Breaking News :
>>सीओ नीरज-निहारिका सेमवाल की मुसीबतें बढ़ी>>अजमेरी बाजार में कई दुकानों लगी भीषण आग, करीब 20 मिनट बाद पहुंची दमकल टीम>>SDRF ने बीन नदी में फंसे दो यात्रियों और जंगल में फंसे छह छात्रों को सकुशल निकाला>>मतदाता पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ डीएम की अहम बैठक>>सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों का प्राथमिकता से करें निस्तारणः जिलाधिकारी>>आईएसबीटी की व्यवस्थाएं होंगी दुरुस्त, सुरक्षा और सुविधाओं पर फोकस – : बंशीधर तिवारी>>अतिक्रमण, अवैध फैक्ट्री और आपदा कार्यों में अनियमितता पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए जांच के निर्देश>>जनता मिलन बना समस्याओं के समाधान का प्रभावी मंच, शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई से लोगों को मिल रही राहत>>मुख्यमंत्री धामी ने एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का किया शुभारंभ>>सुराज और जन-जन का विकास ही हमारी राजनीति का आधार- रेखा आर्या>>विकासनगर में ज्वैलरी शॉप चोरी का खुलासा, चार नेपाली आरोपी गिरफ्तार>>कोटद्वार हाईवे पर हाथियों का आतंक, तीन वाहन क्षतिग्रस्त; सड़क पर लगा लंबा जाम>>ई-कार एक्सपोर्ट में भारत की बड़ी छलांग, पहली तिमाही में विदेश भेजे 10,802 वाहन>>मोबाइल देखते-देखते सिरदर्द क्यों होता है? स्क्रीन के साथ ये आदतें भी हैं जिम्मेदार>>देहरादून में आज से एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी, 14 देशों के खिलाड़ी लेंगे हिस्सा>>‘आवारापन 2’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन, 3 दिन में पार किया 80 करोड़ का आंकड़ा>>बिहार के अशोकधाम मंदिर में मची भगदड़, 7 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल>>काशीपुर में तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौके पर मौत>>उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी, देहरादून-टिहरी में भारी बारिश का अलर्ट>>जलकुर नदी और झील में महिला की तलाश, SDRF का सघन सर्च अभियान जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के उपचुनाव में किसी प्रकार की बाधा नहीं, केंद्रीय निर्वाचन आयोग तय करेगा उपचुनाव की तिथि

आकाश ज्ञान वाटिका, 24 जून 2021, गुरुवार, देहरादून। लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम का हवाला देकर विपक्ष भले ही मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के विधानसभा का सदस्य बनने के मद्देनजर होने वाले उपचुनाव को लेकर संवैधानिक संकट का मुद्दा उछाल रहा हो, मगर उनके उपचुनाव में कहीं कोई बाधा नहीं है। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को 10 सितंबर से पहले विधानसभा की सदस्यता लेनी है। इस मामले में गेंद केंद्रीय निर्वाचन आयोग के पाले में है। उसे ही यह तय करना है कि उपचुनाव कब होगा।

प्रदेश की भाजपा सरकार में हुए नेतृत्व परिवर्तन के बाद गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत ने 10 मार्च को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। संवैधानिक बाध्यता के अनुसार उन्हें पद पर बने रहने के लिए शपथ लेने की तिथि से छह माह के भीतर विधानसभा की सदस्यता अनिवार्य रूप से हासिल करनी है। इस बीच राज्य में विधानसभा की गंगोत्री व हल्द्वानी सीटें, वहां से प्रतिनिधित्व कर रहे विधायकों के निधन के कारण रिक्त हुई हैं। रिक्त होने से पहले गंगोत्री सीट भाजपा के पास थी।

अब जबकि विधानसभा चुनाव के लिए करीब आठ माह का वक्त शेष रह गया है तो कांग्रेस ने उपचुनाव को लेकर संवैधानिक संकट के मुद्दे को हवा दी है। इसके लिए लोक प्रतिनिधित्व कानून की धारा 151 का हवाला दिया जा रहा है। इसमें प्रविधान है कि विधानसभा की यदि कोई सीट रिक्त होती है तो इसकी सूचना प्राप्त होने के छह माह के भीतर उपचुनाव करना होगा।

भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता और पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूड़ी के सलाहकार रहे प्रकाश सुमन ध्यानी के मुताबिक धारा-151 में कहीं भी यह उल्लेख नहीं है कि रिक्त होने वाली सीट के सदस्य का कार्यकाल एक वर्ष से कम हो तो आयोग चुनाव नहीं करा सकता। यदि आयोग चाहे तो उसे उपचुनाव कराने से नहीं रोका जा सकता। इस बारे में वह केंद्र सरकार से विमर्श कर सकता है।

चुनाव आयोग ने कोरोना महामारी के मद्देनजर आपात अधिकारों का प्रयोग करते हुए पिछले दिनों तीन लोकसभा और विभिन्न राज्यों की आठ विधानसभा सीटों के उपचुनाव निरस्त किए थे। इसमें उत्तराखंड का नाम शामिल नहीं था। ध्यानी ने कहा कि अब उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के मामले बेहद कम हो गए हैं। ऐेसे में आयोग वर्चुअल प्रचार माध्यम की बाध्यता के साथ उपचुनाव करा सकता है। उन्होंने कहा कि विपक्ष बेवजह भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि जो लोग गंगोत्री सीट के उपचुनाव को लेकर प्रश्नचिह्न लगा रहे हैं, उन्हें संविधान का अध्ययन भी करना चाहिए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!