Breaking News :
>>मसूरी रोड पर दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत>>प्रदेश में कूड़ा प्रबंधन के लिए 500 नए वाहन दिए जाएंगे>>SDRF के साहसिक अभियान ने बचाई दो युवकों की जान, 150 मीटर गहरी खाई से किया सकुशल रेस्क्यू>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कराटे चैंपियनशिप के विजेताओं को किया सम्मानित>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा वार, कुल्हान और चन्द्रवनी में चार भवन सील>>विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 1882 मतदेय स्थलों पर घर-घर पहुँच रहे बीएलओ>>देहरादून में पहली बार ब्लूबेरी खेती की शुरुआत, 10 किसानों के साथ पायलट प्रोजेक्ट शुरू>>मोदी सरकार के 12 साल : मोदी युग में सड़क, रेल, हवाई सेवाओं का हुआ अभूतपूर्व विस्तार>>मुख्यमंत्री धामी ने ‘मेरी योजना’ पुस्तक के ऑडियो क्लिप का किया अनावरण>>मुख्यमंत्री धामी ने चयनित 221 अभ्यर्थियों को बाँटे नियुक्ति पत्र>>कैबिनेट मंत्री महाराज की छवि को नुकसान पहुँचाने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाही>>देहरादून के दून विहार में नई स्कॉर्पियो में लगी भीषण आग, टला बड़ा हादसा>>फीफा विश्व कप 2026 का काउंटडाउन शुरू, 11 जून से होगा आगाज>>फायरिंग केस में खान सर को बड़ी राहत, पटना सिविल कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक>>दहेज की माँग को लेकर विवाहिता के साथ जघन्य अपराध पर महिला आयोग सख्त>>विश्वविद्यालयों में साइबर सुरक्षा के हो पुख्ता इंतजाम : डाॅ. धन सिंह रावत>>समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने सुनीं 194 जन शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के सख्त निर्देश>>जौनसार की संस्कृति, परंपराएँ और प्रकृति के प्रति सम्मान, राज्य की समृद्ध विरासत है- मुख्यमंत्री>>​देवभूमि की शांति भंग करने वाले अपराधियों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शेगी सरकार- कुसुम कण्डवाल>>जनता की शिकायतों का समयबद्ध और संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित करें- जिलाधिकारी
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

कर्नाटक ने सिखाया गद्दारों को सबक – पीएम मोदी

आकाश ज्ञान वाटिका, देहरादून। ९ दिसंबर, २०१९ (सोमवार)। झारखंड विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के प्रचार के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को झारखंड पहुंच रहे हैं। वे थोड़ी देर में बरही के रसोइधमना मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्‍यमंत्री रघुवर दास सभा स्‍थल पर पहुंच गए हैं। भाजपा के उत्‍साही कार्यकर्ता अपने चहेते पीएम को सुनने के लिए बेसब्र हो रहे हैं। यहां बड़ी संख्‍या में महिलाएं भी मोदी को सुनने पहुंची है। युवाओं की टोली लगातार मोदी-मोदी के नारे लगा रही है। पीएम मोदी की आज ही दूसरी सभा बोकारो में दोपहर 2 बजे से होगी। प्रधानमंत्री का यह झारखंड में तीसरा चुनावी दौरा है। इससे पूर्व पहले चरण में उन्होंने पलामू और गुमला तथा दूसरे चरण में खूंटी व जमशेदपुर में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में चुनावी सभा की थी। प्रधानमंत्री का अगला दौरा 12 दिसंबर को प्रस्तावित है।

12:55 PM : प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस गठबंधन का कभी पालन नहीं करती। ये भ्रष्‍टाचार के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। झारखंड की जनता अपने भविष्‍य के लिए कर्नाटक के परिणामों को याद रखे। उठापटक की राजनीति करने वालों के लिए यह संदेश है कि यहां भी कांग्रेस और उसके सहयोगियों के एक-एक उम्‍मीदवार को हराइए। मैं एक बार फिर कर्नाटक की जनता को बधाई देता हूं।

