Breaking News :
>>एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026- भारत-ए और श्रीलंका-ए के बीच सेमीफाइनल मुकाबल आज>>देहरादून में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, राजपुर रोड क्षेत्र में 6 प्रतिष्ठान सील>>मेधावी अल्पसंख्यक बालिकाओं को मिलेगी 25 हजार तक की प्रोत्साहन राशि>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार
उत्तराखण्ड

विधानसभा के बजट सत्र का अगला चरण गैरसैंण में होगा या देहरादून, कैबिनेट लेगी निर्णय

विधानसभा के बजट सत्र का अगला चरण गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में होगा या फिर देहरादून में, इसे लेकर निगाहें सरकार पर टिक गई हैं। बजट सत्र गैरसैंण में आहूत हुआ था, जो 25 मार्च से फिर शुरू होना है। अब जबकि कोरोना महामारी का संकट सिर पर है तो ये सवाल खड़ा हो गया है कि सत्र कहां होगा, क्योंकि इसमें बजट पास कराना संवैधानिक बाध्यता है। यदि सत्र देहरादून में होता है तो इसके लिए सरकार को राज्यपाल से अनुमति लेनी होगी। माना जा रहा कि 19 मार्च को होने वाली राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में इस संबंध में निर्णय लिया जाएगा। इस बीच सोमवार को विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने सत्र के सिलसिले में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से सभी पहलुओं पर चर्चा की।

गैरसैंण में चार मार्च से शुरू हुए बजट सत्र का पहला चरण सात मार्च तक चला। इसका अगला चरण 25 से 27 मार्च तक प्रस्तावित है, जिसमें बजट पास होना है। बजट सत्र के दौरान चार मार्च को विधानसभा में बजट पेश हुआ। साथ ही इसी दिन सरकार ने गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाने की घोषणा भी की। इस बीच राज्य में कोरोना वायरस की दस्तक और कोरोना को महामारी घोषित किए जाने के बाद सत्र कहां होगा, इसे लेकर ऊहापोह बना हुआ है।

दरअसल, राज्य का वित्तीय वर्ष 2020-21 का बजट सदन में पास कराना संवैधानिक बाध्यता है। वहीं, इसी बजट सत्र में गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित किया गया तो व्यवहारिक रूप से सत्र का अगला चरण वहीं होना चाहिए। अलबत्ता, मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए यदि सत्र को देहरादून में करना है तो इसके लिए राज्यपाल से अनुमति लेनी जरूरी है। इसके साथ ही सबसे बड़े संकट के रूप में कोरोना से रोकथाम को प्रभावी उपाय उठाने आवश्यक है।

इस बीच सोमवार को विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से सत्र के मद्देनजर इन सब बिंदुओं पर चर्चा की। विस अध्यक्ष अग्रवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री से सभी पहलुओं पर चर्चा हुई। यदि सत्र गैरसैंण में होता है तो ये भी देखना होगा कि वहां कोरोना न फैलने पाए। वहां अफसरों की संख्या सीमित करने के साथ ही सत्र की अवधि कम की जा सकती है। यदि दून में कराना है तो इसके लिए राज्यपाल से आग्रह करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि निर्णय सरकार को लेना है कि सत्र गैरसैंण में ही किया जाए या फिर दून में। सरकार जो भी निर्णय लेगी, उसी के अनुरूप विधानसभा व्यवस्थाएं सुनिश्चित करेगी।

उधर, राज्य मंत्रिमंडल की बैठक 19 मार्च को बुलाई गई है। माना जा रहा कि बजट सत्र कहां आयोजित किया जाए, इस पर कैबिनेट फैसला लेगी। सूरतेहाल, 19 मार्च को सत्र के आयोजन को लेकर स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *