Breaking News :
>>गंगोत्री धाम की यात्रा ने रचा इतिहास,पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु>>पर्यटन मंत्री महाराज ने किया राजकीय जागड़ा मेले का शुभारंभ>>सीएम धामी ने विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद, कहा—युवा ही देश और प्रदेश के भविष्य के निर्माता>>मैं हिंदी हूँ……….>>काम मांगो अभियान से रोजगार के मुद्दे पर कांग्रेस का सरकार के खिलाफ मोर्चा>>अयोध्या में दिखेगी देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं को मिलेगा आधुनिक खेल मंच>>लोहाघाट के किसान जीवन खर्कवाल ने आधुनिक बागवानी में पेश की मिसाल>>कुमेरिया में डंपर हादसा: गहरी खाई से SDRF ने बरामद किया चालक का शव>>लंबे समय तक तेज बुखार के साथ कमजोरी और पेट दर्द को न करें नजरअंदाज, हो सकता है टायफाइड>>अनुराग कश्यप लंबे समय बाद बच्चों के लिए ला रहे फिल्म ‘लिटिल थॉमस’, 23 अक्टूबर को होगी रिलीज>>ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन: ब्रेकथ्रू हुई 10 किमी लंबी दूसरी सबसे बड़ी टनल>>ग्रास्टनगंज, कुम्भीचौड़ एवं सनेह-लालपानी में 2.64 किमी मोटर मार्गों का होगा कायाकल्प- ऋतु खण्डूड़ी भूषण>>बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज>>जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से शोक की लहर,मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख>>गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, हाईकोर्ट के आदेश को लेकर आमने-सामने आए मंत्री और याचिकाकर्ता>>केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा, रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक किया निरीक्षण>>केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत>>चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, सीसीटीवी और भीड़ प्रबंधन पर बीकेटीसी का फोकस>>ग्वीनखाल इंटर कॉलेज में किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और नशे से बचाव की दी जानकारी>>प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया और इथियोपिया के प्रधानमंत्रियों से की मुलाकात
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

पुडुचेरी विधानसभा की कैबिनेट गठन की दुविधा समाप्त : मुख्यमंत्री एन रंगासामी ने लेफ्टिनेंट गवर्नर को सौपी मंत्रिमंडल की सूची

आकाश ज्ञान वाटिका, 24 जून 2021, गुरुवार, पुडुचेरी। पुडुचेरी विधानसभा चुनाव में गठबंधन की जीत के बाद एआईएनआरसी के संस्थापक एन रंगासामी ने 6 मई, 2021 को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी, जबकि भाजपा के एम्बलम आर सेल्वम को 16 जून को पुडुचेरी विधानसभा के निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया था। पुड्डचेरी में एक महीने से ज्यादा समय से चले आ रहे कैबिनेट गठन का सस्पेंस आखिरकार समाप्त हो गया है। मुख्यमंत्री एन रंगासामी ने लेफ्टिनेंट गवर्नर तमिलिसाई सुंदरराजन को अपने मंत्रिमंडल की सूची सौंप दी है। हालांकि, मुख्यमंत्री ने मीडिया को मंत्रियों के नाम बताने से इनकार कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक, कैबिनेट का शपथ ग्रहण समारोह 27 जून, 2021 को तय किया गया है, दोपहर 2 से 4 बजे तक यह कार्यक्रम होगा।

एआईएनआरसी ने इस केंद्र शासित प्रदेश में 6 अप्रैल के विधानसभा चुनावों में जीत हासिल की थी। इसके बाद से कैबिनेट गठन पर एआईएनआरसाी और भाजपा के बीच कश्मकश चलती रही, लेकिन आखिरी में दो भाजपा विधायकों को मंत्रिमंडल में शामिल करने के साथ सरकार गठन का रास्ता साफ हुआ। दरअसल, भाजपा की मांग उप-मुख्यमंत्री पद को लेकर थी। इस कश्मकश के बीच विधानसभा अध्यक्ष पद पर भाजपा विधायक को देने के साथ दोनों पार्टियों के बीच समझौता हो गया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!