12:50 PM : पीएम मोदी ने कहा कि आज कांग्रेस के कारनामे का जवाब जनता  ने कमल के निशान पर बटन दबाकर दे दिया है। कर्नाटक ने कह दिया है कि कांग्रेस अब लोगों से विश्‍वासघात नहीं कर पाएगी। यह पूरे देश के लिए संदेश है कि कोई जनता के पीठ में छुरा घोंपेगा, मौका मिलते ही जनता उसे पूरी सजा देगी। जनता ने जो नई ताकत दी है, उसके लिए जनता-जनार्दन का आभार।

12:45 PM : प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने यहां भाजपा को सरकार नहीं बनाने दिया था। जनता ने जमकर उनको सजा दी है। कर्नाटक में स्थिरता और विकास के लिए भाजपा पर एक बार फिर विश्‍वास जताने के लिए मैं कर्नाटक की जनता का आभार व्‍यक्‍त करता हूं। 15 सीटों में कई सीटें ऐसी है कि 70 साल से वहां भाजपा नहीं जीती थी, लेकिन गद्दारों को सजा देने के लिए वहां भी जनता ने कमल खिला दिया। बीजेपी के सामान्‍य कार्यकर्ता भी एक-दो ऐसे सीट पर जीते, जिन्‍होंने कांग्रेस-जेडीएस के दिग्‍गजों को औकात बता दी। यह तब हुआ जब कांग्रेस ने नकारात्‍मक प्रचार किया। इससे उबकर जनता ने सब‍क सिखा दिया। कर्नाटक में जो हुआ वह जनमत की जीत है।

12:40 PM : मोदी-मोदी के नारे बीच पीएम ने कहा कि साउथ में दक्षिण भारत में जहां लोग कहते हैं कि भाजपा कमजोर है, वहां उपचुनाव के परिणाम आ रहे हैं। कर्नाटक में हम उपचुनाव में जीत रहे हैं। जनता के मैनडेट को पिछले दरवाजे से छिनने वालों को कर्नाटक के मतदाताओं ने लोकतांत्रिक तरीके से पूरी तरह उनके मंसूबे को ध्‍वस्‍त कर दिया है। उपचुनाव के नतीजे से तय हाेने वाला था कि भाजपा की सरकार बचेगी या जाएगी। जिसका जनता ने जवाब दे दिया है।

12:35 PM : पीएम मोदी ने कहा कि मुझे खुशी है कि आज जम्‍मू कश्‍मीर में भारतीय संविधान पूरी तरह लागू हो गया है। कांग्रेस ने अपने छलकपट से हजारीबाग के सपूत बाबू रामनारायण सिंह को बहुत तकलीफें दी। तब उन्‍होंने करीब सत्‍तर साल पहले कहा था कि कांग्रेस दलदल को जन्‍म देने वाली है। जिसे आज हम अपनी आंखों से देख रहे हैं। मैं देख रहा हूं जितने लोग सभा में हैं, उतने अभी चलकर आ रहे हैं। यह जनसागर झारखंड का मिजाज बता रहा है। लोगों के दिल में विकास के प्रति कितना विश्‍वास है, उसका पता चल रहा है। अब तक झारखंड की हर सभा पहले की सभाओं के रिकॉर्ड तोड़ रही है। आप सबने खड़े होकर जो सम्‍मान दिया, इसके लिए आपका हृदय से आभारी हूं। साथियों देश राजनीतिक स्थिरता को लेकर क्‍या सोच रहा है, भाजपा पर जितना विश्‍वास आप लोगों का है, इसका उदाहरण आज ही देश के सामने आया।

12:30 PM : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना संबोधन शुरू किया। भारत माता की जय। मां छिन्‍न्‍मस्तिका का नमन। सबको जोहार, सबको प्रणाम करता हूं। इस धरती ने स्‍वतंत्रता आंदोलन से लेकर आपात काल तक महान नायकों को करीब से देखा। झारखंड ने देश को बाबू राम नारायण सिंह जैसा सेनानी दिया। एक देश-एक विधान के लिए समर्पित होकर उन्‍होंने काम किया।

 12:25 PM : रघुवर दास ने कहा कि जल-जंगल-जमीन की हमने पूरी चिंता की है। गरीबी को समाप्‍त करने का हमने संकल्‍प लिया है। इसमें एक-एक आदमी ने अपना योगदान दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने झारखंड के विकास के लिए केंद्र का सारा खजाना खोल दिया है। जिस तरह हमने इन पांच साल में जनता की सेवा की है, हमें आगे भी सेवा का मौका दें।

