Breaking News :
>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण>>‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, किए रामलला के दर्शन>>देवप्रयाग में बड़ा सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत>>लिंगानुपात में संतुलन के लिए जरूरी है सामाजिक जागरूकता और बेटियों का सम्मान- डीएम>>त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसपी दून सख्त, लापरवाही पर होगी विभागीय कार्रवाई>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने की शिष्टाचार भेंट>>प्रमुख सचिव ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन के आयोजन के सम्बन्ध में ली बैठक>>नरेंद्र नगर में पार्किंग निर्माण की प्रक्रिया तेज, ₹1.38 करोड़ की धनराशि शीघ्र जारी करने के निर्देश>>पाबौ क्षेत्र को मिली 16.18 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सात किमी सड़क का होगा निर्माण>>प्रशासनिक प्रशिक्षण में कार्मिकों को दी गयी एसीपी और वेतन निर्धारण की जानकारी>>राशन की गुणवत्ता से समझौता नहीं, गोदामों का निरीक्षण करेंगे एसडीएम>>उत्तराखंड कांग्रेस में शामिल हुए कई नेता, 2027 चुनाव से पहले संगठन मजबूत करने की तैयारी>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज
ताज़ा खबरेंफिल्म-जगतमनोरंजन

राधे-योर मोस्ट वॉन्टेड भाई को लेकर एक बड़ी ख़बर : ज़ी स्टूडियोज़ के साथ 230 करोड़ रुपये की डील

आकाश ज्ञान वाटिका, 30 दिसम्बर 2020, बुधवार। सलमान ख़ान की फ़िल्म राधे-योर मोस्ट वॉन्टेड भाई को लेकर एक बड़ी ख़बर आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि सलमान की इस बहुप्रतीक्षित फ़िल्म ने एक स्टूडियो के साथ बड़ी डील की है। अगर हालात में सुधार हुआ तो राधे को 2021 में ईद पर सिनेमाघरों में रिलीज़ किया जा सकता है।

राधे-योर मोस्ट वॉन्टेड भाई 2020 में ईद पर रिलीज़ होने वाली थी, मगर कोरोना वायरस पैनडेमिक के दौरान लॉकडाउन और सिनेमाघरों की बंदी ने कई फ़िल्मों की योजनाओं पर पानी फेर दिया, जिनमें राधे भी शामिल है। सलमान ने फ़िल्म के कुछ हिस्सों की शूटिंग लॉकडाउन के बाद की है। हाल ही में उन्होंने अपने जन्मदिन के मौक़े पर मीडिया से कहा था कि सब कुछ ठीक रहा तो फ़िल्म ईद पर आ सकती है।

राधे- योर मोस्ट वॉन्टेड भाई का निर्देशन प्रभु देवा ने किया है। यह एक्शन-थ्रिलर फ़िल्म है, जिसमें सलमान के साथ रणदीप हुड्डा, जैकी श्रॉफ और दिशा पाटनी अहम किरदारों में दिखेंगे। इस साल कई फ़िल्में ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज़ हुई थीं, मगर सलमान ने साफ़ कर दिया था कि राधे सिनेमाघरों में ही उतरेगी। अब बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि राधे ने ज़ी स्टूडियोज़ के साथ 230 करोड़ रुपये की डील की है। इस रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि सलमान ने फ़िल्म के इंडिया और ओवरसीज़ के थिएट्रिकल, म्यूज़िकल और डिजिटल राइट्स ज़ी स्टूडियोज़ को बेचे हैं। राधे, कोरियन फ़िल्म द आउटलॉज़ का रीमेक बतायी जाती है।

सलमान ख़ान की फ़िल्में पिछले कुछ सालों में बॉक्स ऑफ़िस पर धमाल मचाती रही हैं और कम से कम 100 करोड़ का कारोबार करती रही हैं। सलमान आख़िरी बार 2019 में भारत के ज़रिए बड़े पर्दे पर नज़र आये थे, जिसने 200 करोड़ से अधिक बिज़नेस किया था। इस फ़िल्म का निर्देशन अली अब्बास ज़फ़र ने किया था, जो सलमान के साथ सुल्तान और टाइगर ज़िंदा है बना चुके हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!