Breaking News :
>>प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, मुख्यमंत्री धामी ने 7.52 करोड़ के स्नान घाट का किया लोकार्पण>>कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल>>खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण>>औली में भारत-अमेरिका सेना का संयुक्त अभ्यास, आतंकवाद विरोधी अभियानों की ट्रेनिंग>>ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार>>विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर एसएसपी देहरादून ने पुलिस लाइन में की पूजा-अर्चना>>18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान>>नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार>>परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन>>सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द वन’ का ट्रेलर हुआ रिलीज>>बाल संरक्षण एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी- जिलाधिकारी>>भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का अंतिम मुकाबला आज>>पीएम मोदी के जन्मदिन पर देशभर में कार्यक्रम, मंदिरों में पूजा से लेकर ‘आशीर्वाद का दीया’ तक आयोजन>>EPF की नई सीमा से पंजाब के करीब दो लाख कर्मचारियों को फायदा, उद्योग पर बढ़ेगा खर्च>>नशामुक्त भारत अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विकासखण्ड स्तर पर खण्ड स्तरीय समिति गठित>>केंद्र के मौखिक आश्वासन पर भरोसा न करें, लिखित गारंटी लें: उमर अब्दुल्ला>>देहरादून में सरकारी जमीनों को अतिक्रमण से मुक्त कराने की तैयारी तेज, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, तीन स्थानों पर सीलिंग, दो जगह ध्वस्तीकरण>>मसूरी में गढ़वाल सभा भूमि एवं भवन हेतु सहयोग के लिए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का आभार प्रकट करते गढ़वाल सभा के पदाधिकारी
उत्तराखण्ड

पूर्व सीएम हरीश रावत ‘प्यारी पहाड़न’ रेस्टोरेंट के समर्थन में आए आगे, पढ़िए पूरी खबर

देहरादून। कारगी चौक के निकट रेस्टोरेंट के ‘प्यारी पहाड़न’ नाम पर विवाद और समर्थन के चलते यह इंटरनेट मीडिया पर काफी वायरल हो चुका है। अब पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय और आम आदमी पार्टी नेता रविंद्र जुगरान भी प्यारी पहाड़न रेस्टोरेंट के पक्ष में उतर आए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने इंटरनेट मीडिया के माध्यम से रेस्टोरेंट की संचालिका प्रीति मेंदोलिया को आशीर्वाद दिया और आम जन से एक बार परिवार के साथ इस रेस्टोरेंट में आने की अपील की।

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि इस रेस्टारेंट में उत्तराखंडी उत्पाद से बने भोजन की चर्चा हो रही है। फूड सेक्टर में उत्तराखंड की बेटी व बहनें आगे आएं, इसलिए हमने भी प्रयास किया था। जिसके तहत इंदिरा अम्मा कैंटीन खोली थी। उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है कि सड़क किनारे बने कई ढाबों में उत्तराखंड का भोजन परोसा जा रहा है। वहीं कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने इंटनेट मीडिया के माध्यम से प्रीति को बधाई दी और आगे बढ़ने को समर्थन किया। आम आदमी पार्टी नेता रविंद्र आनंद प्यारी पहाड़न रेस्तरां पहुंचे और संचालक प्रीति मेंदोलिया से मिले। कहा कि वह उनके साथ हैं।

एक फरवरी को कारगी चौक के निकट एकता एन्क्लेव में प्यारी पहाड़न रेस्टोरेंट खुला। जिसके नाम पर विवाद हो गया था। रेस्टोरेंट संचालिका को पीटने और जान से मारने की धमकी के मामले में पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने तीन व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर एक आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!