12:20 PM : मुख्‍यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने झारखंड के विकास के लिए बड़ी चिंता की है। यहां पचास लाख रुपए की संपत्ति की रजिस्‍ट्री सिर्फ एक रुपए में होती है। मोदी सरकार ने पिछले पांच साल में तीन लाख करोड़ रुपए झारखंड के विकास के लिए दिया है। गरीबों के लिए कई योजनाएं शुरू की गई हैं। गरीब महिलाओं को सखी मंडल से संबल मिल रहा है।

12:15 PM : रघुवर दास ने सरकार की विकास योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि हमने उज्‍जवला के जरिये माताओं और बहनों का जीवन स्‍तर उठाने की पूरी कोशिश की। दूर-दराज के इलाके में बिजली पहुंचाई। आयुष्‍मान भारत योजना से गरीबों को पांच लाख तक का इलाज मुफ्त हो रहा है। जिनके पास घर नहीं है, उन्‍हें प्रधानमंत्री आवास दे रहे हैं।

12:10 PM : सीएम रघुवर दास ने अपने संबोधन में कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हजारीबाग की धरती पर स्‍वागत करते हैं। वर्षों से भारत का मुकुट जम्‍मू कश्‍मीर को आजादी दिलाने और अयोध्‍या में राम मंदिर की राह आसान होने के लिए भीड़ से खड़े होकर अभिनंदन करने का आग्रह करता हूं। उत्‍साही कार्यकर्ता जयश्री राम के नारे लगा रहे हैं। भाजपा के नेतृत्‍व ने झारखंड में बेदाग सरकार दी। उग्रवाद आतंक का शासन हमने समाप्‍त किया। विकास की गति को आगे बढ़ाया। पांच साल की डबल इंजन सरकार ने पूरे राज्‍य में सड़कों का जाल बिछाया है।

12:05 PM : झारखंड के मुख्‍यमंत्री रघुवर दास ने मां भद्रकाली का प्रतीक चिह्न देकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्‍वागत किया। मौके पर सांसद सुनील सिंह, अन्‍नपूर्णा देवी, जयंत सिन्‍हा, रवींद्र राय ने पीएम मोदी की जोरदार आगवानी की है।

12:00 PM : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बरही पहुंच गए हैं। हर तरफ मोदी-मोदी का नारा लग रहा है। पीएम ने उत्‍साही भीड़ का अभिवादन किया। पीएम सभास्‍थल से आगे मंच की ओर बढ़े हैं। उनके साथ मख्‍यमंत्री रघुवर दास के साथ ही प्रदेश भाजपा के कई नेता मौजूद हैं।

11:55 AM : बरही प्रत्याशी मनोज यादव ने कहा कि झारखंड की भाजपा सरकार ने एक-एक गांव का कायापलट किया है। भाजपा ने सबका साथ सबका विकास के नारे पर मुहर लगाई है। दिल्‍ली से रांची तक प्रधानमंत्री और मुख्‍यमंत्री ने मिलकर राज्‍य का सर्वांगीण विकास किया है। बड़कागांव के भाजपा प्रत्याशी लोकनाथ महतो ने भी जनसभा को संबोधित किया।

11:50 AM : पीएम की सभा में बोलते हुए मांडू के भाजपा प्रत्याशी जेपी पटेल ने कहा विपक्ष के पास न नेता है ना भविष्य है। जनता भी उनके साथ नहीं है। भाजपा के अलावा कोई झारखंड का विकास नहीं कर सकता। राजधनवार प्रत्याशी लक्ष्मण सिंह ने कहा कि भाजपा गरीब दलित और शोषित लोगों की पार्टी है। रघुवर सरकार  ने गरीबों की पूरी चिंता की।

11:45 AM : पांच चरणों में कुल 81 सीटों पर हो रहे झारखंड विधानसभा चुनाव में अब तक दो चरणों में33 सीटों पर मतदान संपन्‍न हो गया है। चुनाव आयोग के आंकड़ाें के मुताबिक पहले और दूसरे राउंड में अब तक 65 फीसद मतदान हुआ है। 12 दिसंबर को तीसरे चरण में वोटिंग होगी। पीएम की सभा में शामिल होने के लिए मुख्‍यमंत्री रघुवर दास मंच पर पहुंच गए हैं।

