Breaking News :
>>महिला आयोग अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने सखी वन स्टॉप सेंटर का किया निरीक्षण, सहायता व्यवस्था की समीक्षा>>आपदा से क्षतिग्रस्त विद्यालयों के पुनर्निर्माण को 30 करोड़ जारी>>वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान: गणेश गोदियाल के नेतृत्व में कांग्रेस का सुप्रीम कोर्ट कूच, निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग>>सीएम पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से की मुलाकात>>कौशल विकास, अप्रेंटिसशिप, स्टार्टअप और स्वरोजगार के अवसरों के साथ सरकारी योजनाओं की दी जानकारी>>नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन से मची तबाही, 45 घर जमींदोज, पांच लोग लापता, 95 का रेस्क्यू>>जनता दर्शन में सीडीओ ने सुनीं आमजन की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश>>उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में कई प्रस्तावों पर लगी मुहर>>92 शिकायतें, कई परिवारों का दर्द, समाधान दिवस में डीएम ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश>>ज्यादा मक्खन खाना सेहत के लिए पड़ सकता है भारी, बढ़ सकता है कोलेस्ट्रॉल और मोटापे का खतरा>>एसआईआर पर भड़के असदुद्दीन ओवैसी, 10 करोड़ नाम हटाने का दावा कर उठाए सवाल>>‘रामायण पार्ट 1’ की रिलीज डेट का हुआ ऐलान, दशहरे से शुरू होगी एडवांस बुकिंग>>माउंट मुकुट ईस्ट फतह कर लौटा भारतीय तटरक्षक बल का दल, मुख्यमंत्री ने दी बधाई>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से प्रदेश प्रधान संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने की शिष्टाचार भेंट>>अल्मोड़ा: हरणा-शीतला मार्ग पर खाई में गिरी आल्टो, एक की मौत, दो घायल>>पहाड़ में बागवानी से संवर रही जिंदगी, दीपक नौटियाल की पहल से 120 महिलाओं को मिला रोजगार>>एसजीआरआर की ऑन्कोलॉजी टीम ने राष्ट्रीय सम्मेलन में हासिल की बड़ी उपलब्धि, जीते शीर्ष पुरस्कार>>टिहरी में पर्यटन के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत सुविधाओं के विकास को दी जा रही प्राथमिकता : मुख्यमंत्री>>बाथरूम में करंट लगने से अवर अभियंता अनिल कुमार की मौत, गीजर से करंट लीक होने की आशंका>>समृद्ध किसान, सशक्त उत्तराखण्ड अभियान के तहत हल्द्वानी पहुँचा कृषक रथ
उत्तर-प्रदेश

7 और 8 अगस्त को यूपी का दौरा करेंगे जेपी नड्डा

लखनऊ,  उत्तर प्रदेश की सत्ता पर काबिज भारतीय जनता पार्टी अपना कब्जा बरकरार रखने की तैयारी में हैं। उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव में शानदार प्रदर्शन के बाद पार्टी का फोकस 2022 में होने वाले विधनसभा चुनाव पर है। भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने लखनऊ में प्रभारियों को समीक्षा करने भेजा जबकि जुलाई में नई दिल्ली में उत्तर प्रदेश के सांसदों के सथ बैठक की। अब भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश (जेपी) नड्डा शनिवार से दो दिन के प्रदेश के दौरे पर आ रहे हैं।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा उत्तर प्रदेश के दो दिवसीय प्रवास पर शनिवार को लखनऊ पहुंचेंगे। लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में वह शनिवार को लखनऊ के संगठन की बैठक में शामिल होंगे। वह विभिन्न कार्यक्रम देखने के साथ कार्य की समीक्षा भी करेंगे। नड््डा आठ अगस्त को आगरा में पार्टी के विभिन्न कार्यक्रम-संगठनात्मक बैठकों की समीक्षा करेंगे। पार्टी के प्रदेश महामंत्री जेपीएस राठौर ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा शनिवार को सुबह 11 बजे लखनऊ पहुंचेंगे। वह लखनऊ में इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में पार्टी के नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लाक प्रमुखों के सम्मेलन को संबोधित करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में ही पार्टी के सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों के प्रभारियों की बैठक को भी संबोधित कर आवश्यक मार्गदर्शन करेंगे। इस कार्यक्रम के बाद नड्डा का पार्टी के राज्य मुख्यालय में संगठनात्मक बैठकों में पदाधिकारियों व अन्य प्रमुख नेताओं का मार्गदर्शन करेंगे।

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा 8 अगस्त की सुबह राजधानी लखनऊ से ताजनगरी आगरा के लिए प्रस्थान करेंगे। नड्डा आगरा में पार्टी के चिकित्सक (कोरोना वारियर्स) के सम्मेलन को संबोधित करेंगें। इसके साथ ही उनका पार्टी के विभिन्न संगठनात्मक बैठकों में उपस्थित पदाधिकारियों को संबोधित का कार्यक्रम है। आगरा से देर शाम भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!