Breaking News :
>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण>>‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, किए रामलला के दर्शन>>देवप्रयाग में बड़ा सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत>>लिंगानुपात में संतुलन के लिए जरूरी है सामाजिक जागरूकता और बेटियों का सम्मान- डीएम>>त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसपी दून सख्त, लापरवाही पर होगी विभागीय कार्रवाई>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने की शिष्टाचार भेंट>>प्रमुख सचिव ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन के आयोजन के सम्बन्ध में ली बैठक>>नरेंद्र नगर में पार्किंग निर्माण की प्रक्रिया तेज, ₹1.38 करोड़ की धनराशि शीघ्र जारी करने के निर्देश>>पाबौ क्षेत्र को मिली 16.18 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सात किमी सड़क का होगा निर्माण>>प्रशासनिक प्रशिक्षण में कार्मिकों को दी गयी एसीपी और वेतन निर्धारण की जानकारी>>राशन की गुणवत्ता से समझौता नहीं, गोदामों का निरीक्षण करेंगे एसडीएम>>उत्तराखंड कांग्रेस में शामिल हुए कई नेता, 2027 चुनाव से पहले संगठन मजबूत करने की तैयारी>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज
ताज़ा खबरेंदेश

कोरोना वायरस के नये स्ट्रेन के दृष्टिगत भारत सरकार ने ब्रिटेन से आने वाली सभी फ्लाइट 7 जनवरी तक लगाई रोक

आकाश ज्ञान वाटिका, 30 दिसम्बर 2020, बुधवार। भारत ने कोरोना वायरस के नये स्ट्रेन को फैलने से रोकने के लिए ब्रिटेन से आने-जाने वाले विमानों पर 7 जनवरी तक अस्थायी प्रतिबंध लगा दिया है। नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने इसकी जानकारी दी है। गौरतलब है कि नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने पिछले सप्ताह भारत और ब्रिटेन के बीच 23 से 31 दिसंबर तक विमान सेवाओं पर रोक लगा दी थी, जिसके बाद अब इसे 7 जनवरी, 2021 तक आगे बढ़ा दिया गया है।

इससे पहले नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने मंगलवार को कहा था कि कोरोना के नए स्ट्रेन के प्रसार की रोकथाम के लिए ब्रिटेन आने-जाने वाली उड़ानों पर रोक को आगे बढ़ाया जा सकता है। पुरी ने मंगलवार को यहां एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा था कि भारत-ब्रिटेन के बीच विमान सेवाओं पर कुछ और दिन रोक बढ़ने के आसार हैं। इसके ठीक पहले स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि ब्रिटेन से भारत आए 6 लोगों को कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन से संक्रमित पाया गया है। कोरोना वायरस के इस नए ब्रिटिश स्ट्रेन से संक्रमित होने के मामले डेनमार्क, नीदरलैंड्स, आस्ट्रेलिया, इटली, स्वीडन तथा कई और देशों में रिपोर्ट हो चुके हैं।

भारत में ब्रिटेन से आए कोरोना वायरस के नये स्ट्रेन के अब तक 20 मामले सामने आ चुके हैं। मंगलवार को ब्रिटेन में मिले कोरोना वायरस के अधिक संक्रामक स्वरूप ([स्ट्रेन)] ने भारत में दस्तक दी थी। सरकार ने मंगलवार को बताया था कि देश के विभिन्न राज्यों में ब्रिटेन से आए छह लोग कोरोना के नए स्वरूप ([स्ट्रेन)] से संक्रमित पाए गए हैं। इसके बाद से अब तक कुल 20 लोगों में कोरोना की नई स्ट्रेन पाई जा चुकी है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!