Breaking News :
>>पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन>>गलत तकिया बन सकता है गर्दन दर्द की वजह, जानें सही तकिया चुनने का तरीका>>सामान्य विसंगति वाले नोटिसों का बीएलओ स्तर पर करें निस्तारण- सीईओ>>मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास>>त्यौहारी सीजन से पहले महंगाई का झटका, चीनी-चावल के बढ़े दाम>>ट्रंप ने ईरान को फिर दी धमकी , बोले- समझौते का ये आखिरी मौका>>भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘स्पाइडर मैन : ब्रांड न्यू डे’, 5 दिनों में पार किया 280 करोड़ का आंकड़ा>>पिथौरागढ़ में पिंजरे में कैद हुई मादा तेंदुआ, लोगों ने ली राहत की सांस>>मतदाता सूची की शुद्धता सर्वाेच्च प्राथमिकता, फील्ड विजिट कर दूर करें समस्याएं- विजय कुमार>>एमडीडीए में समाधान दिवस आयोजित, जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित
आर्थिक गतिविधियाँ

CIBIL Score कम होने पर भी मिल सकता है क्रेडिट कार्ड, जानिए क्या है तरीका

Credit Card हाल के दिनों में काफी चलन में है। आज के समय में लोग कैश से ज्यादा क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करना पसंद करते हैं फिर वो चाहे रेस्टोरेंट का बिल हो या फिर किराने का बिल। आज के दौर में क्रेडिट कार्ड की उपलब्धता काफी आसान हो गई है। अगर आप नौकरीपेशा हैं तो जाहिर तौर पर आपके पास बैंकों की ओर से क्रेडिट कार्ड के ऑफर से जुड़े फोन आते रहते होंगे। बैंक कर्मी आपको तमाम तरह के मुफ्त ऑफर की पेशकश करते हुए लाइफ टाइम फ्री क्रेडिट कार्ड देने की बात भी करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि क्रेडिट कार्ड के लिए आपका CIBIL Score बेहतर होना जरूरी है। बैंक आपको क्रेडिट कार्ड तब ही देते हैं जब आपका सिबिल स्कोर अच्छा होता है। सिबिल स्कोर को अच्छा करने के लिए 30/25/20 का फॉर्मूला जरूरी है।

क्या है सिबिल स्कोर

सिबिल स्कोर को क्रेडिट स्कोर भी कहते हैं। यह तीन अंको से तय होता है। इससे यह पता चलता है कि आपने जो लोन लिया है उसका भुगतान समय से हुआ है या नहीं, इसके अलावा आपने पूरे ब्याज का भुगतान किया है या नहीं। इन सबकी जानकारी सिबिल स्कोर में होती है। सिबिल स्कोर 300 से लेकर 900 तक हो सकता है। क्रेडिट स्कोर जितना अधिक होता है, उसे उतना ही बेहतर माना जाता है। एक डिफॉल्ट करने पर भी क्रेडिट स्कोर कमजोर हो सकता है। आम तौर पर 700 से 900 के बीच को बेहतर सिबिल स्कोर माना जाता है।

सर्टिफायड फाइनेंशियल प्‍लानर मणिकरन सिंघल कहते हैं, ‘किसी भी व्यक्ति को क्रेडिट कार्ड पाने के लिए उसका सिबिल स्कोर बेहतर होना बेहद जरूरी है। यह व्यक्ति के पुराने लोन का एक पैरामीटर है। इससे व्यक्ति के पिछले क्रेडिट हिस्ट्री का पता चलता है। उन्होंने कहा कि क्रेडिट कार्ड देने के लिए बैंक सिबिल स्कोर के अलावा बैंक डिपाजिट भी देखते हैं। सिबिल स्कोर खराब होने पर भी क्रेडिट कार्ड तब मिल सकता है अगर क्रेडिट कार्ड आवेदनकर्ता की बैंक से रिलेशन अच्छे हों।’

कैसे बेहतर करें सिबिल स्कोर

अपने सिबिल स्कोर को मजबूत बनाने के लिए आपको कुछ जरूरी बातों पर ध्यान देना होगा। इनमें, समय पर कर्ज का भुगतान, एकसाथ कई तरह के लोन लेने से बचें, क्रेडिट लिमिट को ना होने दें पार ऐसे कुछ जरूरी बातों का ख्याल करके आप अपना सिबिल स्कोर मजबूत कर सकते हैं।

सर्टिफायड फाइनेंशियल प्‍लानर पंकज मथपाल ने कहा, ‘बैंक सिबिल स्कोर खराब होने के बावजूद अकाउंट बैलेंस के आधार पर या फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) के आधार पर क्रेडिट कार्ड दे सकते हैं।’ फर्ज कीजिए आपका खाता ICICI बैंक में है और आपको उस बैंक से क्रेडिट चाहिए तो बैंक आपसे कहते हैं कि कार्ड इशू होने तक एक मिनिमम बैलेंस बनाकर रखें। उन्होंने कहा कि कई बार बैंक एफडी के एवज में क्रेडिट कार्ड देते हैं। हालांकि जिस बैंक में आपका एफडी है आपको उसी बैंक से क्रेडिट कार्ड मिलेगा।’

आप ऑनलाइन घर बैठे सिबिल स्कोर जान सकते हैं। अगर आपने क्रेडिट कार्ड और लोन के लिए कई आवेदन किये हैं तो यह आपके क्रेडिट स्कोर पर 25 फीसद असर डालते हैं। इसलिए इनसे बचें।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!