Breaking News :
>>सीडीओ अभिनव शाह ने विकासनगर के चार गांवों में पहुंचकर किया फसल का स्थलीय निरीक्षण, किसानों से संवाद कर जानीं समस्याएं>>भूमियाधार में 70 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, एक की मौत; चार घायल>>विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी>>लॉन्ग वीकेंड पर उमड़ी भारी भीड़, कैंची धाम और पहाड़ों की ओर जाने वाले वाहन चालकों के लिए विशेष निर्देश जारी>>हथनी पर्वत की 80 मीटर गहरी खाई में गिरने से व्यक्ति की मृत्यु, SDRF ने बरामद किया शव>>कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के प्रयासों से भीमताल विधानसभा में विकास को मिली रफ्तार, 7 पुलों के लिए ₹8.74 करोड़ स्वीकृत>>गो पालन योजना का दायरा बढ़ा, अब सामान्य वर्ग के पशुपालक भी होंगे लाभान्वित>>एसएसपी दून के निर्देशों पर प्रतिष्ठानों की सुरक्षा ऑडिट के लिए दून पुलिस ने चलाया अभियान>>सेवा, सुशासन और जनकल्याण को प्राथमिकता, जन-जन तक पहुंच रही सरकार- हेमंत द्विवेदी>>ल्वाली से घीड़ी तक क्षेत्र भ्रमण पर निकली जिलाधिकारी, विकास कार्यों और व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>सहस्त्रधारा में 50 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने त्वरित रेस्क्यू कर तीनों घायलों को निकाला सुरक्षित>>सीईसी के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन, पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया>>कांग्रेस पार्षद ने उठाया खौफनाक कदम, फंदे से लटककर की आत्महत्या>>सरस फूड फेस्टिवल में दिखेगा देशभर की महिलाओं के हुनर और स्वाद का संगम>>बेडरूम में रखें ये पौधे, कमरे का माहौल रहेगा शांत और नींद के लिए बनेगा बेहतर वातावरण>>अमेरिका में हिंदू मंदिर पर ईंटों से हमला, खिड़कियां टूटीं, पुजारी-श्रद्धालु थे अंदर>>Mental Health Tips: आपकी ये छोटी-छोटी आदतें धीरे-धीरे बन सकती हैं मानसिक तनाव की वजह, आज ही करें सुधार>>‘दृश्यम 3’ की धांसू ओपनिंग, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर की इतने करोड़ की कमाई>>हरियाणा के युवाओं ने मुख्यमंत्री धामी से साझा किए उत्तराखण्ड भ्रमण के अनुभव>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला आज
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के सभी महापौर, स्थानीय निकाय अध्यक्ष और पार्षदों से किया ऑनलाइन संवाद

आकाश ज्ञान वाटिका, 4 जून 2021, शुक्रवार, लखनऊ। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर पर नियंत्रण, तीसरी से मुकाबले की तैयारी के साथ ही सरकार स्वच्छता व आधारभूत सुविधाओं पर जोर दे रही है। इसी के तहत राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के सभी महापौर, स्थानीय निकाय अध्यक्ष और पार्षदों से ऑनलाइन संवाद किया। महापौर का जोर आधारभूत सुविधाओं पर था तो मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों से एक-एक सामुदायिक-प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सब सेंटर, हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर को गोद लेने की अपील की।

गुरुवार शाम को आयोजित वीडियो कांफ्रेंसिंग में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि सभी नगरीय स्थानीय निकायों के महापौर, अध्यक्ष और पार्षद अपने-अपने क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल, सीवेज, सड़क, जल निकासी आदि की व्यवस्थाएं करें। शुद्ध पेयजल की आपूर्ति के लिए केंद्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की नियमित समीक्षा की जाए। सालिड वेस्ट मैनेजमेंट की व्यवस्था करें और सभी नगरीय निकायों में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट प्राथमिकता पर बनाए जाएं। सीएचसी, पीएचसी, आंगनबाड़ी और प्राथमिक विद्यालयों में नियमित साफ-सफाई की व्यवस्था रहे।

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने मुख्यमंत्री की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे कोरोना से संक्रमित होने के बावजूद कोरोना प्रबंधन और नियंत्रण के लिए नियमित मार्गदर्शन देते रहे। निगरानी समितियों ने प्रदेश में अच्छा काम किया है। राज्यपाल ने कहा कि संभावित तीसरी लहर के बारे में आशंका व्यक्त की जा रही है कि यह बच्चों को प्रभावित करेगी, इसलिए जरूरी है कि महापौर, अध्यक्ष और पार्षद माताओं का सम्मेलन कर जागरूक करें।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोविड संक्रमण की दूसरी लहर में जिस प्रतिबद्धता के साथ आप सभी ने कोरोना के खिलाफ देश-प्रदेश की लड़ाई को मजबूती से लडऩे में अपना योगदान दिया है, वह अत्यंत सराहनीय है। 17 नगर निगम, 700 से अधिक अन्य नगरीय निकाय और 12000 से अधिक पार्षदों को राज्यपाल का मार्गदर्शन मिला है। उन्होंने कहा कि तीसरी लहर की आशंका व्यक्त की जा रही है और अब बरसात का मौसम भी आ रहा है। ऐसे में हमें कोविड के साथ-साथ विषाणुजनित, जलजनित बीमारियों के संक्रमण को भी रोकने के लिए अभी से प्रयास करने होंगे। प्रत्येक नगरीय निकाय में स्वच्छता व सैनिटाइजेशन के साथ-साथ सप्ताह में कम से कम दो से तीन दिन फागिंग कराई जाए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी नगरीय निकायों के जनप्रतिनिधियों से अपील की कि अपने क्षेत्र के सीएचसी, पीएचसी, सब सेंटर, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में से एक-एक को गोद लें और वहां नियमित निरीक्षण करें। इसके लिए आने वाले दिनों में एक पोर्टल विकसित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा प्रदेश के दस शहरों को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित किया जा रहा है। इस योजना के तहत कराए जा रहे विकास कार्यों में और तेजी लाई जाए। सभी नगरीय निकाय अपने स्तर पर इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम की स्थापना करें। कहा कि निराश्रित गोवंश सड़क पर न घूमें। कार्यक्रम को नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव नगर विकास डा. रजनीश दुबे, अपर मुख्य सचिव सूचना एवं एमएसएमई नवनीत सहगल, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री एवं सूचना संजय प्रसाद और सूचना निदेशक शिशिर भी उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!