Breaking News :
>>सीडीओ अभिनव शाह ने विकासनगर के चार गांवों में पहुंचकर किया फसल का स्थलीय निरीक्षण, किसानों से संवाद कर जानीं समस्याएं>>भूमियाधार में 70 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, एक की मौत; चार घायल>>विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी>>लॉन्ग वीकेंड पर उमड़ी भारी भीड़, कैंची धाम और पहाड़ों की ओर जाने वाले वाहन चालकों के लिए विशेष निर्देश जारी>>हथनी पर्वत की 80 मीटर गहरी खाई में गिरने से व्यक्ति की मृत्यु, SDRF ने बरामद किया शव>>कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के प्रयासों से भीमताल विधानसभा में विकास को मिली रफ्तार, 7 पुलों के लिए ₹8.74 करोड़ स्वीकृत>>गो पालन योजना का दायरा बढ़ा, अब सामान्य वर्ग के पशुपालक भी होंगे लाभान्वित>>एसएसपी दून के निर्देशों पर प्रतिष्ठानों की सुरक्षा ऑडिट के लिए दून पुलिस ने चलाया अभियान>>सेवा, सुशासन और जनकल्याण को प्राथमिकता, जन-जन तक पहुंच रही सरकार- हेमंत द्विवेदी>>ल्वाली से घीड़ी तक क्षेत्र भ्रमण पर निकली जिलाधिकारी, विकास कार्यों और व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>सहस्त्रधारा में 50 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने त्वरित रेस्क्यू कर तीनों घायलों को निकाला सुरक्षित>>सीईसी के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन, पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया>>कांग्रेस पार्षद ने उठाया खौफनाक कदम, फंदे से लटककर की आत्महत्या>>सरस फूड फेस्टिवल में दिखेगा देशभर की महिलाओं के हुनर और स्वाद का संगम>>बेडरूम में रखें ये पौधे, कमरे का माहौल रहेगा शांत और नींद के लिए बनेगा बेहतर वातावरण>>अमेरिका में हिंदू मंदिर पर ईंटों से हमला, खिड़कियां टूटीं, पुजारी-श्रद्धालु थे अंदर>>Mental Health Tips: आपकी ये छोटी-छोटी आदतें धीरे-धीरे बन सकती हैं मानसिक तनाव की वजह, आज ही करें सुधार>>‘दृश्यम 3’ की धांसू ओपनिंग, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर की इतने करोड़ की कमाई>>हरियाणा के युवाओं ने मुख्यमंत्री धामी से साझा किए उत्तराखण्ड भ्रमण के अनुभव>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला आज
ताज़ा खबरेंदेश

शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल ने साधा पंजाब सरकार पर निशाना, स्वास्थ्य मंत्री पर लगाए गंभीर आरोप

आकाश ज्ञान वाटिका, 4 जून 2021, शुक्रवार, चंडीगढ़। शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल ने वैक्सीनेशन को लेकर पंजाब सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार वैक्सीन की कृत्रिम कमी पैदा कर लोगों के जान के साथ खिलवाड़ कर रही है। वहीं, उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिद्धू पर आरोप लगाया कि वह 400 रुपये के सरकारी रेट पर टीके खरीद कर प्राइवेट अस्पतालों को 1060 रुपये में बेच रहे हैं।

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री ने करोड़ रुपये का घोटाला किया है क्योंकि प्राइवेट अस्पताल 1500 से 2000 रुपये लेकर टीके लगा रहे हैं। सुखबीर बादल ने मांग की कि स्वास्थ्य मंत्री पर पर्चा दर्ज किया जाना चाहिए। वहीं, उन्होंने राहुल गांधी से सवाल पूछा कि वह सभी को मुफ्त वैक्सीन लगाने की मांग कर रहे हैं, जबकि पंजाब में 1500 रुपये में टीके लगाए जा रहे हैं। क्या वह इसका समर्थन करते हैं।

सुखबीर ने कहा कि अकेले मोहाली में एक दिन में करीब दो करोड़ रुपये का लाभ कमाने के लिए निजी संस्थानों को 35000 वैक्सीन की डोज बेची गई। उन्होंने कहा कि राज्य में अकाली दल की सरकार बनने पर इस सारे मामले की न्यायिक जांच करवाई जाएगी। सुखबीर ने कहा कि मुख्य सचिव विनी महाजन ट्वीट कर लोगों को प्राइवेट अस्पतालों में वैक्सीन लगाने के लिए प्रोत्साहित कर रही हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा करके सरकार ने वैक्सीन वितरण का निगमीकरण करके लोगों के प्रति अपनी जिम्मेदारी को त्याग दिया है।

स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिद्धू का कहना है कि झूठ बोलने की भी हद होती है। सुखबीर बादल सिरे से झूठ बोल रहे हैं। राज्यों के पास वैक्सीन की कमी है, यह जग जाहिर है। स्वास्थ्य विभाग वैक्सीन की न तो खरीद कर रहा है और न ही वितरण। इसके लिए नोडल एजेंसी बनाई गई है। हमारा काम वैक्सीन लगाना है। प्राइवेट अस्पताल खुद वैक्सीन खरीद कर लगा रहे हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!