Breaking News :
>>दिव्यांगजनों को मतदान के प्रति किया जागरूक, शत-प्रतिशत मतदान का आह्वान>>‘रणबाली’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, अंग्रेजों से लोहा लेते दिखे विजय देवरकोंडा>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज>>टीसीएस के मुनाफे में 15% का उछाल, दूसरी तिमाही में 13,884 करोड़ रुपये की कमाई>>मुख्यमंत्री धामी से विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने की भेंट>>सिंगल यूज प्लास्टिक पर डीएम सख्त, सप्लाई नेटवर्क तोड़ने के निर्देश>>मसूरी में अवैध होटल निर्माण पर एमडीडीए का शिकंजा, होटल के 12 कमरे और बेसमेंट सील>>रंगवाली पिछौड़ा>>उत्तराखंड में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 461.87 करोड़ की जरूरत: सतपाल महाराज>>पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश>>जिलाधिकारी द्वारा पांच करोड़ से अधिक लागत वाली योजनाओं, नवाचारी प्रोजेक्ट, जिला योजना एवं 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा>>रोज की दाल-सब्जी से हो गए हैं बोर? महाराष्ट्र के इस तीखे टमाटर ठेचे से बढ़ाएं खाने का स्वाद>>उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री>>इस्तांबुल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, हीथ्रो को पछाड़ बना दुनिया का सबसे कनेक्टेड एयरपोर्ट>>टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव>>बांग्लादेश में डेंगू का कहर, 90 हजार से ज्यादा मरीज अस्पताल पहुंचे; 281 लोगों की मौत>>दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर>>नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका
ताज़ा खबरेंदेश

भारतीय सेना को हर साल मिलेंगे करीब 100 नए फ्यूचरिस्टिक इंफेंट्री कॉम्बेट वीइकल, पाकिस्तान और चीन सीमा पर सबसे ज्यादा जरूरत

आकाश ज्ञान वाटिका, 24 जून 2021, गुरुवार, नई दिल्ली। दुश्मन के टैंकों को नष्ट करने और सैनिकों को ले जाने के लिए भारतीय सेना को 1750 फ्यूचरिस्टिक इन्फैंट्री कॉम्बैट वीइकल की जरूरत है। इसके लिए सेना ने फ्यूचरिस्टिक इन्फेंट्री कॉम्बैट वीइकल के अधिग्रहण की योजना के लिए सूचना के लिए अनुरोध जारी किया है। भारतीय सेना का कहना है कि वह पूर्वी लद्दाख जैसे इलाकों में वाहनों को तैनात करना चाहती है। इसके तहत सेना को हर साल 75-100 कॉम्बैट मिल सकेंगे।

एफआइसीवी परियोजना लंबे समय से योजना में है और हाल ही में लद्दाख संघर्ष के दौरान टैंक-बस्टिंग क्षमताओं से लैस एक आधुनिक सैनिक वाहक की जरूरत महसूस की गई थी। लद्दाख में अनुभवों के कारण, भारतीय सेना प्रदर्शन-आधारित लॉजिस्टिक्स, विशिष्ट प्रौद्योगिकियों, इंजीनियरिंग सहायता पैकेज और अन्य रखरखाव और प्रशिक्षण आवश्यकताओं के साथ-साथ चरणबद्ध तरीके से 350 हल्के टैंक प्राप्त करने की संभावना भी देख रही है। भारतीय सेना ने कहा कि लाइट टैंकों को ‘मेक-इन-इंडिया’ और रक्षा अधिग्रहण प्रक्रिया (डीएपी)- 2020 के तहत खरीदने की योजना है। भारतीय सेना ने निर्दिष्ट किया कि वह चाहती है कि उसके 25 टन से कम के टैंक का उपयोग उच्च ऊंचाई वाले क्षेत्र (HAA), सीमांत इलाके (रण), उभयचर संचालन आदि में संचालन के लिए किया जाए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!