Breaking News :
>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान>>आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>मानसून समाप्त होते ही प्रदेशभर में सड़क मरम्मत और सुधार कार्य युद्धस्तर पर शुरू किए जाएं- मुख्यमंत्री>>पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी>>सशक्त बहना उत्सव में दिखा सरकार और मातृशक्ति के बीच विश्वास और आत्मीयता का रिश्ता>>सहसपुर में फिर शुरू होगी बंद पड़ी सिलाई यूनिट, ग्रामीण महिलाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर>>इमरान हाशमी की ‘गन मास्टर जी 9’ का टीजर जारी>>एनीमिया में किशमिश कितनी फायदेमंद? जानिए कब डाइट से मिलेगा लाभ और कब जरूरी है इलाज>>मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर, डीएम ने ईआरओ और बीएलओ को दिए सख्त निर्देश>>त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त, मिठाई की दुकानों और डेयरी पर ताबड़तोड़ छापेमारी>>उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, देहरादून समेत चार जिलों में येलो अलर्ट>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा>>नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश>>त्योहारी सीजन से पहले मिठाई-डेयरी दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, कई खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल>>जनता मिलन कार्यक्रम में 26 शिकायतें प्राप्त, डीएम ने समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश>>छात्रा से मारपीट के मामले में अतिथि शिक्षिका का अनुबंध समाप्त, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं 140 फरियादियों की शिकायतें, कई मामलों का मौके पर किया निस्तारण>>अगले वर्ष से रक्षाबंधन के 15 दिन पूर्व शुरू होगा ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव’ : मुख्यमंत्री>>रक्षाबंधन पूर्व कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किया प्रतिभाग
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री के रूप में जिस तरह युवा पुष्कर सिंह धामी को कमान सौंपी, उससे विपक्षी दल में खलबली

 देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अब सीधे कांग्रेस के निशाने पर हैं। भाजपा ने दो मुख्यमंत्री बदलने के बाद तीसरे मुख्यमंत्री के रूप में जिस तरह युवा पुष्कर सिंह धामी को कमान सौंपी है, उससे प्रमुख विपक्षी दल में अंदरखाने खलबली है। पार्टी के युवा नेताओं और विधायकों में भी भाजपा की इस रणनीति से छटपटाहट महसूस की जा रही है। ऐसे में कांग्रेस अब सीधे मुख्यमंत्री धामी और सरकार पर हमला बोलने की तैयारी में है।

2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस और भाजपा दोनों ने ही तैयारी प्रारंभ कर दी हैं। एकदूसरे की रणनीतिक काट के लिए दोनों ही दलों की ओर से बड़े फेरबदल को अंजाम दिया जा चुका है। भाजपा ने धामी को मुख्यमंत्री बनाकर कांग्रेस के लिए नई चुनौती पेश कर दी है। कुमाऊं मंडल से युवा नेतृत्व को आगे करने के कदम को भाजपा अपना मास्टर स्ट्रोक मान रही है। हालांकि धामी की काट के तौर पर कांग्रेस नए प्रदेश अध्यक्ष के रूप में गणेश गोदियाल को आगे कर चुकी है, लेकिन विधायकों के साथ ही युवा वर्ग में आगे बढ़ने को लेकर नया जोश उछाले मारने से पार्टी के भीतर खुशी के साथ उम्रदराज नेताओं में बेचैनी भी दिखाई दे रही है।

प्रमुख विपक्षी दल ने भाजपा की इस दांव पर अपने ही अंदाज में नए तरीके से प्रहार शुरू कर दिए हैं। दो मुख्यमंत्रियों को बदलने के मुद्दे पर कांग्रेस हमलावर है ही, अब पुष्कर सिंह धामी की मुश्किलों में इजाफा करने के लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। धामी सरकार के कदमों पर बारीक नजर रखी जा रही है। मुख्यमंत्री धामी के एक माह के कार्यकाल पर भी कांग्रेस जमकर निशाना साध चुकी है। महज एक माह में लिए गए धामी सरकार के फैसलों पर भी कांग्रेस प्रहार करने का मौका चूक नहीं रही है। साथ ही नए तेवरों के साथ सड़कों पर भी उतरने की तैयारी है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!