Breaking News :
>>ऋषिकेश में नशा रोकने पर माँ को गोली मारने की घटना से स्तब्ध महिला आयोग>>जनता मिलन में 21 शिकायतों पर डीएम सख्त, समयबद्ध एवं संतोषजनक निस्तारण के दिए निर्देश>>आरोपियों से जुड़े लोगों को जांच समिति में शामिल करना गलत- गोदियाल>>तीन दिन में पोर्टल पर प्रोजेक्ट अपलोड करें विभाग- मुख्य सचिव>>मानसून में दही खाना सही है या नहीं? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>सेवा पखवाड़ा सरकार और जनता के बीच भरोसे का सेतु- महाराज>>वीकेंड पर ‘अल्फा’ की कमाई में आया उछाल, फिल्म ने तीन दिन में कमाए इतने करोड़ रुपये>>महाराज ने पोखड़ा में ₹60 लाख की लागत से निर्मित आवासीय भवन का किया लोकार्पण>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) अजय कुमार सिंह>>सीएम धामी ने रामनगर में ₹29.65 करोड़ की लागत से नवनिर्मित धनगढ़ी पुल का किया लोकार्पण>>सेवा, सुशासन एवं समर्पण के साथ जनहित में कार्य कर रही धामी सरकार- गणेश जोशी>>देहरादून में सुरक्षा जवानों की भर्ती हेतु विकासखंड स्तर पर होंगे रोजगार शिविर आयोजित>>सेवा, सुशासन और समर्पण का सशक्त संदेश बना ‘सेवा पखवाड़ा’>>7 जुलाई 2026 तक जमा करें गणना प्रपत्र, नहीं तो छूट सकता है मतदाता सूची में नाम>>राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने देहरादून जनपद को ₹219.29 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की दी सौगात>>‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण: जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का शुभारंभ>>ऋतु खंडूरी ने किया कोटद्वार के मोटाढांग में ₹1.47 करोड़ की पेयजल योजना का शिलान्यास>>बदरीनाथ धाम के चढ़ावा चोरी पर जवाब दे सरकार- कांग्रेस>>स्वामी विवेकानंद का जीवन आत्मविश्वास, सेवा और राष्ट्रभक्ति का अनुपम उदाहरण- मुख्यमंत्री धामी>>‘अल्फा’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये
ताज़ा खबरेंस्वास्थ

इन ब्यूटी टिप्स से मिलेगी सर्दियों में भी चमकती हुई त्वचा

सर्दियों के साथ ठंडी हवाएं भी शुरू हो गई हैं और ये मौसम किसी को नहीं बक्शता। मौसम में बदलाव के साथ ही अगर आप अपने स्किन केयर और मेकअप में बदलाव न करें तो आपकी त्वचा रूखी, पैची और मुरझा जाती है। इसके लिए आपको अपने रुटीन में बड़े बदलाव करने की ज़रूरत नहीं है, बल्कि आपको ऐसे प्रोडक्ट्स की ज़रूरत है जो त्वचा को ज़्यादा नमी दे सकें और मुलायम रखें।

टिन्टेड मॉइश्चराइज़र

चाहे बीबी क्रीम हो या फिर सीसी क्रीम, हमारे बाज़ार इन टिन्टेड मॉइश्चराइज़र्स से भरे हुए हैं। सर्दियों में रोज़ाना फाउंडेशन का इस्तेमाल करने से बेहतर है कि इन्हें लगाएं। फाउंडेशन आपकी त्वचा को रूखा बनाता है। वहीं, बीबी या सीसी क्रीम आपकी त्वचा को हाइड्रेट करने के साथ-साथ आपकी इच्छा के मुताबिक स्किन टोन भी देगा।

फेस मिस्ट

मेकअप के बाद कॉम्पैक्ट की जगह फेस मिस्ट का इस्तेमाल करें। कॉम्पैक्ट आपकी त्वचा को रूखा बना सकता है, वहीं मिस्ट आपकी त्वचा को शाइन और ग्लो देगा।

तेल युक्त फाउंडेशन

बाउडर या मैट फाउंडेशन के इस्तेमाल से बचें, ये आपकी त्वचा को ड्राइ बनाएगा और मेकअप भी क्लीन नहीं लगेगा। अगर आप ऑइल बेस्ड फाउंडेशन का इस्तेमाल कर रही हैं तो अपनी त्वचा को अच्छी तरह मॉइश्चराइज़ ज़रूर कर लें। इससे आपकी त्वचा फ्रेश और ग्लो करेगी।

ब्रश या स्पन्ज का इस्तेमाल करें

क्या आपको ब्रश से बेहतर अपनी उंगलियों का इस्तेमाल करना लगता है? आपको बता दें कि इस सूखे मौसम में मेकअप ब्लेंडिंग के लिए आपकी उंगलियां काम नहीं आएंगी। इसके लिए अपने ब्रश को इस्तेमाल से पहले हल्का सा गीला कर लें और फिर देखें कि आपका मेकअप कितनी खूबसूरती से आपकी त्वचा के साथ ब्लेंड होता है।

लिप बाम

इस मौसम में लिप बाम से सभी की पक्की दोस्ती हो जाती है। अपने पसंदीदा फ्लेवर का चैप स्टिक खरीदें, जिससे आपके लिप्स मॉइश्चराइज़्ड रहें। लिप्सस्टिक की जगह आप लिप बाम का ही उपयोग कर सकती हैं। लेकिन फिर भी अगर आपको लिप्लटिक लगानी है तो उससे पहले लिप बाम ज़रूर लगाएं। लिप बाम लगाने के बाद एक मिनट बाद लिप्सटिक लगाएं ताकि बाम को होठों को कोमल बनाने का समय मिल जाए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!