Breaking News :
>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि>>चोरगलिया में मुख्यमंत्री ने सुनी जनसमस्याएं, 9.93 करोड़ की लागत से नवनिर्मित सेतु का किया लोकार्पण>>एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने चंद्र मोहन सिंह नेगी राजकीय बेस हॉस्पिटल कोटद्वार का किया औचक निरीक्षण>>टिहरी में प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने किया ध्वजारोहण, स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को किया नमन>>देश का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस जनपद नैनीताल में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया>>टिहरी पुलिस ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, 25 पुलिस कार्मिक रजत जयंती पदक से अलंकृत>>एसजीआरआर विश्वविद्यालय तिरंगे के रंग में रंगा>>स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने किया ध्वजारोहण>>पिथौरागढ़ के मिनी स्टेडियम में प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने किया ध्वजारोहण>>स्वतंत्रता हमें बहुत बड़ी कुर्बानियों के बाद मिली है, इसकी रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी- डीएम>>स्वतंत्रता दिवस पर सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास में फहराया तिरंगा, दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ>>स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया संकल्प>>द्वाराहाट में खिलेगा भाजपा का कमलः डाॅ. धन सिंह रावत>>80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एसएसपी देहरादून द्वारा पुलिस लाइन देहरादून में किया ध्वजारोहण>>विभाजन की विभीषिका को याद कर एमडीडीए में दी श्रद्धांजलि>>सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ>>भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का आगाज कल से, स्पिन ट्रैक पर टीम इंडिया के सामने बड़ी चुनौती>>हर घर तिरंगा अभियान के तहत न्यू टिहरी में सीबीसी की फोटो प्रदर्शनी का हुआ उद्घाटन>>देहरादून में हुड़दंगियों पर पुलिस की सख्ती, सार्वजनिक स्थान पर हंगामा करने वाले 3 गिरफ्तार
उत्तराखण्डदेहरादून

युवाओं की शक्ति, देश की नींव : ललित जोशी

राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका अहम : ललित जोशी

नशा मुक्त युवा ही राष्ट्र की धरोहर : ललित जोशी

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 12 अगस्त 2025, देहरादून। अन्तर्राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर  देहरादून के राजपुर रोड स्थित एनआईवीएच सभागार में उत्तराखंड राज्य एड्स नियंत्रण समिति द्वारा एचआईवी/एड्स की रोकथाम, जागरूकता तथा नशा मुक्त उत्तराखंड विषय पर एक राज्य स्तरीय विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज एव सजग इंडिया उत्तराखंड, देहरादून के अध्यक्ष एडवोकेट ललित मोहन जोशी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अपर परियोजना निदेशक डॉ. अमित शुक्ला, सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग के उपनिदेशक रवि बिरजानियां, हुडको के रीजनल हेड संजय भार्गव, सामाजिक कार्यकर्ता अनिल वर्मा सहित सैकड़ों छात्र-छात्रायें और गैर-सरकारी संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए।

मुख्य अतिथि एडवोकेट ललित मोहन जोशी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भारत युवाओं का देश है और पूरे विश्व की नजर हमारे युवाओं पर हैं। युवा शक्ति किसी भी राष्ट्र की रीढ़ होती है। जिस दिशा में युवा सोचते हैं, वही दिशा देश को मिलती है। उन्होंने युवाओं को नकारात्मक प्रवृत्तियों से दूर रहकर समाज सेवा, स्वास्थ्य, शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण जैसे सकारात्मक कार्यों में भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आज युवाओं को संस्कार युक्त शिक्षा देने की भी आवश्यकता है। कुछ युवा शक्ति नशे की ओर तेजी से बढ़ रही है। नशा न सिर्फ एक परिवार को खत्म करता है बल्कि राष्ट्र निर्माण में भी बाधक बनता है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील करते हुए कहा कि नशा न सिर्फ हमारे युवाओं को खोखला कर रहा है बल्कि देश के जड़ों को भी कमजोर कर रहा है। आज आतंकवाद को सबसे ज्यादा फंडिग नशे के कारोबार से हो रही है। इसलिए हमें नशे से दूर रहकर सशक्त राष्ट्र नींव रखनी है।
कार्यक्रम का स्वागत संबोधन डॉ. अमित शुक्ला द्वारा किया गया। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड राज्य एड्स नियंत्रण समिति के माध्यम से एचआईवी/एड्स की रोकथाम व जागरूकता हेतु विविध योजनायें संचालित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार एवं गैर-सरकारी संगठनों के सहयोग से जागरूकता शिविर, मोबाइल हेल्थ क्लिनिक, युवा संवाद और स्कूल-कॉलेजों में सेमिनार जैसे कार्यक्रम निरंतर चल रहे हैं। डॉ. शुक्ला ने युवाओं से आह्वान किया कि वे जानकारी के ब्रांड एंबेसडर बनें और ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में सही जानकारी का प्रसार करें।

उपनिदेशक सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, रवि बिरजानियां ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए युवाओं को क्वालिटी एजुकेशन के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि शिक्षा ही युवाओं को आत्मनिर्भर और राष्ट्र के लिए उपयोगी नागरिक बना सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि नशे से युवाओं को दूर रखने के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं, जिसमें सरकार, समाज और युवा स्वयं मिलकर बदलाव ला सकते हैं।

गोष्ठी में “हंसा कला ग्रुप” द्वारा प्रस्तुत नुक्कड़ नाटक ने कार्यक्रम में विशेष रंग भरा। नाटक में एचआईवी/एड्स के फैलने के कारण, बचाव के उपाय और नशे के दुष्परिणामों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। प्रस्तुति ने युवाओं को यह समझाया कि किस प्रकार अज्ञानता और सामाजिक भ्रांतियाँ रोग को बढ़ावा देती हैं और शिक्षा व जागरूकता से इसे रोका जा सकता है।

कार्यक्रम के मंच संचालन का उत्तरदायित्व अनिल वर्मा ने संभाला। उन्होंने सरल भाषा में एचआईवी/एड्स से बचाव के उपाय बताए और कहा कि जानकारी ही सबसे बड़ी सुरक्षा है। अंत में उन सभी संगठनों और व्यक्तियों को सम्मानित किया गया, जो उत्तराखंड में वर्षों से एचआईवी/एड्स जागरूकता और सामाजिक सेवा में सक्रिय हैं।
गोष्ठी में उत्तराखंड के विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों के छात्र, एनजीओ प्रतिनिधि, और स्वयं सेवकों ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने अपने विचार साझा किए और जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। अंत में उन सभी संगठनों और व्यक्तियों को सम्मानित किया गया जो उत्तराखंड में वर्षों से एचआईवी/एड्स जागरूकता और सामाजिक सेवा में सक्रिय हैं, उन्हें प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!