Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने ₹108.84 करोड़ की 15 विकास योजनाओं का किया शिलान्यास>>क्रॉप कटिंग प्रयोग में ग्रामीणों के साथ खेत में उतरीं जिलाधिकारी>>सीएम धामी बोले- उत्तराखंड की जनता चाहती है स्थायित्व और विकास>>खिलाड़ियों की मेहनत और प्रतिभा को सम्मान देना सरकार की प्राथमिकता- रेखा आर्या>>कोटद्वार के बालागंज-लूथापुर में 2.47 किमी सड़क निर्माण का शिलान्यास>>TMC नाम-चिह्न विवाद पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, चुनाव आयोग से मांगी अंतिम फैसले की समयसीमा>>ट्रंप के फैसले को कोर्ट का झटका, सीएनएन समेत तीनों मीडिया संस्थानों की व्हाइट हाउस में एंट्री बहाल>>CJP ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की, 48 घंटे में कदम नहीं उठाने पर आंदोलन की चेतावनी>>पर्वतारोहियों का साहस, अनुशासन और टीम भावना युवाओं के लिए प्रेरणादायी- मुख्यमंत्री>>टिहरी झील को ग्लोबल डेस्टिनेषन के रूप में विकसित करने को लेकर मुख्य सचिव ने ली बैठक>>NEET UG फर्जी दस्तावेज मामले में एक और गिरफ्तारी, एमबीबीएस दाखिले के नाम पर 5.58 लाख रुपये बरामद>>दिशा सालियान केस में पिता सतीश आज CBI को सौंपेंगे अहम सबूत, आरोपितों से जल्द पूछताछ की मांग>>हर बार खाना खाने के बाद क्यों फूल जाता है पेट? जानिए गैस बनने की असली वजह>>कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग और M3M फाउंडेशन के बीच हुआ एमओयू>>लंबित वादों की अब होगी स्मार्ट मॉनिटरिंग, डीएम ने सॉफ्टवेयर सिस्टम विकसित करने के दिए निर्देश>>इमरान हाशमी की ‘गनमास्टर जी9’ का ‘अफसाना बनाया आपने’ सॉन्ग हुआ रिलीज>>यमुना एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा- चलती बस में लगी भीषण आग, नौ यात्रियों की मौत>>निर्माण कार्यों में किसी भी स्तर पर गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा- जिलाधिकारी>>‘सेवा सेतु’ शिविर में 645 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ>>रामदेव और बृजभूषण के बीच विवाद खत्म, मुलाकात में दूर हुई गलतफहमी
उत्तराखण्डखेल-जगतदेहरादून

द दून स्कूल, देहरादून ने जीता 10वीं सेलाक़ुई ऑल इंडिया इंटर-स्कूल इन्विटेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 12 अगस्त 2025, देहरादून। अंडर-19 बालकों के लिए आयोजित 10वीं सेलाक़ुई ऑल इंडिया इंटर-स्कूल इन्विटेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट आज रोमांचक फाइनल मुकाबले के साथ संपन्न हुआ, जिसने दर्शकों को अंतिम सीटी तक अपनी जगह से चिपका कर रखा। इस फाइनल मुकाबले में द दून स्कूल, देहरादून और मेयो कॉलेज, अजमेर के बीच खिताबी जंग देखने को मिली।

मैच पूरी तरह से अपनी उम्मीदों पर खरा उतरा
एक तेज़-तर्रार और उच्च-स्तरीय मुकाबला जिसने दर्शकों को अंत तक बांधे रखा। द दून स्कूल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3-2 से विजय हासिल की। इस जीत में द दून स्कूल (देहरादून) के शौर्यजीत ने दो गोल दागे, जबकि लुक्ष शाह ने एक और गोल कर टूर्नामेंट में अपने कुल गोलों की संख्या बढ़ाई। मेयो कॉलेज की ओर से ज़ोरावर ने शानदार खेल दिखाते हुए दोनों गोल किए। यशवंत सिंह रावत, सिडकुल के क्षेत्रीय प्रबंधक व डॉ. दिलीप कुमार पांडा, हेडमास्टर, सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल ने विजयी टीम को ट्रॉफी प्रदान की।

समापन समारोह के मुख्य अतिथि श्री यशवंत सिंह रावत थे, जो SIIDCUL के क्षेत्रीय प्रबंधक हैं और उत्तराखंड की सामाजिक-राजनीतिक व्यवस्था में एक महत्वपूर्ण नाम हैं। उत्तराखंड को अलग राज्य बनाने में उनके योगदान को आज भी याद किया जाता है। वर्तमान में वह राज्य में MSME योजनाओं से जुड़े हुए हैं। उन्होंने खिलाड़ियों की खेल भावना और संघर्षशीलता की सराहना करते हुए कहा, “खेल में चरित्र निर्माण, अनुशासन और भविष्य के नेता तैयार करने की शक्ति होती है।”

इस वर्ष के टूर्नामेंट के परिणाम इस प्रकार रहे:

विजेता: द दून स्कूल, देहरादून

उपविजेता: मेयो कॉलेज, अजमेर

व्यक्तिगत पुरस्कार विजेताओं का विवरण:

इमर्जिंग प्लेयर : राहुल ओरम, द दून स्कूल, देहरादून

मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर : तायर रिकम, सेलाक़ुई इंटरनेशनल स्कूल, देहरादून

फेयर प्ले टीम : GRD वर्ल्ड स्कूल, देहरादून

गोल्डन ग्लव : यश मुंद्रा, मेयो कॉलेज, अजमेर

गोल्डन बूट : लुक्ष शाह, द दून स्कूल, देहरादून (9 गोल)

पिछले एक सप्ताह के दौरान, देश भर के आठ प्रतिष्ठित स्कूलों ने इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में भाग लिया और कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। जब विजेताओं ने ट्रॉफी उठाई और सेलाक़ुई इंटरनेशनल स्कूल के मैदान में तालियों की गूंज सुनाई दी, तो यह साफ हो गया कि टूर्नामेंट केवल एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि टीमवर्क, सहनशीलता और आपसी सम्मान का उत्सव था।

वही सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल के वरिष्ठ मास्टर, एशफोर्ड लियोनेट, बर्सर, डॉ. शिशिर श्रीवास्तव, खेल प्रमुख, कंवलजीत सिंह धालीवाल आदि भी वहॉ मौजूद थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!