Breaking News :
>>जनसमस्याओं के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जिलाधिकारी ने सुनीं 164 शिकायतें>>गोलू देव और हरज्यू देव की लोक परंपराएं हमारी सांस्कृतिक पहचान- रेखा आर्या>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अमर शहीद राइफलमैन मनोज राणा की 13वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि>>विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार विकसित उत्तराखंड की आधारशिला- मुख्यमंत्री>>देहरादून में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, 1.521 किलो कैटामाइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार>>प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, मुख्यमंत्री ने बढ़ाया उत्साह>>ज्योतिर्मयी नायक बनीं इंडियन आइडल 16 की विनर, जीती ट्रॉफी और 20 लाख रुपये>>शांतिपूर्ण प्रदर्शन नागरिकों का संवैधानिक अधिकार- सुप्रीम कोर्ट>>मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, राष्ट्रमंडल खेलों में लगातार तीसरी बार जीता स्वर्ण>>अगले तीन घंटे उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट>>कांवड़ यात्रा के लिए देहरादून में विशेष ट्रैफिक प्लान, धर्मावाला से डायवर्ट होंगे कांवड़ वाहन>>‘भ्रमण से भ्रम मिटते हैं, सीमांत गांव देश के प्रहरी भी हैं और पहला पड़ाव भी’-प्रधानमंत्री मोदी>>क्या आपकी भी सीढ़ियां चढ़ते ही फूलने लगती है सांस? तो जान लीजिये इसके पीछे के कारण>>मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 62 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति>>उत्तरांचल प्रेस क्लब में वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक मनोज इष्टवाल को किया गया सम्मानित>>स्वर्गीय श्याम दत्त जोशी की स्मृति में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गढ़ी डाकरा की जनता को समर्पित किया पानी का टैंक>>उत्तराखंड में जीएसटी संग्रहण में उल्लेखनीय बढ़ोतरी, नेट एसजीएसटी 24% बढ़ा>>केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया अपने पद से इस्तीफा>>भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज>>भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 676.23 अरब डॉलर पहुंचा, आरबीआई के ताजा आंकड़े जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंविज्ञान एवं प्राद्यौगिकी

सुरकंडा में स्थापित किए जा रहे डाप्लर रडार के उपकरण हेलीकाप्टर से पहुँचाये जायेंगे कार्यस्थल पर : राज्यमंत्री डॉ० धन सिंह रावत

आकाश ज्ञान वाटिका, 24 जून 2021, गुरुवार, देहरादून। मौसम के सटीक पूर्वानुमान के मद्देनजर सुरकंडा में स्थापित किए जा रहे डाप्लर रडार के उपकरण हेलीकाप्टर से कार्यस्थल पर पहुंचाए जाएंगे। आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास राज्यमंत्री डॉ० धन सिंह रावत ने बुधवार को सचिवालय में आपदा प्रबंधन विभाग की समीक्षा बैठक के बाद यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सुरकंडा में डाप्लर रडार के लिए स्टेशन का बेस तैयार हो चुका है। वहां उपकरण हेलीकाप्टर से पहुंचाने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं।

डॉ० धन सिंह रावत ने कहा कि समूचा उत्तराखंड आपदा की दृष्टि से संवेदनशील है। आपदा की चुनौती को देखते हुए प्रदेश में मजबूत आपदा प्रबंधन तंत्र की जरूरत है। इसके लिए राज्य स्तर पर सबसे पहले आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास का विभागीय ढांचा तैयार किया जाएगा। इससे संबंधित प्रस्ताव कैबिनेट में लाने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं। राज्य के साथ ही जिला और ब्लाक स्तर पर आपदा प्रबंधन का मजबूत ढांचा स्थापित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आपदा के दौरान जानमाल के जोखिम को कम करने लिए जिला स्तर पर आइआरएस-डीएसएस सिस्टम लागू करने के निर्देश दिए गए हैं। इससे आपदा के समय सूचनाओं के आदान-प्रदान और मानीटरिंग में आसानी रहेगी। आपदा की दृष्टि से अति संवेदनशील क्षेत्रों को इसका अधिक लाभ मिलेगा और वहां आपदा से पहले ही अलर्ट किया जा सकेगा।

सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास एसए मुरुगेशन ने बताया कि आपदा के मद्देनजर जल्द ही एनएच, लोनिवि, पीएमजीएसवाई, दूरसंचार, जल संस्थान-जल निगम, ऊर्जा निगम के विभागाध्यक्षों की बैठक कर राज्य व जिला स्तर पर नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की जाएगी। बैठक में अपर सचिव साबिन बंसल, डीआईजी एसडीआरएफ रिद्धिम अग्रवाल, अपर सचिव आनंद श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!