11:40 AM : झारखंड विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण की 17 सीटों पर अब एक दिन चुनाव प्रचार बाकी है। ऐसे में भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। पीएम मोदी की हजारीबाग के बरही में रैली के बाद आज ही दूसरे पहर में बोकारो में भी जनसभा होनी है। झारखंड की सत्‍ता में वापसी के लिए पूरा जोर लगा रही भाजपा अपने समर्थकों से भारी संख्‍या में मतदान का आह्वान कर रही है।

11:20 AM : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा को लेकर हजारीबाग के बरही में भारी तादाद में लोग पहुंचे हैं। यहां मोदी के मुखौटे के साथ ही भाजपा का झंडा लहराते लोग पूरी शिद्दत से पीएम का इंतजार कर रहे हैं। बताया गया है कि अब से कुछ देर बाद ही पीएम यहां पहुंच रहे हैं। मंच से स्‍थानीय नेताओं का भाषण शुरू हो गया है। भाजपा उम्‍मीदवार अपने पक्ष में वोट देने की अपील कर रहे हैं।

11:00 AM : पीएम मोदी अब से कुछ देर बाद बरही के रसोईधमना मैदान पहुंचने वाले हैं। सभा स्‍थल पर प्रदेश के बड़े भाजपा नेता पहुंच गए हैं। उत्‍साही कार्यकर्ता प्रधानमंत्री को सुनने के लिए अपनी सीट ग्रहण कर चुके हैं। आगे की ओर बड़ी संख्‍या में महिलाओं का हुजूम इकट्ठा हुआ है। जनसभा में जाने वाले लोगों की सुरक्षा जांच के लिए कई जगहों पर जवानों को लगाया गया है।

10:45 AM : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बरही में होने वाली सभा को लेकर उत्‍साही कार्यकर्ता बड़ी संख्‍या में सभा स्‍थल पर पहुंच रहे हैं। मोदी-मोदी के नारे के साथ महिलाएं भी यहां मौजूद हैं। हर कोई अपने चहेते पीएम को सुनने के लिए उतावला दिख रहा है। इधर मंच पर तीसरे चरण में होने वाले चुनाव के लिए भाजपा के कई उम्‍मीदवार भी जुट गए हैं।

10:15 AM : पीएम मोदी के झारखंड आगमन पर मुख्‍यमंत्री रघुवर दास ने ट्विटर पर अपने संदेश में लिखा- भगवान बिरसा मुंडा की पावन धरती झारखंड पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हार्दिक अभिनंदन। झारखंड के विकास को नई गति देने के लिए सवा 3 करोड़ जनता की ओर से आपका आभार आपके नेतृत्व में फिर एक बार कमल खिलेगा। भ्रष्टाचार, परिवारवाद के खिलाफ लड़ाई यूं ही जारी रहेगी।

10:10 AM : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बरही और बोकारो में जनसभा को लेकर दोनों जगहों पर भाजपा कार्यकर्ताओं की फौज उत्‍साह से लबरेज दिख रही है। पीएम के झारखंड दौरा को लेकर भाजपा के स्तर से प्रधानमंत्री की जनसभा को लेकर खास तैयारियां की गई हैं। पीएम मोदी की रैली के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

15 को दुमका में प्रधानमंत्री ही होगी सभा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 दिसंबर को दुमका में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। तिथि तो तय हो चुकी है लेकिन प्रधानमंत्री की चुनावी सभा कहां होगी, यह अभी तय नहीं हो सका है। पीएम के दुमका कार्यक्रम को लेकर उत्तराखंड के शिक्षामंत्री धान सिंह रावत, भाजपा प्रत्याशी डॉ. लुईस मरांडी, मनीष दुबे, जिलाध्यक्ष निवास मंडल ने रविवार को हवाई अड्डा का जायजा लिया। अब इस पर विचार विमर्श करने के बाद पार्टी मुख्यालय को सूचित किया जाएगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!