Breaking News :
>>जलकुर नदी और झील में महिला की तलाश, SDRF का सघन सर्च अभियान जारी>>टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान तेज, लापता दो लोगों की तलाश जारी>>रुद्रप्रयाग में आपदा प्रबंधन की समीक्षा, बंद सड़कों को जल्द खोलने के निर्देश>>मानदेय बढ़ाने की तैयारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को जल्द मिलेगा तोहफा: रेखा आर्या>>हवलदार पंकज की तलाश के लिए मुख्यमंत्री ने दिए प्रभावी निर्देश>>श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने अर्पित की श्रद्धांजलि>>उपनल के नवनिर्मित कार्यालय भवन का सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने किया उद्घाटन, पूर्व सैनिकों और युवाओं को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि>>चोरगलिया में मुख्यमंत्री ने सुनी जनसमस्याएं, 9.93 करोड़ की लागत से नवनिर्मित सेतु का किया लोकार्पण>>एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने चंद्र मोहन सिंह नेगी राजकीय बेस हॉस्पिटल कोटद्वार का किया औचक निरीक्षण>>टिहरी में प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने किया ध्वजारोहण, स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को किया नमन>>देश का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस जनपद नैनीताल में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया>>टिहरी पुलिस ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, 25 पुलिस कार्मिक रजत जयंती पदक से अलंकृत>>एसजीआरआर विश्वविद्यालय तिरंगे के रंग में रंगा>>स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने किया ध्वजारोहण>>पिथौरागढ़ के मिनी स्टेडियम में प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने किया ध्वजारोहण>>स्वतंत्रता हमें बहुत बड़ी कुर्बानियों के बाद मिली है, इसकी रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी- डीएम>>स्वतंत्रता दिवस पर सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास में फहराया तिरंगा, दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ>>स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया संकल्प
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

उत्तर प्रदेश बम्पर तबादले : आधी रात के बाद एक दर्जन से अधिक अफसरों के किये तबादले, कुछ डीएम तथा कमिश्नर भी बदले गए

आकाश ज्ञान वाटिका, 4 जून 2021, शुक्रवार, लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन ने गुरुवार को आधी रात के बाद एक दर्जन से अधिक आइएएस अफसरों का तबादला किया है। छ: जिलों में नए डीएम तैनात किए गए हैं। इनके अलावा कुछ कमिश्नर भी बदले गए हैं। शासन स्तर पर भी प्रशासनिक फेरबदल हुआ है।

मुरादाबाद के डीएम राकेश कुमार सिंह को इसी पद पर गाजियाबाद भेजा गया है। उपाध्यक्ष प्रयागराज विकास प्राधिकरण अंकित कुमार अग्रवाल अब एटा के नए डीएम होंगे। विशेष सचिव पंचायती राज बालकृष्ण त्रिपाठी को अमरोहा का डीएम बनाया गया है। लखीमपुर खीरी के जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह अब मुरादाबाद में यह जिम्मेदारी संभालेंगे। अपर निदेशक बाल विकास एवं पुष्टाहार अरविंद कुमार चौरसिया लखीमपुर खीरी के जिलाधिकारी बनाए गए हैं। बिजनौर के डीएम उमेश मिश्रा बनाए गए हैं जो अब तक डीएम अमरोहा थे। गाजियाबाद के डीएम अजय शंकर पांडे को झांसी मंडल का आयुक्त बनाया गया है। सचिव पर्यटन एवं संस्कृति रवि कुमार एनजी अब गोरखपुर मंडल के आयुक्त होंगे। गोरखपुर मंडल के आयुक्त जयंत नार्लीकर अंतर राज्य प्रतिनियुक्ति पर आए थे। उनकी प्रतिनियुक्ति की अवधि समाप्त हो रही है। गोरखपुर में करीब ढाई वर्ष तक जिलाधिकारी पद पर तैनाती के बाद शासन की सेवा देने वाले एनजी रवि कुमार को अब फिर गोरखपुर में कमिश्नर के पद पर तैनात किया गया है।

नियुक्ति, कार्मिक तथा सामान्य प्रशासन विभाग में गुरुवार रात तक काम हुआ। इसके बाद अफसरों के तबादले तथा पोस्टिंग पर फैसला किया गया। आधी रात के बाद एक दर्जन से अधिक अफसरों के तबादले से शासन में खलबली मची है। नियुक्ति विभाग ने तबादलों की सूची को काफी विलंब से जारी किया है। शासन स्तर पर हुए प्रशासनिक फेरबदल में अपर मुख्य सचिव उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण मनोज सिंह को पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में भेजा गया है। प्रमुख सचिव ग्राम्य विकास के. रविंद्र नायक को समाज कल्याण और अल्पसंख्यक कल्याण विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रमुख सचिव पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन सुधीर गर्ग को दुग्ध विकास विभाग में भेजा गया है। सहकारिता विभाग में गड़बड़ी उजागर होने के बाद वहां के अपर मुख्य सचिव एमवीएस रामी रेड्डी को हटाकर उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग मैं तैनात किया गया है। प्रमुख सचिव समाज कल्याण और अल्पसंख्यक कल्याण बीएल मीणा को सहकारिता विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। एनजी रवि कुमार गोरखपुर के मंडलायुक्त बने हैं। मुकेश मेश्राम को डीजी पर्यटन का भी चार्ज दिया गया है।

प्रदेश के 1998, 1999 व 2000 बैच के पीसीएस अफसरों को आइएएस के पद पर प्रोन्नत किया जाएगा। इसके लिए शासन के नियुक्ति विभाग में कल चली मैराथन बैठक के बाद नाम तय किया गया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!