा नहीं हो सकता।

उन्होंने कहा सैनिकों को सम्मान देना हमारा पहला कर्तव्य बनता है। केवल शब्दो में सैनिकों का सम्मान नही किया जाता। देश के लिए शहीद होने वाले जवान के परिवार के साथ पूरा देश खड़ा है। यह देव भूमि भी है और वीर भूमि भी है।

देश की सेना में बड़ी संख्या में जवान उत्तराखंड से हैं, यह गर्व की बात है।

उन्होंने कहा देश का नेतृत्व कर रहे उत्तराखंड के सैन्य अधिकारियों पर गर्व है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!