Breaking News :
>>डिमटा बैंड के पास NH-707A का एक बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त, दोनों तरफ से यातायात पूरी तरह ठप>>‘हैवान’ का पहला गाना ‘मेरे हीरो है वो’ हुआ रिलीज>>रायपुर की 16 ग्राम पंचायतों में मजबूत होगा कचरा प्रबंधन, पर्यावरण सखियों को मिला नया वाहन>>सफाई कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान को लेकर बैठक, वेतन वृद्धि और स्वास्थ्य सुविधाओं पर जोर>>वन, वन्यजीव और समुदायों की रक्षा को अपने करियर की सफलता का पैमाना बनाएं- उपराष्ट्रपति>>एमडीडीए की ऑनलाइन मानचित्र प्रणाली होगी और अधिक पारदर्शी>>सोमेश्वर में जन मिलन कार्यक्रम, कई ग्रामीणों ने थामा भाजपा का दामन>>अंकिता भंडारी हत्याकांड में आरोपियों को फिर झटका, सभी की जमानत याचिकाएं खारिज>>एसजीआरआरयू के दीक्षारंभ का भव्य समापन, रेन डांस पर जमकर थिरके छात्र-छात्राएं>>ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे ठप: भल्लेगांव बागवान के पास पहाड़ी से भारी मलबा गिरने से बंद हुआ मार्ग>>मुख्य सचिव ने सड़क सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के दिए निर्देश>>भारत ने श्रीलंका को पहले टेस्ट मैच में 165 रन से हराया>>सलेड़ी -खेरोला से खड़की-नौकुचियाताल(भीमताल) बाईपास मोटर मार्ग के निर्माण कार्य का शुभारम्भ>>जापानी तकनीक का लाभ छोटे किसानों तक पहुंचाएं, कृषि लागत घटाकर उत्पादकता बढ़ाएं: शिवराज सिंह चौहान>>रेलटेल के शेयरों में 6% का उछाल, ₹290 के पार पहुंचा भाव>>बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 100 करोड़ के पार हुई फिल्म की कमाई>>देहरादून में पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़, पैर में गोली लगने के बाद आरोपी गिरफ्तार>>हर महीने के पहले मंगलवार को होगी समन्वय बैठक, जिलों की समस्याओं का तेजी से होगा समाधान>>केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं पर सरकार की पैनी नजर, प्रभारी सचिव डॉ. आर. राजेश ने की वर्चुअल समीक्षा>>सीमाद्वार जलभराव पर डीएम सख्त, 24 घंटे में सफाई और डिवाटरिंग के निर्देश
कारोबारताज़ा खबरें

सप्ताह के पहले दिन सोने और चांदी की कीमतों में आई गिरावट – जानिए भाव

आकाश ज्ञान वाटिका, देहरादून। ९ दिसंबर, २०१९ (सोमवार)। सप्ताह के पहले दिन आज सोमवार को सोने व चांदी के वायदा भाव (Futures Price) में गिरावट देखने को मिल रही है। सोमवार को सुबह 11 बजकर 55 मिनट पर MCX एक्सचेंज पर पांच फरवरी 2020 की सोने की वायदा कीमत में 0.16 फीसद या 62 रुपये की गिरावट देखी जा रही थी। इस गिरावट से पांच फरवरी 2020 का सोने का वायदा भाव 37,637 रुपये प्रति दस ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था।

चांदी की वायदा कीमत की बात करें, तो एमसीएक्स एक्सचेंज पर पांच मार्च 2020 की चांदी की वायदा कीमत सोमवार सुबह 11 बजकर 58 मिनट पर 0.01 फीसद या 6 रुपये की गिरावट के साथ ट्रेंड कर रही थी। इस गिरावट से पांच मार्च 2020 की चांदी की वायदा कीमत 43,539 रुपये प्रति किलोग्राम पर बनी हुई थी।

उधर तीन अप्रैल 2020 के सोने के वायदा भाव में भी सोमवार को गिरावट देखी जा रही है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर सोमवार सुबह 12 बजकर 02 मिनट पर तीन अप्रैल 2020 का सोने का वायदा भाव 0.07 फीसद या 26 रुपये की गिरावट के साथ 37,690 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था।

गौरतलब है कि पिछले सप्ताह शुक्रवार को एचडीएफसी सिक्युरिटीज के अनुसार, सोने में 26 रुपये की गिरावट दर्ज की गई थी। इससे शुक्रवार को सोने का भाव 38,895 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। उधर चांदी में शुक्रवार को 52 रुपये की बढ़त देखी गई थी। इससे चांदी का भाव शुक्रवार को 45,547 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था।

अंतरराष्ट्रीय स्तर की बात करें, तो ब्लूमबर्ग के अनुसार, सप्ताह के पहले दिन सोमवार को सोने का हाजिर भाव 0.09 फीसद की बढ़त के साथ 1461.50 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था। वहीं, चांदी का हाजिर भाव 0.10 फीसद की बढ़त के साथ 16.59 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था।

वहीं, क्रूड ऑयल की बात करें, तो सप्ताह के पहले दिन इसके वायदा भाव में गिरावट देखने को मिली है। MCX एक्सचेंज पर सोमवार को 12 बजकर 13 मिनट पर 18 दिसंबर 2019 का क्रूड ऑयल का वायदा भाव 0.29 फीसद या 12 रुपये की गिरावट के साथ ट्रेंड कर रहा था। इस गिरावट से 18 दिसंबर 2019 का क्रूड ऑयल का वायदा भाव 4194 रुपये प्रति बैरल पर ट्रेंड कर रहा था।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!