Breaking News :
>>फ्लाइट रिशेड्यूल के बाद यात्री को बोर्डिंग से रोकना इंडिगो को पड़ा भारी, आयोग ने 67,713 रुपये देने के दिए आदेश>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा की 19वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि>>रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का दूसरा गाना ‘वन सन, वन मून’ हुआ रिलीज>>आर्थिक संसाधनों के अभाव में किसी भी बच्चे का उपचार नहीं होने दिया जाएगा प्रभावित- डीएम>>नागालैंड में संदिग्ध जहरीली शराब से 19 लोगों की मौत, जांच के लिए SIT गठित>>बैंक हड़ताल से नहीं होगा सहकारी बैंकों के ग्राहकों पर असर, पैसे जमा-निकासी समेत मिलेंगी कई सेवाएं>>एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम का जलवा, ईरान को हराकर जीता स्वर्ण पदक>>उत्तराखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और सीसीआरएच के बीच हुआ महत्वपूर्ण एमओयू>>विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियां शुरू, डीएम ने दिए समयबद्ध एवं प्रभावी व्यवस्थाओं के निर्देश>>जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की>>अमित शाह बोले- यूपी में कट्टा उद्योग की जगह बना डिफेंस कॉरिडोर, वाहन चोरी की जगह हो रहा वाहन निर्माण>>रांसी स्टेडियम में गूंजा युवा जोश, सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी का उत्साहपूर्ण शुभारंभ>>मछली पालन से स्वरोजगार की मिसाल पेश कर रहे पाबौ के राजेंद्र चमोली>>जिलाधिकारी की अध्यक्षता में भारत स्काउट गाइड की राज्य पुरस्कार जांच परीक्षा का शुभारंभ>>निर्वाचन आयोग के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, सचिवालय स्थित निर्वाचन कार्यालय का किया घेराव>>जनवरी तक तैयार हो जायेगा जीएनटीआई स्टेडियम- डाॅ. धन सिंह रावत>>चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी पहुंचे मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, सामरिक और बुनियादी सुविधाओं का लिया जायजा>>सामान्य बीपी फिर भी चक्कर और शरीर कांपे तो नजरअंदाज न करें, इन वजहों से हो सकती है परेशानी>>मुख्यमंत्री ने अपशिष्ट प्रबंधन के लिए 15 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
उत्तराखण्डदेहरादून

डॉ. अंजना गुंसाई को एनसीसी में मिला लेफ्टिनेंट पद, सीआईएमएस कॉलेज और प्रदेश का बढ़ाया मान

एनसीसी एएनओ डॉ. अंजना गुंसाई को मिला लेफ्टिनेंट का सम्मान

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 12 अगस्त 2025, देहरादून। सीआईएमएस कॉलेज की एनसीसी (गर्ल्स यूनिट) की एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर (एएनओ) डॉ. अंजना गुंसाई को 11-यूके गर्ल्स बटालियन की ओर से लेफ्टिनेंट की मानद उपाधि प्रदान की गई है। रैंक पाइपिंग सेरेमनी के दौरान एएनओ डॉ. अंजना को कमांडिंग ऑफिसर आदित्य जे. पॉल, 11 यूके गर्ल्स बटालियन एनसीसी, देहरादून ने एनसीसी मुख्यालय में कमीशन देते हए आधिकारिक रूप से लेफ्टिनेंट के पद पर नियुक्त किया गया। यह उपलब्धि न केवल उनके उत्कृष्ट नेतृत्व और अनुशासन का प्रमाण है, बल्कि कॉलेज एवं प्रदेश के लिए गर्व का विषय भी है।

डॉ. अंजना गुंसाई एनसीसी बी एवं सी सर्टिफिकेट भी प्राप्त कर चुकी है। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान एनसीसी कैडेट्स के सर्वांगीण विकास, अनुशासन और राष्ट्रसेवा की भावना को प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनकी मेहनत, लगन और नेतृत्व क्षमता के चलते उन्हें यह सम्मानजनक उपाधि प्रदान की गई।

सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज के चेयरमैन एडवोकेट ललित मोहन जोशी ने डॉ. अंजना गुंसाई की उपलब्धि पर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने डॉ. गुसांई को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत बनेगी। एनसीसी कैडेट उनसे अनुशासन, एकता एवं समर्पण का भाव सीखेंगे ताकि भविष्य में वह देश की सेना या जिस किसी भी क्षेत्र में आगे बढ़े अपने अनुशासन एकता एवं समर्पण के भाव को जीवन में उतार सकें।

डॉ. अंजना गुंसाई को सीआईएमएस कॉलेज ऑफ नर्सिंग की प्रबंध निदेशक संजय जोशी, निदेशक केदार सिंह ,प्रधानाचार्या चेतना गौतम, सीआईएमएस कॉलेज ऑफ पैरामेडिकल के प्रधानाचार्य डॉ. आर.एन. सिंह, उत्तराखंड डिफेंस एकेडमी के डायरेक्टर मेजर (रिटा) ललित सामंत, कर्नल नेगी आदि शिक्षक एवं कर्मचारियों ने उनकी उपलब्धि पर बधाई दी है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!